महक मलिक विवादास्पद डांस पाकिस्तानी डांसर मेहक मलिक फिर सुर्खियों में, पुलिस शहीदों की याद में चीफ गेस्ट बनने पर बवाल पाकिस्तान की मशहूर डांसर और टिकटॉक स्टार मेहक मलिक (जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘महक डांस मुजरे वाली’ के नाम से जाना जाता है) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में पुलिस शहीदों की याद में आयोजित एक समारोह में उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भारी आलोचना हो रही है। सूत्रों के अनुसार, तोबा टेक सिंह में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर मेहक मलिक को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया गया। इस फैसले पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या शहीदों की याद में मनाए जा रहे कार्यक्रम में एक डांसर को चीफ गेस्ट बनाना उचित है? कुछ ने इसे ‘अनुचित और असंवेदनशील’ करार दिया। मेहक मलिक, जिनका असली नाम और बचपन की कहानी भी काफी चर्चित रही है, पाकिस्तान में स्टेज डांस और मुजरा परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई वायरल डांस वीडियो और गानों से ख्याति हासिल की है। उनकी जिंदगी की संघर्षपूर्ण कहानी भी अक्सर मीडिया में आती रहती है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने छोटी उम्र से डांस के प्रति रुझान दिखाया और परिवार की मर्जी के खिलाफ शोबिज में कदम रखा।
महक मलिक विवादास्पद डांस पाकिस्तानी डांसर मेहक मलिक फिर सुर्खियों में, पुलिस शहीदों की याद में चीफ गेस्ट बनने पर बवाल पाकिस्तान की मशहूर डांसर और टिकटॉक स्टार मेहक मलिक (जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘महक डांस मुजरे वाली’ के नाम से जाना जाता है) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में पुलिस शहीदों की याद में आयोजित एक समारोह में उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भारी आलोचना हो रही है। सूत्रों के अनुसार, तोबा टेक सिंह में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर मेहक मलिक को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया गया। इस फैसले पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या शहीदों की याद में मनाए जा रहे कार्यक्रम में एक डांसर को चीफ गेस्ट बनाना उचित है? कुछ ने इसे ‘अनुचित और असंवेदनशील’ करार दिया। मेहक मलिक, जिनका असली नाम और बचपन की कहानी भी काफी चर्चित रही है, पाकिस्तान में स्टेज डांस और मुजरा परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई वायरल डांस वीडियो और गानों से ख्याति हासिल की है। उनकी जिंदगी की संघर्षपूर्ण कहानी भी अक्सर मीडिया में आती रहती है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने छोटी उम्र से डांस के प्रति रुझान दिखाया और परिवार की मर्जी के खिलाफ शोबिज में कदम रखा।
- भारत म्हारो देश.. बिकाणों सिरमोर आंख रौ तारो है मनडे रे तपते धोरां माइ बरसे ठंडो पाणी रे। आखातीज ने पेज लड़ाया, लड़ग्या पेज अपार रे। म्हारो बीकाणो मां करणी रौ धाम। बीकाणे शहर री शान राष्ट्रीय कवि चौपाल की 564 वीं कड़ी *बीकाणा स्थापना दिवस* एवं *अक्षय तृतीया उत्सव* को समर्पित रही आज के कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बी एल नवीन, मुख्य अतिथि में मनोज नायाब, सरदार अली परिहार एवं कृष्णा वर्मा आदि मंच सुशोभित हूए कार्यक्रम शुभारम्भ करते हुए रामेश्वर साधक ने स्व बौद्धिक में कहा कि बीकाणा स्थापना दिवस पर हमें साहित्य संस्कृति को अक्षय बनाने में तत्पर रहना ही कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है कार्यक्रम अध्यक्ष चौपाल के संस्थापक सदस्य श्री बी एल नवीन ने बीकाणा स्थापना दिवस एवं अक्षय तृतीया बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही साथ में साहित्य - संस्कृति को आत्मसात करने आह्वान किया मुख्य अतिथि में असम से पधारे मनोज नायाब ने अपने वक्तव्य में कहा, मनडे रे तपते धोरां माइ बरसे ठंडो पाणी रे। घणों हिये ने हरसावे है म्हारे राजस्थान री वाणी रे ।,... सरदार अली परिहार ने वर्तमान नेता व भ्रष्टाचार पर काव्य माध्यम से उभा डाकी सबड़का सररररर सप.. गहरा व्यंग्य कसते हुए करारा प्रहार किया, इससे पूर्व मां सरस्वती की प्रार्थना करने के बाद हुए कृष्णा वर्मा ने काव्य धारा में बीकाणा शहर पर.. म्हारो बीकाणो मां करणी रौ धाम। बीकाणे शहर री शान जठे बिराजे नगर शेठ बीकाणा महान्.. शानदार रचना सुनाई शिव दाधीच बीकानेरी जहां त्याग समर्पण अपनापन, धोरां की धरती है प्यारी, जज्बा, जोश जुनून में और जीने की अभिलाषा,.. बाबू बमचकरी : आखातीज ने पेज लड़ाया, लड़ग्या पेज अपार रे। कने उभा समझ ना पाया, समझी ना घर नार रे।.. लीलाधर सोनी : भारत म्हारो देश, बिकाणों सिरमोर आंख रौ तारो है कैलाश दान चारण : पांच तत्व रा बणिया पिंजरा, भीतर.. राजकुमार ग्रोवर : अपना मजहब हर एक को लगता प्यारा, पर मजहब से इंसान बड़ा है, कोई भी मजहब,...डॉ कृष्ण लाल विश्नोई : आ धरती है बिकाणे री, राठोडा़ खास ठिकाणे री, कांधल रै ताणे बाणे री, बीके रै राज घराणे थी,... ओजस्वी कविता सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया सिराजुद्दीन भुट्टा उपरोक्त प्रस्तुतियों से पहले संगीत सत्र में बी एल नवीन ने ओ दुनिया के रखवाले सुन दर्द भरे मेरे नाले...