Shuru
Apke Nagar Ki App…
मकराना की गेहलोत कॉलोनी मै खराब ट्रांसफार्मर बदला, कॉलोनीवासियों को मिली राहत मकराना। गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Javed
मकराना की गेहलोत कॉलोनी मै खराब ट्रांसफार्मर बदला, कॉलोनीवासियों को मिली राहत मकराना। गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मकराना। रविवार, 19 अप्रैल को नए न्यायालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शनिवार को बार संघ मकराना के अध्यक्ष शेख अकबर अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भूमि पूजन के साथ भवन की नींव रखी जाएगी। वहीं नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रास्ते से मिट्टी, झाड़िया आदि हटवाकर सफाई करवाई गई हैं। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सचिव मोहम्मद शरीफ चौधरी, महासचिव सिकंदर खान, उपाध्यक्ष विजय सिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह बीका, भंवराराम डूडी, नरेंद्र सिंह राठौड़, संरक्षक गणपतलाल टांक सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।3
- विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा बाज़ार के निवासी प्रमोद खड़ेलवाल के घर पर चाय बनाकर पी और कार्यकर्ताओं को पिलाई1
- ब्रेकिंग न्यूज़: अजमेर में बार काउंसिल चुनाव 22 अप्रैल को अजमेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन अजमेर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है। प्रदेशभर में कुल 84,247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। न्यूनतम 5 महिला प्रत्याशियों का चुना जाना अनिवार्य रहेगा। अजमेर सिविल बार में 2105 मतदाता पंजीकृत हैं, जहां प्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 वोट डाल सकेगा। पूरे राजस्थान से 23 प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान सख्त नियम लागू रहेंगे—मतदान केंद्र के 200 गज के दायरे में प्रचार पर रोक रहेगी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुराने न्यायालय भवन स्थित बार हॉल में होगा। चुनाव की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में कांग्रेस ने "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत गायत्री मांगलिक भवन में एक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।बैठक के बाद बड़ी मस्जिद के पास कुरेशी युवा संगठन द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और नागौर जिले से युवा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान यासीन कुरेशी,वसीम कुरेशी,अफजल कुरेशी,इरफान कुरेशी,इस्पाक कुरेशी, जरार कुरेशी,शेर मोहम्मद कुरेशी , मोइन कुरेशी ,असलम कुरेशी ,हमीद कुरेशी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक चंद पाराशर, भरत सैनी ,ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- नागौर : रियां बड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच रियां बड़ी पुलिस चौकी के जवान कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। चौराहे पर बसों के रुकने और वाहनों की लंबी कतार लगने से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से वाहनों को निकालने में सहयोग करते रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।2
- मकराना। गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।1