Shuru
Apke Nagar Ki App…
22 तारीख को पूरे मुरैना जिले को बंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आंदोलन के मंच से दी सहमति। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा 15 अगस्त 2026 से आमरण अनशन का आंदोलन शक्कर कारखाने को चलाने के लिए किया जा रहा है जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के नेता किसान सभा के नेता एवं सामाजिक संगठन स्थानीय लोगों के द्वारा समर्थन दिया जा रहा है किसी के तहत 22 अगस्त को पूरे मुरैना जिले को बंद करने की रणनीति आंदोलन के हिस्से में की जा रही है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी ओर से सहमति दी है।
Mahesh singh
22 तारीख को पूरे मुरैना जिले को बंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आंदोलन के मंच से दी सहमति। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा 15 अगस्त 2026 से आमरण अनशन का आंदोलन शक्कर कारखाने को चलाने के लिए किया जा रहा है जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के नेता किसान सभा के नेता एवं सामाजिक संगठन स्थानीय लोगों के द्वारा समर्थन दिया जा रहा है किसी के तहत 22 अगस्त को पूरे मुरैना जिले को बंद करने की रणनीति आंदोलन के हिस्से में की जा रही है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी ओर से सहमति दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ईश्वरा महादेव मंदिर पर विनोद जादौन और प्रमोद जादौन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन। पहाड़गढ़ के जंगलों में प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर पर सावन के महीने में विनोद जादौन एवं प्रमोद जादौन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की यह मंदिर सदियों पुराना मंदिर बताया जाता है और यहां पर शिवजी की पिंडी पर अदृश्य शक्ति के द्वारा सावन के महीने में प्रतिदिन पूजा की जाती है।1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- यूसीसी के विरोध में ग्वालियर में भी मुस्लिम महिलाओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन... यूसीसी के विरोध में ग्वालियर में भी मुस्लिम महिलाओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन.1
- वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं! वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं!1
- राजाखेड़ा में बिजली चोरी के खिलाफ सघन कार्रवाई, अवैध केबलें जब्त राजाखेड़ा। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की टीम ने बुधवार को बिजली चोरी एवं अवैध विद्युत कनेक्शनों के खिलाफ राजाखेड़ा शहर और मरैना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध केबलें जब्त की गईं तथा बिजली चोरी पाए जाने पर मौके पर ही वीसीआर भरने की कार्रवाई की गई। जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार तथा राजाखेड़ा उपखंड के सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने शहर में डीसी/पीडीसी परिसर की जांच की। इस दौरान उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा कर वैध कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान अवैध रूप से लगी केबलें जब्त की गईं तथा विद्युत चोरी मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं की मौके पर ही वीसीआर भरी गई। इसी क्रम में मरैना क्षेत्र में सहायक अभियंता आनंद तिवारी एवं कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के नेतृत्व में कस्बे सहित विभिन्न फीडरों पर डीसी/पीडीसी कनेक्शनों की जांच की गई। टीम ने बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं से तगादा किया तथा अवैध केबलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया। विद्युत चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित परिसरों की वीसीआर भी भरी गई। अभियान के दौरान मासिक कम उपभोग वाले उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की गई। जांच में कुछ उपभोक्ता सीधे एलटी लाइन से विद्युत उपभोग करते पाए गए, जिनके खिलाफ मौके पर ही वीसीआर भरने की कार्रवाई की गई। निगम तंत्र से छेड़छाड़ न करने की अपील सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे विद्युत लाइनों से सीधे संपर्क में न आएं। बिजली जीवन को सुगम बनाती है, लेकिन करंट की चपेट में आने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। यदि किसी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित है तो निगम के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा अपने फीडर इंचार्ज और कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के तंत्र से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकती है। इस दौरान उपभोक्ताओं को सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण करवाकर अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्रवाई में वरिष्ठ टेक्नीशियन अवधेश शर्मा, हरवान सिंह कुशवाह, बंटी खां, भूदेव शर्मा, निशांत जैन, खुर्शीद खां, हरेंद्र शर्मा सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित @ Bharat singh सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित1
- महाराणा प्रताप पार्क के सामने अतिक्रमण और गंदगी से परेशानी, नगर पालिका पर मिलीभगत के आरोप महापुरुषों के सम्मान एवं स्वाभिमान को आघात अंबाह। पीपल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप पार्क के सामने हाठ ठेला संचालकों द्वारा किए जा रहे कथित अतिक्रमण और सड़क पर फैल रही गंदगी को लेकर नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में नगर पालिका को दिए गए आवेदन में समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पार्क के सामने हाठ ठेले लगाए जाने से सड़क और आसपास का क्षेत्र अव्यवस्थित हो रहा है। ठेलों से निकलने वाली जूठन, कचरा तथा झूठा पानी सड़क पर फैलने से फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पार्क के आसपास गंदगी का वातावरण बनने से सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता और सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई करने के बजाय ठेला संचालकों को संरक्षण दिया जा रहा है और कथित रूप से सांठ-गांठ के कारण अतिक्रमण लगातार बना हुआ है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की अव्यवस्था से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन से पीपल चौराहा एवं महाराणा प्रताप पार्क के सामने से अतिक्रमण हटाने, सड़क पर फैल रहे गंदे पानी एवं कचरे की नियमित सफाई कराने तथा जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई है। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।4
- जौरा शहर के शमशान घाट में लटकते हुए बिजली के तार दे रहे हैं मौत को दावत कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जौरा शहर के शमशान घाट में लाइट की केवल रोड से महज 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है इसकी वजह से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि इसकी उन्होंने संबंधित विभाग में एवं नगर पालिका में कई एक बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक नहीं की गई कोई भी कार्यवाही।1