राधा किशन सोनी ने पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई,.. तथा पवन चड्ढ़ा ने एक था गुल और एक थी बुलबुल आज के कार्यक्रम में 16 प्रस्तुतियां रही , लेकिन आज के रस भरे कार्यक्रम विशिष्ट श्रोताओं ने आनन्द लिया जिनमें घनश्याम सौलंकी, भवानी सिंह, साकिर हुसैन, किशनलाल सरदाना, मेघराज, महबूब अली, नत्थू खां, आदि कई गणमान्य साहित्यानुरागी उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन चुटिले अंदाज में बाबू बमचकरी ने किया जबकि आभार व्यक्त किया सूचना संवाहक रामेश्वर साधक जय साहित्य जय साहित्यकार1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 40 लाख रुपये की चोरी के आरोपी चोर ने पकड़े जाने के बाद मकान मालिक को ही फटकार लगा दी।जानकारी के मुताबिक, चोरी की वारदात के बाद जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया और मकान मालिक से आमना-सामना कराया, तो वहां एक अजीब स्थिति बन गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मकान मालिक से उल्टा सवाल कर दिया, क्यों साहब जब आपने इतने कमरे बनवाए थे, तो उनमें ताले क्यों नहीं लगाए? चोर के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- नेपाल के मुस्तांग क्षेत्र में कथित यूरेनियम भंडार को लेकर इन दिनों नई भू-राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। यह इलाका की सीमा के बेहद करीब बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नेपाल के कई पूर्व मंत्रियों ने ऐसे किसी भी आधिकारिक समझौते से इनकार किया है, लेकिन ‘पैक्स सिलिका’ जैसे कथित गठबंधन और गोपनीय दस्तावेजों की चर्चाओं ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। जानकारी के अनुसार, मुस्तांग में यूरेनियम का भंडार करीब 10 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा बताया जा रहा है। इसे ‘मीडियम ग्रेड’ का माना जा रहा है, जो परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक उपयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल के पास फिलहाल इस संसाधन को निकालने की तकनीक और निवेश की कमी है, ऐसे में बाहरी देशों की दिलचस्पी स्वाभाविक मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले से ही के जरिए नेपाल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अब चर्चा है कि उसकी नजर इस रणनीतिक खनिज पर भी है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘पैक्स सिलिका’ नामक कथित गठबंधन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गठबंधन चीन के खनिज वर्चस्व को चुनौती देने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है, लेकिन नेपाल सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी समझौते की जानकारी होने से इनकार किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने और चीन दोनों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। नेपाल लंबे समय से इन दोनों देशों के बीच एक संतुलनकारी ‘बफर स्टेट’ की भूमिका निभाता रहा है, लेकिन यूरेनियम जैसे संवेदनशील संसाधन को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय दिलचस्पी इस संतुलन को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह मामला सिर्फ खनिज तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की तकनीक, ऊर्जा और डेटा नियंत्रण से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में नेपाल सरकार के आगामी कदमों पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है।1
- मोमासर गांव में हुई वारदात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।1
- Hanuman Beniwal 👏👋👋👋1
- पादूकलां (नागौर)कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर छः न्यात ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं “जय श्रीराम” और “परशुराम भगवान की जय” के जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होती हुई सूरजपुरी बाबा मंदिर पहुंची, जहां संतों और अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी सेवाओं में चयनित कुल 17 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज ने समाज को शिक्षा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टीकमचंद वैष्णव ने किया और अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।2
- आप भी सेवा और सहयोग करें जी।1
- आईरा समाचार महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यौता नहीं मिलने से नाराज़ एक युवक ने ट्रैक्टर चलाकर पूरी पिच ही उखाड़ दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में युवक को शामिल नहीं किया गया था। इस बात से आहत होकर उसने गुस्से में आकर ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस गया और पिच को नुकसान पहुंचा दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पिच खराब होने से टूर्नामेंट आयोजन पर भी असर पड़ा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।1