Shuru
Apke Nagar Ki App…
जुबेर अहमद पत्रकार जालौन {8400712505}
Jubair Ahmed Patrkaar
जुबेर अहमद पत्रकार जालौन {8400712505}
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, शंकराचार्य पर दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन किया कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा, कांग्रेस कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, कांग्रेस ने कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच की मांग की, जालौन के उरई कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।1
- जिला जालौन के नगर पालिका जालौन का मामला है नगर पालिका द्वारा भेजे गए कर्मचारी द्वारा की गई खानापूर्ति थोड़ी-थोड़ी नाली खोद कर जमे हुए इंटरलॉक पर घास को थोड़ा सा साफ कर फोटो खींचकर ले गए ना ही उनके पास नाली खोदने के लिए सामान साथ में लेकर आए। मोहल्ला वासियों से नाली खोदने के लिए सामान मांगे व शिकायत को लेकर गलत व्यवहार किया अभी तक कोई पानी के लिए कोई निकास नहीं हुआ है ना ही पूरी नाली को खोदी गई है ना ही नाला साफ हुआ है ना टूटी पड़ी नाली को सही किया गया है घर से निकलने वाला पानी मोहल्ला वासियों के पिलरों में ही समा रहा है इधर देखा जाए तो नाली सूखी पड़ी हुई है और पानी की कोई निकासी नहीं है मोहल्ले में नालियों को लेकर मोहल्ला वासी आपस में झगड़ा करते रहते हैं जिसमें मोहल्ला वासियों की अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।। नगर पालिका जालौन के अध्यक्ष व मेंबर से अनुरोध है की अधूरा पड़ा नाला को खुदवा कर नालियों से निकलने वाले पानी को नाला में मिला दिया जाए जिससे रहने वाले मोहल्ला वासियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। 15 फिट का रोड जो कि 120 फिट करीब छोटा सा रास्ता है जो भगवान दास के घर के पास से गुजरते हुए सुभाष के घर पर सामने जोड़ता है जो जगह में पानी भरा हुआ है और घास खड़ी हुई है रास्ता में जल भराव का होना । निकलने वाली रास्ता में जल भराव कई बार नप चुकी नगर पालिका द्वारा रास्ता अभी तक नहीं बनी है उसको बनवा कर पनप रही बीमारियों से लड़ा जा सके।। मोहल्ला के लोगों का कहना की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए बढ़ती हुई तादाद में मच्छरों का कहर रातों में सोने नहीं देता है जिससे बीमारियों का फैलना तय है ।। भवदीय। मानसिंह कुशवाहा, भगवान दास, रामकुमार, जगन्नाथ, कुंती, राम बहादुर, अशोक कुमार, सुभाष,वीर सिंह, अमर सिंह, आदि मोहल्ला वासी।। स्वच्छ भारत सुंदर जालौन नाम का ही ना रहे उसे पर काम भी हो लोगों का कहना है।।1
- माधौगढ़ में बसपा का विशाल सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज — आशीष पांडेय घोषित प्रत्याशी जालौन के माधौगढ़ स्थित अमृता पैलेस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जिला स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेतृत्व ने माधौगढ़ विधानसभा सीट से कुरौली निवासी व्यापारी आशीष पांडेय को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया तथा चुनाव में जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने मंच से आशीष पांडेय के नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोच-समझकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और 2027 का चुनाव संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसमर्थन के दम पर लड़ा जाएगा। अहिरवार ने विश्वास जताया कि बसपा प्रदेश में 2007 की तरह ऐतिहासिक जीत दोहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर आधारित हैं और गरीब, दलित, पिछड़े, किसान, युवा व व्यापारी वर्ग के सम्मान और विकास के लिए बसपा लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। माधौगढ़ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशीष पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे जनता के सहयोग से जीत में बदलने का पूरा प्रयास करेंगे। पांडेय ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में विकास, रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से झांसी मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव, रविकांत मौर्य, विधानसभा प्रभारी माधौगढ़ राजकुमार पड़रिया, विधानसभा अध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, प्रभारी मानवेंद्र निरंजन, उपाध्यक्ष दीपू राजावत, कोषाध्यक्ष रोहित दीक्षित, सचिव हरदासपाल, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, मंडल प्रभारी इकलाख, चेतन दयालु तथा कोंच नगर अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा सहित कई नेता उपस्थित रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने 2027 में बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।1
- उत्तरप्रदेश में विधान सभा चुनाव 2027 में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।4
- *ये सच्ची दोस्ती वाला बॉन्ड है...* भारत हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त... मोदी हमारे सबसे भरोसेमंद मित्र... *बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल*1
- SDM से निर्माण रुकवाने की गुहार जालौन के कुठौंद क्षेत्र में आवासीय पट्टों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। प्रार्थी सुरेश सिंह व अतर सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मौजा ऐका के गाटा संख्या 419 में शासन द्वारा स्वीकृत पट्टा संख्या 4 व 5 की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। प्रार्थियों के अनुसार, इसी गाटा संख्या 419 में राकेश पुत्र अंबिका प्रसाद का 100 वर्गगज का पट्टा है, जिस पर उन्होंने मकान बना लिया है। आरोप है कि इसके अलावा लगभग 300 वर्गगज खाली पड़े पट्टों की जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है तथा गाटा संख्या 414 पर भी अतिक्रमण किया गया है। इसी तरह राकेश के भाई नरेश पुत्र किशुन प्रसाद के 100 वर्गगज के पट्टे के अलावा करीब 250 वर्गगज भूमि पर 23 फरवरी 2026 को टीन व जाली लगाकर कब्जा कर लिया गया। पीड़ितों का कहना है कि 10 दिसंबर 2025 को भी उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर टीम गठित कर मौके की जांच कराई गई थी। उस समय भूमि खाली पाई गई थी। पुनः 24 फरवरी 2026 को पैमाइश के लिए टीम गठित की गई, लेकिन इसी बीच आरोपितों ने कब्जा शुरू कर दिया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कागजात न दिखाकर आरोपित वहां से चले गए। बाद में रात में फिर से जाली लगाकर कब्जा कर लिया गया। प्रार्थियों ने मांग की है कि गाटा संख्या 419 के पट्टा संख्या 4 व 5 की विधिवत पैमाइश कराकर थाना कुठौंद पुलिस द्वारा निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया जाए और अवैध कब्जा हटवाया जाए।1
- खास और चौंकाने वाली खबर है जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन एसडीओ को फटकारते दिखाई दे रहे हैं1
- जालौन में भूमाफियाओं ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद किया कब्जा, विवादित भूमि पर हाईकोर्ट के यथा स्थिति आदेश के बावजूद भूमाफियाओं ने डलवाई छत, हाईकोर्ट से निर्माण कार्य में रोक के बावजूद भूमाफियाओं ने विवादित मकान पर डलवाया लेटर, बीते 45 सालों से दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा है विवाद, पीड़ित पक्ष में भू-माफियाओं पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलीभगत का भी लगाया आरोप, हाईकोर्ट के आदेश और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद डलवाई छत, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ का मामला।1