logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छोटी सादड़ी में पुलिसकर्मियों द्वारा निकाला मार्च पास्ट

2 hrs ago
user_Reporter ambalal suthar
Reporter ambalal suthar
Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
7dd69157-1837-4823-82e0-1a1d8f8d3a36

छोटी सादड़ी में पुलिसकर्मियों द्वारा निकाला मार्च पास्ट

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रतापगढ़ शहर के बावड़ी मोहल्ले में एक महिला को बच्चे को बहला-फुसलाकर चॉकलेट देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संभावित घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ जारी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अजनबियों से सतर्क रहने की सीख दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    2
    प्रतापगढ़ शहर के बावड़ी मोहल्ले में एक महिला को बच्चे को बहला-फुसलाकर चॉकलेट देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी।
सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संभावित घटना टल गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ जारी है।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अजनबियों से सतर्क रहने की सीख दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *सीसीटीवी फुटेज में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई कैद। *सीसीटीवी फुटेज पिपलिया मंडी के महावीर गंज का बताया जा रहा है जहा एक बड़ा हादसा टला , स्कूटी पर सवार बच्चा अचानक चलती स्कूटी से गिरा पास से गुजर रही पिकअप से बाल बाल बचा।* *छोटे बच्चों को सुरक्षित बैठाने की अपील*
    1
    *सीसीटीवी फुटेज में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई कैद।
*सीसीटीवी फुटेज पिपलिया मंडी के महावीर गंज का बताया जा रहा है जहा एक बड़ा हादसा टला , स्कूटी पर सवार बच्चा अचानक चलती स्कूटी से गिरा पास से गुजर रही पिकअप से बाल बाल बचा।*
*छोटे बच्चों को सुरक्षित बैठाने की अपील*
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्तौडगढ 25 फरवरी। बीकानेर जिले के बज्जू उपतहसील क्षेत्र के गाँव रणजीतपुरा गांव कुंडली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवीलाल जी सेन की बेटी वसुंधरा सेन कक्षा 8वीं उम्र 13 वर्ष परीक्षा देने विद्यालय के लिए घर से निकली, लेकिन विद्यालय पहुँची ही नहीं। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद मासूम बच्ची का अर्धनग्न शव थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला। समस्त सेन समाज जिला-चित्तौड़गढ़ ने मांग की कि अपराधी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार फांसी की सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौपते समय नन्दकिशोर सकवाया, बंशीलाल सेन, निर्मल बारबर, सत्यनारायण सेन शारीरिक शिक्षक, हंसराज सेन उर्फ गुड्डू सेन, जगदीश जालमपुरा, जमनालाल देवरी, सुनील सेन, लक्ष्मण सेन, कैलाश सेन, राजु गहलोत, गोपाल सेन, प्रहलाद सेन, दिलीप सेन, राकेश, देवराज सेन, राजकुमार सेन, राधेश्याम सेन पंचदेवला, धीरज सेन राशमी, पप्पु सेन, मोहन सेन, लवकुमार सेन, सोनम सेन, आदि समाजजन मौजुद थे।
    2
    चित्तौडगढ 25 फरवरी।  बीकानेर जिले के बज्जू उपतहसील क्षेत्र के गाँव रणजीतपुरा गांव कुंडली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवीलाल जी सेन की बेटी वसुंधरा सेन कक्षा 8वीं उम्र 13 वर्ष परीक्षा देने विद्यालय के लिए घर से निकली, लेकिन विद्यालय पहुँची ही नहीं। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद मासूम बच्ची का अर्धनग्न शव थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला।
समस्त सेन समाज जिला-चित्तौड़गढ़  ने मांग की कि अपराधी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार फांसी की सजा दिलाने की मांग की।  
ज्ञापन सौपते समय नन्दकिशोर सकवाया, बंशीलाल सेन, निर्मल बारबर, सत्यनारायण सेन शारीरिक शिक्षक, हंसराज सेन उर्फ गुड्डू सेन, जगदीश जालमपुरा, जमनालाल देवरी, सुनील सेन, लक्ष्मण सेन, कैलाश सेन, राजु गहलोत,  गोपाल सेन, प्रहलाद सेन, दिलीप सेन, राकेश, देवराज सेन, राजकुमार सेन, राधेश्याम सेन पंचदेवला, धीरज सेन राशमी, पप्पु सेन, मोहन सेन, लवकुमार सेन, सोनम सेन, आदि समाजजन मौजुद थे।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली बीड़ी बनाने और पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने भारत बीड़ी वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, मेंगलुरु के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी चेतन जैन को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों रुपये का कच्चा माल और नामी ब्रांड्स के नकली रैपर बरामद किए गए। आरोपी पहले भी नकली गुटखा मामले में पकड़ा जा चुका है, जहाँ सीआईडी, जयपुर ने कार्रवाई की थी। क्या इस बार पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसेगा? क्या आयकर और जीएसटी विभाग भी करेंगे बड़ी जांच? #Nimbahera #FakeBeedi #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #BeediFactory #ChetanJain #PoliceAction #IllegalBusiness #IndiaNews #HindiNews #GST #IncomeTax #NewsUpdate
    1
    राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली बीड़ी बनाने और पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने भारत बीड़ी वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, मेंगलुरु के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी चेतन जैन को गिरफ्तार किया।
