logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

5 hrs ago
user_Barahbastitv
Barahbastitv
Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संडीला तहसील में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सहारा हरदोई/संडीला। तहसील परिसर संडीला में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया। प्रेरणा कैंटीन के शुरू होने से तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब परिसर में ही चाय, नाश्ता, जलपान और भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कैंटीन का उद्देश्य लोगों को खान-पान की सुविधा देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर उपलब्ध कराना भी है। कैंटीन के संचालन के लिए मिशन की ओर से दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। इसका संचालन 10 सदस्यीय एओपी के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आय में वृद्धि होने के साथ उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में सुधार की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। ‘समूह से समृद्धि की ओर’ की भावना के साथ शुरू की गई यह कैंटीन स्थानीय स्तर पर आजीविका बढ़ाने की पहल के रूप में देखी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया (आईएएस), बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी (आईएएस), उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, सीओ संडीला श्लोक गौतम (आईपीएस), बीडीओ संडीला गौरी राठौर समेत तहसील एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
    1
    संडीला तहसील में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सहारा
हरदोई/संडीला। तहसील परिसर संडीला में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया।
प्रेरणा कैंटीन के शुरू होने से तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब परिसर में ही चाय, नाश्ता, जलपान और भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कैंटीन का उद्देश्य लोगों को खान-पान की सुविधा देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर उपलब्ध कराना भी है।
कैंटीन के संचालन के लिए मिशन की ओर से दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। इसका संचालन 10 सदस्यीय एओपी के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आय में वृद्धि होने के साथ उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में सुधार की दिशा में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। ‘समूह से समृद्धि की ओर’ की भावना के साथ शुरू की गई यह कैंटीन स्थानीय स्तर पर आजीविका बढ़ाने की पहल के रूप में देखी जा रही है।
उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया (आईएएस), बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी (आईएएस), उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, सीओ संडीला श्लोक गौतम (आईपीएस), बीडीओ संडीला गौरी राठौर समेत तहसील एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला जज ने किया न्यायालय की चयनित भूमि का निरीक्षण,,,, अनूपशहर, संवाददाता जिला जज संजय सिंह ने न्यायालय भवन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीजे, एसीजेएम, सिविल जज तथा अधिवक्ता मौजूद रहे। रविवार को बार सभागार में बार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज संजय सिंह, एडीजे विनीत चौधरी, चंद्र विजय श्रीनेत, अनूपशहर एडीजे राजेश कुमार, एसीजेएम नीतिवान निगम तथा सिविल जज रुचि भाटी का अधिवक्ताओं ने फूलमाला व बुके देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद बार अध्यक्ष जोगिंदर सेजवाल तथा सचिव अमित शर्मा सभी न्यायाधीशो को बाईपास स्थित झाड़ी वाले बाबा के समीप न्यायालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने को पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से भूमि की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला न्यायाधीश ने बताया कि भूमि संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन एवं उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिग्रहण को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। राजस्व विभाग से भूमि का हस्तांतरण तथा धन आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
    1
    जिला जज ने किया न्यायालय की चयनित भूमि का निरीक्षण,,,,
अनूपशहर, संवाददाता
जिला जज संजय सिंह ने  न्यायालय भवन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीजे, एसीजेएम, सिविल जज तथा अधिवक्ता मौजूद रहे।
रविवार को बार सभागार में बार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज संजय सिंह, एडीजे विनीत चौधरी, चंद्र विजय श्रीनेत, अनूपशहर एडीजे राजेश कुमार, एसीजेएम नीतिवान निगम तथा सिविल जज रुचि भाटी का अधिवक्ताओं ने फूलमाला व बुके देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद बार अध्यक्ष जोगिंदर सेजवाल तथा सचिव अमित शर्मा सभी न्यायाधीशो को बाईपास स्थित झाड़ी वाले बाबा के समीप न्यायालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने को पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से भूमि की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
जिला न्यायाधीश ने बताया कि भूमि संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन एवं उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिग्रहण को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। राजस्व विभाग से भूमि का हस्तांतरण तथा धन आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एयरटेल टॉवर से मॉड्यूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार पिलखुवा पुलिस ने चार चोरी के मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी के उपकरण किए बरामद हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने ग्राम डूहरी स्थित एयरटेल टॉवर से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 491/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ग्राम डूहरी गैस एजेंसी कट से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाविर निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद और मौ. हसन पुत्र रहमत शाह निवासी नरेटा मोहम्मदपुर, थाना असमौली, संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल टॉवर से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। इनमें एक प्लास, तीन पाना और एक रिंच समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    एयरटेल टॉवर से मॉड्यूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पिलखुवा पुलिस ने चार चोरी के मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी के उपकरण किए बरामद
