कांग्रेसियों ने शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीएम को भेजा ज्ञापन औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी औरैया की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि मामले की जांच प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्दाेष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मखलू पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को न्याय पाने का अधिकार है और प्रशासन को संवेदनशील मामलों में संतुलित एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठ भूमि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का उद्देश्य किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि न्याय पूर्ण एवं पारदर्शी जांच प्रक्रिया के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार, संदीप चक, जिला उपाध्यक्ष एहसान मोहम्मद, ओमकार अग्निहोत्री, रमेशचन्द राजपूत, अक्षय मिश्रा, अंकुर कुमार, शोभित त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
कांग्रेसियों ने शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीएम को भेजा ज्ञापन औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी औरैया की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। ज्ञापन के
माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि मामले की जांच प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्दाेष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मखलू पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को न्याय पाने का अधिकार है और प्रशासन को संवेदनशील मामलों में संतुलित एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठ भूमि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का उद्देश्य किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि न्याय पूर्ण एवं पारदर्शी जांच प्रक्रिया के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार, संदीप चक, जिला उपाध्यक्ष एहसान मोहम्मद, ओमकार अग्निहोत्री, रमेशचन्द राजपूत, अक्षय मिश्रा, अंकुर कुमार, शोभित त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
- जनपद औरैया 25/02/2026 को सत्ती तालाब पर सफाई कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट मौके इकट्ठे हुए नगर पालिका औरैया के सफाई कर्मचारी व सफाई नायक जांच में जुटी पुलिस1
- औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी औरैया की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि मामले की जांच प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्दाेष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मखलू पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को न्याय पाने का अधिकार है और प्रशासन को संवेदनशील मामलों में संतुलित एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठ भूमि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का उद्देश्य किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि न्याय पूर्ण एवं पारदर्शी जांच प्रक्रिया के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार, संदीप चक, जिला उपाध्यक्ष एहसान मोहम्मद, ओमकार अग्निहोत्री, रमेशचन्द राजपूत, अक्षय मिश्रा, अंकुर कुमार, शोभित त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश औरैया पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़ फर्जी दस्तावेजों और ITC क्लेम का खुलासा1
- औरैया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की चल रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित नगर क्षेत्र के अन्य कॉलेजों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान किसी भी केंद्र पर परीक्षा संबंधी अनियमितता नहीं पाई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए, जिनके माध्यम से परीक्षा की सतत निगरानी की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।3
- औरैया बिधुत बितरण मंडल औरैया जनपद के बिजली बिभाग द्वारा समस्त स्टाफ को साइवर जागरूकता केम्प का आयोजन किया गया जिसमे उपभोक्ताओं, कर्मचारी व अन्य किसी के पास कोई फ्रॉड कॉल आता तो उसको जांचे और कोई समस्या होने पर 1930 नंबर डायल कर शिकायत दें1
- औरैया के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पुलिस टीम के साथ बेला-कन्नौज बॉर्डर पर संदिग्ध, तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट तथा बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पांच वाहनों के चालान काटे गए। वहीं कई वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश गैंगस्टर फायरिंग का वीडियो वायरल पुलिस दो दिन बाद भी गिरफ्तारी में नाकाम1
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी सत्येंद्र राजपूत के पुत्र निवेश का विवाह जनपद महोबा के ग्राम चरखारी निवासी आकांक्षा के साथ संपन्न हुआ। 24 फरवरी को बारात धूमधाम के साथ चरखारी पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। हालांकि इस विवाह की सबसे खास और चर्चा का विषय बनी विदाई की अनोखी व्यवस्था रही। 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित कर लिया। सत्येंद्र राजपूत ने अपने स्वर्गीय पिता किशन की स्मृति को सम्मान देने और उनके नाम को रोशन करने के उद्देश्य से अपने पुत्र और बहू की विदाई कुछ अलग अंदाज में करने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर चरखारी से उड़ान भरकर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय के मैदान में उतरा। जैसे ही हेलीकॉप्टर दुल्हन को लेकर महाविद्यालय परिसर में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।1
- एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया–इटावा हाईवे व फफूँद रोड पर चेकिंग अभियान। 14 डम्पर चेक, 3 अवैध पाए गए, ₹88,240 जुर्माना वसूला गया। 4 अवैध मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर सीज, नंबर प्लेट भी नहीं थी। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2