एआरटीओ शांति भूषण पांडेय बोले कारवाही होगी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लखीमपुर खीरी में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल लखीमपुर खीरी अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में लटककर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।वीडियो के वायरल होते ही आरटीओ (RTO) विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय बोले कारवाही होगी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लखीमपुर खीरी में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल लखीमपुर खीरी अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में लटककर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।वीडियो के वायरल होते ही आरटीओ (RTO) विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
- एलआरपी चौराहा एलपीएस स्कूल के सामने एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।1
- तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल और रिक्सा चालक के खिलाफ की कार्यवाही ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को मानकों के विपरीत भरकर ले जाने वाले वायरल वीडियो को लेकर एआरटीओ शांतिभूषण पांडे ने की कार्यवाही। लखीमपुर खीरी जिले के स्कूलों में मानकों के विपरीत चल रहे वाहनो पर परिवहन विभाग का बड़ा ऐक्शन,स्कूलों व वाहन स्वामियो को नोटिस जारी एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने अपनाया कड़ा रुख, कहा स्कूली बच्चों के साथ लापरवाही कतई बर्दाश्त नही!1
- लाखन आर्मी जिंदाबाद सूरज पासी लाखन आर्मी चीफ जिंदाबाद हर हर महादेव जय पासी समाज1
- संवाददाता : मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (AIMA) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के एक पूर्व मंत्री के बेटे का नाम जुड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, वह सड़क पर जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए पूछा— “क्या रेट है?”। इस हरकत से घबराई युवती ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *खौफनाक: निघासन में 'गैस माफिया' का नंगा नाच! जनता बूंद-बूंद को तरसी, कबाड़ी की दुकान के पास 'यमराज' भर रहे हैं गाड़ियों में गैस* *निघासन, लखीमपुर खीरी:* निघासन क्षेत्र में इन दिनों हाहाकार मचा है। आम आदमी को अपनी रसोई के लिए एक सिलेंडर मयस्सर नहीं हो रहा, वहीं निघासन-लालपुर रोड पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 'मौत का कारोबार' फल-फूल रहा है। एक कबाड़ी की दुकान के पास खुलेआम चार पहिया वाहनों (Cars & Vans) में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही है। *आम जनता बेहाल, माफिया मालामाल!* हैरानी की बात यह है कि पूरे निघासन क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत है। घरेलू उपभोक्ता गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन गैस माफियाओं के पास सिलेंडरों का अंबार लगा है। इन सिलेंडरों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचकर और गाड़ियों में अवैध रूप से भरकर लाखों की काली कमाई की जा रही है। *लालपुर रोड बना 'बारूद का ढेर'* जिस जगह यह रिफिलिंग हो रही है, वहां सुरक्षा के नाम पर एक बाल्टी पानी तक नहीं है। चार पहिया गाड़ियों में खुलेआम नोजल लगाकर गैस पलटी जा रही है। यह लापरवाही न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि चलती-फिरती 'मानवीय मिसाइलों' को जन्म दे रही है। अगर रिफिलिंग के दौरान एक चिंगारी भी उठी, तो पूरी निघासन-लालपुर रोड श्मशान बन सकती है। *रसद विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल?* सड़क किनारे सरेआम गाड़ियों की कतारें लगाकर घरेलू गैस की चोरी की जा रही है, लेकिन पूर्ति विभाग (Supply Department) ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जनता सवाल पूछ रही है कि क्या इन माफियाओं को प्रशासन का 'अभयदान' प्राप्त है? आखिर क्यों अब तक इस कबाड़ी की दुकान और अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी नहीं हुई?1
- Post by Kailash Gupta1
- तार स्पार्किंग से लगी आग, एक घर का छप्पर व भैंस व उसका बच्चा समेत 1 बाइक जली ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत करके आखिर में पाई आग पर काबू, तक तक जल गया बहुत सामान उचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के सुनौवा में उस समय हड़कम्प मच गया जब तार स्पार्किंग की बजह से एक छप्पर में आग लग गई, आग लगने से छप्पर में बंधी भैंसे व एक बाइक जली। गलिमत रही ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू, हालांकि काबू पाने तक सुनौवा निवासी रविन्द्र कुशवाहा की छप्पर में बंधी एक भैंस व उसका एक बच्चा (पड़िया), एक बाइक व छप्पर में मौजूद विस्तर, तख्त समेत अन्य सामान सब जलकर राख हो गया, यह बिजली की स्पार्किंग मानो परिवार के लिए काल बन गई, घटना करीब दिन के करीब 11 बजकर 38 मिनट पर हुई जब क्षेत्र में सप्लाई चल रही थी कि अचानक घर मे स्पार्किंग की बजह से छप्पर में आग लग गई, देखते ही देखते पूरा छप्पर ने अपने आगोश में ले लिया, छप्पर में मौजूद भैंस, उसका बच्चा व बाइक समेत घरेलु समान जलने लगा, ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत करके आग को तो बुझा लिया पर ये सारा सामान जल गया। उधर इस सिलसिले में जब नायाब तहसीलदार सर्वेश यादव से बात की गई उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें खबरों के माध्यम से मिली है और तत्काल लेखपाल को भेजा गया है मौका ए मुआयना हेतु, सारी चीजें व मौका देखकर जो जरूरतमंद मदद होगी परिवार की जाएगी, परिवार के साथ उनकी सवेंदना है वे हर तरह से प्रशासन से उनकी मदद करने का भरसक प्रयास करेंगे।1
- लखीमपुर अपडेट... भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गोला विधायक पर लगाये गंभीर आरोप निजी खुन्नस में कब्जा करने का आरोप गोला के विश्वनाथ सिंह ने वायरल किया vdo Vdo बना चर्चा का विषय, लोगो मे आक्रोश1
- संवाददाता : आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) (AIMA News) लखीमपुर खीरी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमीर नगर क्षेत्र के गिर्दा गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बच्चों को खतरनाक तरीके से लटकाकर और क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही परिवहन विभाग हरकत में आ गया। आरटीओ शांति भूषण पांडे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्यालय और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ⚠️ मानकों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन जिले में चल रहे स्कूल वाहनों की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, जर्जर हालत में और तय मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। आरटीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग ने करीब डेढ़ सौ विद्यालयों और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 🗣️ “बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं” आरटीओ शांति भूषण पांडे ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 📌 प्रशासन सख्त, अभिभावकों में चिंता इस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। 👉 फिलहाल, जिले में परिवहन विभाग का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।1