Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईश्वरा महादेव मंदिर पर विनोद जादौन और प्रमोद जादौन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन। पहाड़गढ़ के जंगलों में प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर पर सावन के महीने में विनोद जादौन एवं प्रमोद जादौन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की यह मंदिर सदियों पुराना मंदिर बताया जाता है और यहां पर शिवजी की पिंडी पर अदृश्य शक्ति के द्वारा सावन के महीने में प्रतिदिन पूजा की जाती है।
Mahesh singh
ईश्वरा महादेव मंदिर पर विनोद जादौन और प्रमोद जादौन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन। पहाड़गढ़ के जंगलों में प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर पर सावन के महीने में विनोद जादौन एवं प्रमोद जादौन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की यह मंदिर सदियों पुराना मंदिर बताया जाता है और यहां पर शिवजी की पिंडी पर अदृश्य शक्ति के द्वारा सावन के महीने में प्रतिदिन पूजा की जाती है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ईश्वरा महादेव मंदिर पर विनोद जादौन और प्रमोद जादौन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन। पहाड़गढ़ के जंगलों में प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर पर सावन के महीने में विनोद जादौन एवं प्रमोद जादौन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की यह मंदिर सदियों पुराना मंदिर बताया जाता है और यहां पर शिवजी की पिंडी पर अदृश्य शक्ति के द्वारा सावन के महीने में प्रतिदिन पूजा की जाती है।1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर1
- वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं! वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं!1
- राजाखेड़ा में बिजली चोरी के खिलाफ सघन कार्रवाई, अवैध केबलें जब्त राजाखेड़ा। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की टीम ने बुधवार को बिजली चोरी एवं अवैध विद्युत कनेक्शनों के खिलाफ राजाखेड़ा शहर और मरैना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध केबलें जब्त की गईं तथा बिजली चोरी पाए जाने पर मौके पर ही वीसीआर भरने की कार्रवाई की गई। जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार तथा राजाखेड़ा उपखंड के सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने शहर में डीसी/पीडीसी परिसर की जांच की। इस दौरान उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा कर वैध कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान अवैध रूप से लगी केबलें जब्त की गईं तथा विद्युत चोरी मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं की मौके पर ही वीसीआर भरी गई। इसी क्रम में मरैना क्षेत्र में सहायक अभियंता आनंद तिवारी एवं कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के नेतृत्व में कस्बे सहित विभिन्न फीडरों पर डीसी/पीडीसी कनेक्शनों की जांच की गई। टीम ने बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं से तगादा किया तथा अवैध केबलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया। विद्युत चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित परिसरों की वीसीआर भी भरी गई। अभियान के दौरान मासिक कम उपभोग वाले उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की गई। जांच में कुछ उपभोक्ता सीधे एलटी लाइन से विद्युत उपभोग करते पाए गए, जिनके खिलाफ मौके पर ही वीसीआर भरने की कार्रवाई की गई। निगम तंत्र से छेड़छाड़ न करने की अपील सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे विद्युत लाइनों से सीधे संपर्क में न आएं। बिजली जीवन को सुगम बनाती है, लेकिन करंट की चपेट में आने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। यदि किसी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित है तो निगम के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा अपने फीडर इंचार्ज और कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के तंत्र से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकती है। इस दौरान उपभोक्ताओं को सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण करवाकर अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्रवाई में वरिष्ठ टेक्नीशियन अवधेश शर्मा, हरवान सिंह कुशवाह, बंटी खां, भूदेव शर्मा, निशांत जैन, खुर्शीद खां, हरेंद्र शर्मा सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित @ Bharat singh सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित1
- धौलपुर दौरे पर आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा, क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा धौलपुर। भरतपुर रेंज की महानिरीक्षक पुलिस डॉ. प्रीति चन्द्रा, IPS मंगलवार को एकदिवसीय धौलपुर दौरे पर पहुंचीं। धौलपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों से उनका परिचय कराया। क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण पर मंथन कलेक्ट्रेट सभागार में आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार के विशेष अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को प्रभावी गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भी तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों से जानी समस्याएं क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस लाइन सभागार में संपर्क सभा आयोजित की गई। आईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं कार्य संबंधी कठिनाइयां जानीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए। सदर थाने में सीएलजी सभा, आमजन से सीधा संवाद इसके बाद आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा पुलिस थाना सदर पहुंचीं, जहां सीएलजी जनसंपर्क सभा में उन्होंने सीएलजी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से संवाद किया। क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लिए गए। आईजी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग से कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने धौलपुर पुलिस की टीम भावना की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को बेहतर पुलिसिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ गिर्राज प्रसाद मीणा, सीओ मनियां खलील अहमद, सीओ सैंपऊ मनोहर मीणा, सीओ बाड़ी महेंद्र कुमार, सीओ सरमथुरा दुलीचंद, साइबर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे। धौलपुर दौरे पर आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा, क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा धौलपुर। भरतपुर रेंज की महानिरीक्षक पुलिस डॉ. प्रीति चन्द्रा, IPS मंगलवार को एकदिवसीय धौलपुर दौरे पर पहुंचीं। धौलपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों से उनका परिचय कराया। क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण पर मंथन कलेक्ट्रेट सभागार में आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार के विशेष अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को प्रभावी गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भी तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों से जानी समस्याएं क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस लाइन सभागार में संपर्क सभा आयोजित की गई। आईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं कार्य संबंधी कठिनाइयां जानीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए। सदर थाने में सीएलजी सभा, आमजन से सीधा संवाद इसके बाद आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा पुलिस थाना सदर पहुंचीं, जहां सीएलजी जनसंपर्क सभा में उन्होंने सीएलजी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से संवाद किया। क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लिए गए। आईजी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग से कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने धौलपुर पुलिस की टीम भावना की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को बेहतर पुलिसिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ गिर्राज प्रसाद मीणा, सीओ मनियां खलील अहमद, सीओ सैंपऊ मनोहर मीणा, सीओ बाड़ी महेंद्र कुमार, सीओ सरमथुरा दुलीचंद, साइबर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे।3
- जौरा शहर के शमशान घाट में लटकते हुए बिजली के तार दे रहे हैं मौत को दावत कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जौरा शहर के शमशान घाट में लाइट की केवल रोड से महज 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है इसकी वजह से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि इसकी उन्होंने संबंधित विभाग में एवं नगर पालिका में कई एक बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक नहीं की गई कोई भी कार्यवाही।1