logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितवापुर तथा हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद में पीपल और पाकर के पौधे लगाकर किया। इस मौके पर महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर रहा है, जो स्वच्छ वायु और बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों में भी यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 18 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर नोडल वृक्षारोपण डॉ. किसलय बाजपेयी, अधीक्षक डॉ. शाही रजा और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैली गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Brijesh kumar
Brijesh kumar
पत्रकार सरोजनी नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
e2c5b71c-93ee-49c6-82df-6bfb814aee09

उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितवापुर तथा हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद में पीपल और पाकर के पौधे लगाकर किया। इस मौके पर महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर रहा है, जो स्वच्छ वायु और

56bcc85b-b604-411a-9110-2be2d80b1e44

बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों में भी यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 18 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर नोडल वृक्षारोपण डॉ. किसलय बाजपेयी, अधीक्षक डॉ. शाही रजा और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैली गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

  • user_Santosh Kumar das
    Santosh Kumar das
    उत्तर प्रदेश, इंडिया
    Santosh Kumar das..2026.. Kolkata.. kalighat MAA Tara Ayodhya ramjanam Bhumi bageswar dham Hanuman chalisa sundarkand kamdhenu Cow 🐄🐄🐄🐄🐄🐄🐄 Mata Laxmi Mata Maiya Radhey Radhey UFO 👾👽👽👽 aleans NASA image ISRO satellite 🛰️🛰️🛰️🛰️🛰️🛰️🛰️🛰️🛰️📡📡📡📡📡📡📡📡📡📡 computer 🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️ mobile 📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱📱 Jay shree Ram CM Yogi Aditya nath.. himanta Biswa Sharma Assam BJP chief minister,. PM.. Narendra Modi.. Swatch.. bharat..misson..gaon..gaon..toilet 🚽🚽🚽🚽🚽🚽🚽🚽🚽🪠🪠🪠🪠🪠🪠 safai..karam.. Chari.. online duty.. DIGBOI Assam India.. police officer 🚗🚗🚗🚗🚗🚨🚨🚓🚓🚓 women police station OC mobile phone 🤳🤳🤳🤳🤳🤳🤳🤳 satellite 🛰️📡 ISRO Japan jaxa Dalai Lama.. NASA employees radio 📻📻📻 FM.. BBC news 📰🗞️ reporters Live..03751..264844.. police officer 🚗🚗🚗🚨 🚨🚨 officer Cid CBI enquiry Dr.. Bhim Rao Ambedkar.. gorhkpur gorkhnath police' 🚗🚗🚗🚗 GPS control' room 🚀🚀🚀🚀🗃️ Xerox copy gorhkpur allms medical medicine 💉💉💉💉💊💊💊 brain 🧠🧠🧠🧠🧠 treatment doctor who study Book 📚📖 reading 🎒
    1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ के दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी (हरदोई रोड) पर सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल और जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण यह पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जहां गहरे गड्ढों और पानी भरे होने से आए दिन गाड़ियां और ई-रिक्शा बीच सड़क पर फंसकर खराब हो रहे हैं। इस जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम राहगीरों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस बदहाली से तंग आकर अब स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया है।
    1
    लखनऊ के दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी (हरदोई रोड) पर सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल और जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण यह पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जहां गहरे गड्ढों और पानी भरे होने से आए दिन गाड़ियां और ई-रिक्शा बीच सड़क पर फंसकर खराब हो रहे हैं। इस जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम राहगीरों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस बदहाली से तंग आकर अब स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया है।
    user_Nasser
    Nasser
    Pharmacist मोहनलालगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    1
    सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • भोपाल में आयोजित दिशा बैठक के दौरान भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने मर्यादा भूलकर सरेआम गुंडागर्दी की है। जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद जी और आतिफ अकील जी को सरेआम "औकात में रहने" की धमकी दी, जो कि बेहद निंदनीय है। इस आचरण पर सीधा प्रहार करते हुए मोहन यादव जी से कहा गया है कि वे अपने जनपद अध्यक्ष को थोड़ा समझा दें कि अगर औकात की बात है, तो विधायक के सामने उनकी औकात काफी कम है।
    1
    भोपाल में आयोजित दिशा बैठक के दौरान भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने मर्यादा भूलकर सरेआम गुंडागर्दी की है। जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद जी और आतिफ अकील जी को सरेआम "औकात में रहने" की धमकी दी, जो कि बेहद निंदनीय है। इस आचरण पर सीधा प्रहार करते हुए मोहन यादव जी से कहा गया है कि वे अपने जनपद अध्यक्ष को थोड़ा समझा दें कि अगर औकात की बात है, तो विधायक के सामने उनकी औकात काफी कम है।
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने अपनी कमान संभाल ली है। इस अवसर पर 1090 चौराहे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहे। रोड शो के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा रास्ता 'नया युवा, नया जोश, नया अध्यक्ष' और '27 में यही युवा सरकार बनाएंगे' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह के बीच रास्ते में एक कार्यकर्ता ने नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा को एक फरसा भी भेंट किया। इस भव्य स्वागत से गदगद रोहित मिश्रा ने कहा कि यह सभी का प्रेम है और वह इसके लिए जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने भाई समान बताते हुए कहा कि उनका स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भाजपा में अध्यक्ष कोई भी बने, कार्यकर्ता हमेशा एकजुट होकर साथ खड़े रहते हैं। उत्तर प्रदेश में विकसित भारत और योगी जी का सुशासन साफ दिखाई देने की बात कहते हुए उन्होंने विरोधियों को चुनौती दी कि परीक्षा का इंतजार करिए, युवा शानदार परिणाम देंगे।
    4
    लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने अपनी कमान संभाल ली है। इस अवसर पर 1090 चौराहे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा रास्ता 'नया युवा, नया जोश, नया अध्यक्ष' और '27 में यही युवा सरकार बनाएंगे' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह के बीच रास्ते में एक कार्यकर्ता ने नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा को एक फरसा भी भेंट किया।