मौके से लाखों रुपये का कच्चा माल और नामी ब्रांड्स के नकली रैपर बरामद किए गए। आरोपी पहले भी नकली गुटखा मामले में पकड़ा जा चुका है, जहाँ सीआईडी, जयपुर ने कार्रवाई की थी।
क्या इस बार पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसेगा? क्या आयकर और जीएसटी विभाग भी करेंगे बड़ी जांच?
#Nimbahera
#FakeBeedi
#RajasthanNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#BeediFactory
#ChetanJain
#PoliceAction
#IllegalBusiness
#IndiaNews
#HindiNews
#GST
#IncomeTax
#NewsUpdate
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    Journalist चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भोलेनाथ स्थान बडलिया कार्यक्रम समस्त सनातनी धर्म प्रेमी
    9
    भोलेनाथ स्थान बडलिया कार्यक्रम समस्त सनातनी धर्म प्रेमी
    user_Badar Patidar
    Badar Patidar
    Engineer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • थाना छोटीसादड़ी की बड़ी कार्यवाहीः ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, क्रेटा कार व मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार तथा स्कॉटिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं वृताधिकारी वृत्त छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी छोटीसादड़ी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 25 फरवरी 2026 को बसेड़ा गांव से आगे गजपुरा रोड घाटी के ऊपर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बसेड़ा की ओर से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पूछताछ में दोनों घबराए हुए प्रतीत हुए। इसी बीच एक क्रेटा कार नाकाबंदी स्थल की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार चालक एवं उसका साथी वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पीछा कर कार में सवार अर्जुन पाटीदार को पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर 11 कट्टों में भरा 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति कार की स्कॉटिंग कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर क्रेटा कार एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। थाना छोटीसादड़ी पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी एक ही पंक्ति मेंः अर्जुन पुत्र शान्तिलाल पाटीदार निवासी अरनोदा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़, राजू उर्फ दिलीप पुत्र जगदीश माली निवासी अरनोदा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ तथा देवकरण पुत्र रामनारायण जाट निवासी महीनगर थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़। इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण टांक, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल महेशकुमार तथा कांस्टेबल रामराज, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार और देवेन्द्र सिंह शामिल थे।
    4
    थाना छोटीसादड़ी की बड़ी कार्यवाहीः ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, क्रेटा कार व मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार तथा स्कॉटिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं वृताधिकारी वृत्त छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी छोटीसादड़ी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 25 फरवरी 2026 को बसेड़ा गांव से आगे गजपुरा रोड घाटी के ऊपर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बसेड़ा की ओर से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पूछताछ में दोनों घबराए हुए प्रतीत हुए। इसी बीच एक क्रेटा कार नाकाबंदी स्थल की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार चालक एवं उसका साथी वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पीछा कर कार में सवार अर्जुन पाटीदार को पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया।
कार की तलाशी लेने पर 11 कट्टों में भरा 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति कार की स्कॉटिंग कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर क्रेटा कार एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। थाना छोटीसादड़ी पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी एक ही पंक्ति मेंः अर्जुन पुत्र शान्तिलाल पाटीदार निवासी अरनोदा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़, राजू उर्फ दिलीप पुत्र जगदीश माली निवासी अरनोदा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ तथा देवकरण पुत्र रामनारायण जाट निवासी महीनगर थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण टांक, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल महेशकुमार तथा कांस्टेबल रामराज, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार और देवेन्द्र सिंह शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Uday Singh Uday Singh
    1
    Post by Uday Singh Uday Singh
    user_Uday Singh Uday Singh
    Uday Singh Uday Singh
