Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा - भदई अमावस्या को लेकर एएसपी ने परखी यातायात व्यवस्था बाँदा। भाद्रपद अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा शिवराज ने जनपद की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायातकर्मियों को सुचारू संचालन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दुर्गेश कश्यप
बांदा - भदई अमावस्या को लेकर एएसपी ने परखी यातायात व्यवस्था बाँदा। भाद्रपद अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा शिवराज ने जनपद की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायातकर्मियों को सुचारू संचालन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर समाजवादी पार्टी की रैली पर बवाल सपा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच तीखी नोक झोक1
- हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।1
- दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश दो माह में बिखर गई लाखों की आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश महोबा। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमौरा में जिला पंचायत निधि से जून 2026 में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई आरसीसी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह टूटकर बिखर गई। अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पंचायत ने जांच कमेटी गठित की है। अपर मुख्य अधिकारी ने जांच के बाद जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की बात कही है। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार है।3
- *तीन मासूमों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, परिजनों को सौंपे चार-चार लाख रुपये की राहत राशि के प्रमाण पत्र* *तीन मासूमों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, परिजनों को सौंपे चार-चार लाख रुपये की राहत राशि के प्रमाण पत्र*1
- हमीरपुर - बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर,पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका ।। बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर, पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका, युवक पर गोली चलाते हुए दबंग कैमरे के हुआ कैद, इलाके में फैली दहसत - लोग जान बचाते सड़क पर भागते दिखे, युवक की खड़ी कार में भी दबंग ने चलाई गोली, जान बचाकर भगता नज़र आया युवक, दबंग फायरिंग करने वाला मौके से हुआ फरार, फायरिंग करने वाला युवक पंडित ट्रेडर्स कंपनी का मालिक बताया जा रहा । मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के सामने जमकर हुआ बवाल।4
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 3 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 5 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- हमीरपुर शहर कोतवाली में देर रात गोलियों की गन से डाला मुख्यालय ➡️ शहर के विवेक नगर में दबंग युवक ने लाइसेंसी असलहे से युवकों पर झोंके फायर ➡️ करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप ➡️ आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ➡️ युवकों ने मौके से भागकर बचाई अपनी जान ➡️ शहर की मुख्य सड़क पर फायरिंग से लोगों में फैली दहशत ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर ➡️ घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच-पड़ताल ➡️ शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले का मामला1
- तहसील क्षेत्र के बिसंडी गांव में महिलाओं के साथ दबंगों ने मारपीट कर किया घायल ओरन पुलिस चौकी में किया शिकायत, कार्यवाही किए जाने की किया मांग1
- हमीरपुर :कुपोषण से सामान्य पोषण स्थिति में आए 12 बच्चों सहित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थी हुए लाभान्वित हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया। जनपद हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 05 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1