जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया नागौर सरस डेयरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश नागौर,जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए । कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया नागौर सरस डेयरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश नागौर,जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में
स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए । कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
- नागौर, 18 अप्रैल। खींवसर तहसील के ग्राम कांटिया में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े रास्ते से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से करीब 7 घंटे चले अभियान के बाद मार्ग को साफ कर दिया गया। इससे लगभग 50 घरों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।1
- रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।1
- नागौर : नागौर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सायं 07 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।1
- मकराना। गहलोत कॉलोनी में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता विनीत मुछाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेंद्र सोनी एवं कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद इसरार को समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।1
- पति से झगड़े के बाद महिला ने बालकनी से उड़ाए 1.5 करोड़ रुपये.. मची लूट की होड़ ! China के ग्वांगडोंग में एक चौंकाने वाली अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)1
- मोमासर गांव में हुई वारदात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।1
- Post by रमेश सिंह1
- रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।1
- रियां बड़ी नगरपालिका जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।4