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने ग्राम डूहरी स्थित एयरटेल टॉवर से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 491/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ग्राम डूहरी गैस एजेंसी कट से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाविर निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद और मौ. हसन पुत्र रहमत शाह निवासी नरेटा मोहम्मदपुर, थाना असमौली, संभल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल टॉवर से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। इनमें एक प्लास, तीन पाना और एक रिंच समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं प्रेस नोट ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है। गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।
    3
    गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं
प्रेस नोट
ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026
जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया।
गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है।
गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके।
इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।
    user_गौ सेवक मोहित चौधरी
    गौ सेवक मोहित चौधरी
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर ​हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी ​अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी ​हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान ​शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस ​कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा। रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर
​हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी
​अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी
​हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान 
​शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
​कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा।
रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं होगा विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं,विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन गणपति बप्पा का सम्मान करो, गंगा मैय्या का अपमान मत करो विसर्जन करो सिर्फ कुंड में! गणपति बप्पा मोरया - गंगा मैय्या को स्वच्छ रखो बृजघाट पुलिस
    1
    बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं होगा विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन
बृजघाट पुलिस की अपील 
गंगा में नहीं,विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन
गणपति बप्पा का सम्मान करो,
गंगा मैय्या का अपमान मत करो 
विसर्जन करो सिर्फ कुंड में!
गणपति बप्पा मोरया - गंगा मैय्या को स्वच्छ रखो बृजघाट पुलिस
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुंवर पाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही चिकित्सकीय कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि कुंवर पाल की हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुंवर पाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही चिकित्सकीय कार्य करते थे।
बताया जा रहा है कि कुंवर पाल की हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नगर के विभिन्न मंदिरों में राधा अष्टमी का पर्व पर मंदिरों में राधा रानी की प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई फोटो समाचार धूमधाम के साथ मनाई गई राधा अष्टमी अनूपशहर, संवाददाता । देर रात तक श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। भक्तों ने माखन-मिश्री का भोग लगाकर राधा रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के कलां बाजार स्थित केदार शाह के बांके बिहारी मंदिर में भी राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह राधा रानी की मूर्ती का अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें आकर्षक पोशाक धारण कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में पं. विष्णु दत्त शर्मा ने राधा रानी तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा और कृष्ण प्रेम के पर्याय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को कृष्ण नाम की महिमा से अवगत कराया। शाम को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, गुब्बारों और पुष्पों की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। मंदिर के पुजारी पं. विष्णु दत्त शर्मा ने समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री, पंचामृत और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
    1
    नगर के विभिन्न मंदिरों में राधा अष्टमी का पर्व पर मंदिरों में राधा रानी की प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई
फोटो समाचार
धूमधाम के साथ मनाई गई राधा अष्टमी
अनूपशहर, संवाददाता
। देर रात तक श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। भक्तों ने माखन-मिश्री का भोग लगाकर राधा रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के कलां बाजार स्थित केदार शाह के बांके बिहारी मंदिर में भी राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह राधा रानी की मूर्ती का अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें आकर्षक पोशाक धारण कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
दोपहर में पं. विष्णु दत्त शर्मा ने राधा रानी तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा और कृष्ण प्रेम के पर्याय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को कृष्ण नाम की महिमा से अवगत कराया।
शाम को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, गुब्बारों और पुष्पों की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। मंदिर के पुजारी पं. विष्णु दत्त शर्मा ने समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री, पंचामृत और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सपा ने मजबूत किया संगठन का कुनबा, फकीरा-आसिफ समेत नए पदाधिकारियों का अभिनंदन हापुड़। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और सक्रिय बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन में किए गए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फकीरा चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आसिफ चौधरी को प्रदेश महासचिव तथा ऋषभ ठाकुर को पार्टी की मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह में जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई जिम्मेदारियां मिलने से पदाधिकारियों में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सपा ने मजबूत किया संगठन का कुनबा, फकीरा-आसिफ समेत नए पदाधिकारियों का अभिनंदन
हापुड़। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और सक्रिय बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन में किए गए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फकीरा चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आसिफ चौधरी को प्रदेश महासचिव तथा ऋषभ ठाकुर को पार्टी की मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समारोह में जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई जिम्मेदारियां मिलने से पदाधिकारियों में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.