Shuru
Apke Nagar Ki App…
एलआरपी चौराहा एलपीएस स्कूल के सामने एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।
Lakhimpur Kheri News
एलआरपी चौराहा एलपीएस स्कूल के सामने एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संवाददाता : आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) (AIMA News) लखीमपुर खीरी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमीर नगर क्षेत्र के गिर्दा गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बच्चों को खतरनाक तरीके से लटकाकर और क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही परिवहन विभाग हरकत में आ गया। आरटीओ शांति भूषण पांडे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्यालय और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ⚠️ मानकों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन जिले में चल रहे स्कूल वाहनों की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, जर्जर हालत में और तय मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। आरटीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग ने करीब डेढ़ सौ विद्यालयों और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 🗣️ “बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं” आरटीओ शांति भूषण पांडे ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 📌 प्रशासन सख्त, अभिभावकों में चिंता इस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। 👉 फिलहाल, जिले में परिवहन विभाग का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।1
- Post by Kailash Gupta1
- लखीमपुर खीरी में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल लखीमपुर खीरी अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में लटककर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।वीडियो के वायरल होते ही आरटीओ (RTO) विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।1
- Post by Rajat Ai1
- मुजफ्फरनगर में छेड़खानी में बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा उसका दोस्त गिरफ्तार हुआ घटना के समय रात में स्कूटी से पहले थे तभी मां बेटी को देखकर छेड़छाड़ करने लगे बाद में क्लोज भी गाली गलौज भी करने लगे1
- संवाददाता: आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विश्वनाथ सिंह ने विधायक अमन गिरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में कार्यकर्ता का दावा है कि उन्होंने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद विधायक की ओर से उन्हें कथित रूप से धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी रंजिश के चलते उनके निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से गिरवा दिया गया। इस दावे के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही विधायक पक्ष की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। फिलहाल यह पूरा मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। क्या वास्तव में भवन पर कार्रवाई हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।1
- आर्यन की आफत आ गई है, क्योंकि उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी अब आर्यन की छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भरे जा रहे हैं क्या आपने इससे पहले कभी फूड सेफ्टी विभाग को चाय के सैंपल लेते देखा है ? पूरे प्रदेश में खानपान की बड़ी-बड़ी दुकानों , फर्मों और फैक्ट्री में मिलावट हो रही है उसको नहीं रोक पा रहे हैं एक गरीब की चाय की दुकान में सैंपल लेने गए हैं.....वो भी चाय का .....शर्म भी नहीं आती जिला फतेहपुर, यूपी1
- *खौफनाक: निघासन में 'गैस माफिया' का नंगा नाच! जनता बूंद-बूंद को तरसी, कबाड़ी की दुकान के पास 'यमराज' भर रहे हैं गाड़ियों में गैस* *निघासन, लखीमपुर खीरी:* निघासन क्षेत्र में इन दिनों हाहाकार मचा है। आम आदमी को अपनी रसोई के लिए एक सिलेंडर मयस्सर नहीं हो रहा, वहीं निघासन-लालपुर रोड पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 'मौत का कारोबार' फल-फूल रहा है। एक कबाड़ी की दुकान के पास खुलेआम चार पहिया वाहनों (Cars & Vans) में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही है। *आम जनता बेहाल, माफिया मालामाल!* हैरानी की बात यह है कि पूरे निघासन क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत है। घरेलू उपभोक्ता गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन गैस माफियाओं के पास सिलेंडरों का अंबार लगा है। इन सिलेंडरों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचकर और गाड़ियों में अवैध रूप से भरकर लाखों की काली कमाई की जा रही है। *लालपुर रोड बना 'बारूद का ढेर'* जिस जगह यह रिफिलिंग हो रही है, वहां सुरक्षा के नाम पर एक बाल्टी पानी तक नहीं है। चार पहिया गाड़ियों में खुलेआम नोजल लगाकर गैस पलटी जा रही है। यह लापरवाही न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि चलती-फिरती 'मानवीय मिसाइलों' को जन्म दे रही है। अगर रिफिलिंग के दौरान एक चिंगारी भी उठी, तो पूरी निघासन-लालपुर रोड श्मशान बन सकती है। *रसद विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल?* सड़क किनारे सरेआम गाड़ियों की कतारें लगाकर घरेलू गैस की चोरी की जा रही है, लेकिन पूर्ति विभाग (Supply Department) ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जनता सवाल पूछ रही है कि क्या इन माफियाओं को प्रशासन का 'अभयदान' प्राप्त है? आखिर क्यों अब तक इस कबाड़ी की दुकान और अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी नहीं हुई?1