फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर अज्ञात ट्रक वाहन ने ली नव युवक की jaan खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर अज्ञात ट्रक वाहन ने ली नव युवक की jaan खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक
सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में
एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी
तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
- कानपुर देहात राजस्थान के कोटा में सड़क दुर्घटना में मृतक कस्बा रुरा के तीन युवकों श्रेष्ठ बाजपेई, प्रांजुल चतुर्वेदी व अंकुश दुबे की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब कस्बा के लोगों ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई रविवार को कोटा में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत3
- अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापामारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई घरों में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलाईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्टियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में तैयार व अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। अधिकारियों के अनुसार करीब 5000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी जब्त किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।1
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तालाब को अबैध अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने की अधिकारियों से मांग की है। तालाब को कब्जे मुक्त कराये जाने को लेकर मौजूद ग्रामीणों में महेशचंद्र, रामू, पातीराम, रामाधार, बदन सिंह, लाखन सिंह, नीलेश पाल, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, राजवीर, धनपाल, महेंद्र, संतराम, हुकुम सिंह, नारायण सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमर सिंह, राजाराम, अनंतराम, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।1
- औरैया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 5000 लीटर शराब नष्ट औरैया जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी सदर (SDM) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापेमारी की। सूचना मिलने पर टीम ने कई घरों पर एक साथ दबिश दी और अवैध शराब बनाने वाली कई भट्टियों को चिह्नित किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब निर्माण की कई भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। मौके से बरामद अवैध शराब की अनुमानित मात्रा लगभग 5000 लीटर बताई जा रही है, जिसे नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब माफिया पर प्रशासन के सतत अभियान का हिस्सा है, जिससे इलाके में शराब तस्करों में खलबली मच गई है। SDM अजय आनंद वर्मा ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लहन, भट्टियां और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया, ताकि आगे ऐसी गतिविधियां दोबारा न हो सकें। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे समाज में नशे की समस्या पर लगाम लगेगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।2
- औरैया में हुई हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई। दूल्हे ने बताया दादा का था सपना। अजीतमल स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय में उत्तरा हेलीकॉप्टर1
- जनपद औरैया 25/02/2026 को सत्ती तालाब पर सफाई कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट मौके इकट्ठे हुए नगर पालिका औरैया के सफाई कर्मचारी व सफाई नायक जांच में जुटी पुलिस1
- महान गुरुओ द्वारा दी गई शिक्षा का सही प्रयोग करता हुआ एक महान शिष्य1
- बुधवार सुबह अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज के पास नेशनल हाईवे पर एक चलती डीसीएम में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला शतक निवासी चालक भरत पुत्र बच्चू अपने हेल्पर गुलशन के साथ सादाबाद से खाली डीसीएम लेकर कानपुर भाड़ा लेने जा रहे थे।1
- औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी औरैया की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि मामले की जांच प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्दाेष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मखलू पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को न्याय पाने का अधिकार है और प्रशासन को संवेदनशील मामलों में संतुलित एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठ भूमि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का उद्देश्य किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि न्याय पूर्ण एवं पारदर्शी जांच प्रक्रिया के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार, संदीप चक, जिला उपाध्यक्ष एहसान मोहम्मद, ओमकार अग्निहोत्री, रमेशचन्द राजपूत, अक्षय मिश्रा, अंकुर कुमार, शोभित त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे।2