इस भव्य स्वागत से गदगद रोहित मिश्रा ने कहा कि यह सभी का प्रेम है और वह इसके लिए जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने भाई समान बताते हुए कहा कि उनका स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भाजपा में अध्यक्ष कोई भी बने, कार्यकर्ता हमेशा एकजुट होकर साथ खड़े रहते हैं। उत्तर प्रदेश में विकसित भारत और योगी जी का सुशासन साफ दिखाई देने की बात कहते हुए उन्होंने विरोधियों को चुनौती दी कि परीक्षा का इंतजार करिए, युवा शानदार परिणाम देंगे।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती थाने की पुलिस की कथित 'थर्ड डिग्री' पिटाई से एक दलित युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। पुलिस इस दलित युवक को उसके बेटे की जगह उठाकर ले गई थी और बर्बरता से पीटने के बाद उसे एक बाग में फेंक दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में चौतरफा दबाव बनने के बाद प्रशासन ने आरोपी दरोगा सचिन सरोज, सिपाही अंकित सिंह और ग्राम प्रधान लालू समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस पूछताछ करने के बहाने उन्हें थाने ले गई थी और वहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती थाने की पुलिस की कथित 'थर्ड डिग्री' पिटाई से एक दलित युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। पुलिस इस दलित युवक को उसके बेटे की जगह उठाकर ले गई थी और बर्बरता से पीटने के बाद उसे एक बाग में फेंक दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

इस मामले में चौतरफा दबाव बनने के बाद प्रशासन ने आरोपी दरोगा सचिन सरोज, सिपाही अंकित सिंह और ग्राम प्रधान लालू समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस पूछताछ करने के बहाने उन्हें थाने ले गई थी और वहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।
    user_आशीष कुमार मिश्रा
    आशीष कुमार मिश्रा
    Local News Reporter Mohanlalganj, Lucknow•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया।

जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।
    user_आशीष कुमार मिश्रा
    आशीष कुमार मिश्रा
    Local News Reporter Mohanlalganj, Lucknow•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.