हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।

- राठ कसबे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर ➡️ टक्कर के बाद बाइक सवार युवक नाले में जा गिरा ➡️ अनियंत्रित स्कॉर्पियो भी नाले में जा गिरी ➡️ हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल ➡️ मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शे की मदद से घायल को CHC पहुंचाया ➡️ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच ➡️ हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी ➡️ राठ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का मामला1
- हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।1
- बारिश ने गिराए 100 से ज्यादा घर, अब सिस्टम की दीवार पर खड़े हैं बेघर ग्रामीण बांदा। मझीबा सानी में बारिश सिर्फ कच्चे मकान नहीं गिरा रही, बल्कि गरीबों की वर्षों की जमा पूंजी, उम्मीद और सुरक्षित जिंदगी का भरोसा भी मलबे में बदल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 100 से अधिक कच्चे मकान धराशायी हो चुके हैं और सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे हैं। जिस छत के नीचे परिवार पीढ़ियां गुजार रहे थे, वह कुछ घंटों की बारिश में मिट्टी का ढेर बन गई। अब इन परिवारों के सामने सवाल है—रात गुजारें तो कहां और पेट भरें तो कैसे? इसी उम्मीद में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा व शासन की राहत सहायता दिलाने की मांग की। लेकिन प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात लेखपाल सरकारी कामों के नाम पर अवैध वसूली करता है। उनका कहना है कि बिना पैसे के सरकारी कलम भी जैसे चलने से इनकार कर देती है। आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए इनकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी; मगर सवाल यह है कि अगर आपदा की घड़ी में भी गरीब को अपनी बात सरकारी दफ्तर तक पहुंचाने के लिए जेब ढीली करनी पड़े, तो फिर शासन की राहत व्यवस्था आखिर किसके लिए है?आश्वासन मिला, अब अमल की बारीनगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने ग्रामीणों का ज्ञापन लेकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने और पात्र पीड़ितों को नियमानुसार राहत दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात भी कही गई। अब असली परीक्षा आश्वासन की नहीं, प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्रवाई की है। क्योंकि टूटे मकानों के सामने खड़े परिवारों को भाषण नहीं, छत चाहिए; कागजी सर्वे नहीं, जमीन पर राहत चाहिए और जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं, अगर आरोप सही हैं तो जवाबदेही चाहिए।प्रकृति ने गरीबों के घर गिराए हैं, व्यवस्था कम-से-कम उनकी उम्मीद न गिरने दे।1
- बांदा जनपद के अमली कौर यमुना नदी मे अभी तक कोई बाढ़ का खतरा नहीं आया जब कि हर साल हजारों बीघे जमीन डूब जाती थी इस साल अमली कौर मे चकबंदी के चलते सारी खेती खाली पड़ी अगर फसल होती तो खेती डुबने से कोई नहीं बचा पाता1
- चित्रकूट में आस्था का सैलाब 🔥 बाढ़ भी बेअसर, चित्रकूट में आस्था का सैलाब! भारी बाढ़ के बावजूद बांदा से चित्रकूट की ओर लाखों श्रद्धालु पैदल बढ़ रहे हैं। रात में कोई सड़क किनारे लेटकर रात काट रहा है तो कोई पेट्रोल पंप पर आसरा ले रहा है। रास्ते में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर, आम लोग श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। लेकिन सवाल बड़ा है—जब आम जनता सेवा में पीछे नहीं हट रही, तो बड़े नेता आखिर कहां हैं? 🙏 जय कामतानाथ!1
- बांदा - भदई अमावस्या को लेकर एएसपी ने परखी यातायात व्यवस्था बाँदा। भाद्रपद अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा शिवराज ने जनपद की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायातकर्मियों को सुचारू संचालन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- *बांदा रेलवे स्टेशन पर गोपनीय टीम का बड़ा छापा, टिकट कालाबाजारी गैंग का भंडाफोड़* *बांदा रेलवे स्टेशन पर गोपनीय टीम का बड़ा छापा, टिकट कालाबाजारी गैंग का भंडाफोड़* *बांदा।* बांदा रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आई एक गोपनीय टीम ने स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक संगठित गिरोह को टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। यह पूरी कार्रवाई बेहद गुप्त तरीके से की गई, जिसकी भनक तक लोकल पुलिस और स्टेशन स्टाफ को नहीं लगी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों से कई संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी टिकट और कन्फर्म टिकट के नाम पर वसूले गए पैसे बरामद होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बांदा स्टेशन पर कन्फर्म टिकट दिलाने के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों से 2 से 3 गुना ज्यादा दाम वसूला जा रहा था। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। टीम अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में रेलवे के किसी स्थानीय कर्मचारी या अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत तो नहीं है। रेलवे की इस बड़ी कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- हमीरपुर शहर कोतवाली में देर रात गोलियों की गन से डाला मुख्यालय ➡️ शहर के विवेक नगर में दबंग युवक ने लाइसेंसी असलहे से युवकों पर झोंके फायर ➡️ करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप ➡️ आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ➡️ युवकों ने मौके से भागकर बचाई अपनी जान ➡️ शहर की मुख्य सड़क पर फायरिंग से लोगों में फैली दहशत ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर ➡️ घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच-पड़ताल ➡️ शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले का मामला1