    Local Politician वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान व मध्यप्रदेश से श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना। बेगूं ( 25 फरवरी ) । बाबा बागेश्वर धाम की प्रस्तावित कथा को लेकर क्षेत्रभर में भारी उत्साह का वातावरण है। आयोजन स्थल बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर स्थित होने से राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के कथा श्रवण हेतु पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हिन्दूएकता कुम्भ सेवा समिति, नागाजी का बाग, ग्राम थड़ोद, जिला नीमच (मप्र) द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी को समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बागतलिया एवं पदाधिकारियों ने पुष्कर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर कथा आयोजन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अनंत विभूषित महंत राम प्रवेश दास एवं महंत राम प्रिय दास महाराज भी उपस्थित रहे। समिति के अनुसार गुरुदेव ने नागाजी बाग में कथा आयोजन हेतु सहमति प्रदान की है। कथा की तिथि शीघ्र ही समिति द्वारा घोषित की जाएगी। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बागतलिया ने बताया कि बाबा बागेश्वर धाम के प्रवचनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने समस्त सनातन प्रेमियों से कथा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजन स्थल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां प्रारंभ करने की चर्चा है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    राजस्थान व मध्यप्रदेश से श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना।
बेगूं ( 25 फरवरी ) । बाबा बागेश्वर धाम की प्रस्तावित कथा को लेकर
क्षेत्रभर में भारी उत्साह का वातावरण है। आयोजन स्थल बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर स्थित होने से राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के कथा श्रवण हेतु पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हिन्दूएकता कुम्भ सेवा समिति, नागाजी का बाग, ग्राम थड़ोद, जिला नीमच (मप्र) द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी को समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बागतलिया एवं पदाधिकारियों ने पुष्कर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर कथा आयोजन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अनंत विभूषित महंत राम प्रवेश दास एवं महंत राम प्रिय दास महाराज भी उपस्थित रहे। समिति के अनुसार गुरुदेव ने नागाजी बाग में कथा आयोजन हेतु सहमति प्रदान की है। 
कथा की तिथि शीघ्र ही समिति द्वारा घोषित की जाएगी। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बागतलिया ने बताया कि बाबा बागेश्वर धाम के प्रवचनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने समस्त सनातन प्रेमियों से कथा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजन स्थल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां प्रारंभ करने की चर्चा है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_The fact khabar
    The fact khabar
    बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ​उदयपुर जिले के पुरियाखेड़ी गांव में पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आबादी क्षेत्र के करीब पैंथर द्वारा एक श्वान का शिकार करने के बाद पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैंथर ने बीती रात को आबादी क्षेत्र में दस्तक दी। इस दौरान घरों के समीप विचरण कर रहे एक श्वान को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ निकले, तो घरों से कुछ ही दूरी पर श्वान का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। छानबीन के दौरान ग्रामीणों को खेतों में मिट्टी पर पैंथर के पगमार्क दिखाई दिए। गांव में पेंथर की दस्तक के बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव के रिहायशी इलाके में पैंथर की दस्तक से ग्रामीण अपने बच्चों एवं पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। जिससे वह विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की। साथ ही ​वन कर्मियों द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त लगाने की भी मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
    1
    ​उदयपुर जिले के पुरियाखेड़ी गांव में पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आबादी क्षेत्र के करीब पैंथर द्वारा एक श्वान का शिकार करने के बाद पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैंथर ने बीती रात को आबादी क्षेत्र में दस्तक दी। इस दौरान घरों के समीप विचरण कर रहे एक श्वान को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ निकले, तो घरों से कुछ ही दूरी पर श्वान का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। छानबीन के दौरान ग्रामीणों को खेतों में मिट्टी पर पैंथर के पगमार्क दिखाई दिए। गांव में पेंथर की दस्तक के बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव के रिहायशी इलाके में पैंथर की दस्तक से ग्रामीण अपने बच्चों एवं पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। जिससे वह विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की। साथ ही ​वन कर्मियों द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त लगाने की भी मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.