पादूकलां (नागौर)पादूकलां में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, 17 प्रतिभाओं का सम्मान पादूकलां (नागौर)कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर छः न्यात ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं “जय श्रीराम” और “परशुराम भगवान की जय” के जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होती हुई सूरजपुरी बाबा मंदिर पहुंची, जहां संतों और अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी सेवाओं में चयनित कुल 17 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज ने समाज को शिक्षा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टीकमचंद वैष्णव ने किया और अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।
पादूकलां (नागौर)पादूकलां में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, 17 प्रतिभाओं का सम्मान पादूकलां (नागौर)कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर छः न्यात ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं “जय श्रीराम” और “परशुराम भगवान की जय” के जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से
होती हुई सूरजपुरी बाबा मंदिर पहुंची, जहां संतों और अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी सेवाओं में चयनित कुल 17 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज ने समाज को शिक्षा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टीकमचंद वैष्णव ने किया और अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।
- Post by रमेश सिंह1
- *🛑✍🏻✍🏻 बड़ी खबर:- #पुष्कर घाटी में बस हादसा* *_🔸 🔸_* *👉🏻 अजमेर :- 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग.* *अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई।* *बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।* *ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।* *बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।* *✍🏻 ✍🏻* .1
- ब्यावर-पाली (पिंडवाड़ा) हाईवे पर खेजड़ला चौराहे के पास स्थित एक होटल के बाहर सो रहे तीन युवकों पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 10 से अधिक हमलावर मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे युवकों को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हमलावरों ने मारपीट के बाद युवकों केपास से करीब 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायलों में केसरपुरा निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र (पुत्र किशन सिंह) की पहचान हुई है। उसके साथ उसके अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- मकराना। गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।1
- पाकिस्तान की मशहूर डांसर और टिकटॉक स्टार मेहक मलिक (जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘महक डांस मुजरे वाली’ के नाम से जाना जाता है) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में पुलिस शहीदों की याद में आयोजित एक समारोह में उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भारी आलोचना हो रही है। सूत्रों के अनुसार, तोबा टेक सिंह में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर मेहक मलिक को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया गया। इस फैसले पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या शहीदों की याद में मनाए जा रहे कार्यक्रम में एक डांसर को चीफ गेस्ट बनाना उचित है? कुछ ने इसे ‘अनुचित और असंवेदनशील’ करार दिया। मेहक मलिक, जिनका असली नाम और बचपन की कहानी भी काफी चर्चित रही है, पाकिस्तान में स्टेज डांस और मुजरा परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई वायरल डांस वीडियो और गानों से ख्याति हासिल की है। उनकी जिंदगी की संघर्षपूर्ण कहानी भी अक्सर मीडिया में आती रहती है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने छोटी उम्र से डांस के प्रति रुझान दिखाया और परिवार की मर्जी के खिलाफ शोबिज में कदम रखा।1
- Kuchaman के पास jasrana गांव में alubapji के मंदिर के पास tejaji का मंदिर भरभरा कर रात 8 बजे के पास गिर गया किसी को कुछ समझ नहीं आया2
- नागौर,जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए । कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।2
- राजस्थान के अजमेर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पुष्कर घाटी में यात्रियों से भरी बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 28 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में कुल 30 से अधिक लोग सवार थे, जो धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे।1
- 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।1