Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुंवर पाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही चिकित्सकीय कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि कुंवर पाल की हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Gulfam Saifi press repoter
ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुंवर पाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही चिकित्सकीय कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि कुंवर पाल की हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।1
- Post by UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले1
- लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- हापुड़ के JMS Group को बड़ी उपलब्धि! 🎖️ NCC की 160 सीटें मिलीं, कर्नल विजय शारदा ने बताई खास बातें हापुड़ से बड़ी खबर। JMS Group of Institutions, Hapur को सरकार की ओर से NCC की 160 सीटों की स्वीकृति मिली है। NCC के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इस मौके पर कर्नल विजय शारदा ने NCC की भूमिका, विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व और भविष्य के अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। देखिए Star Bharat News 24 की खास रिपोर्ट।1
- *जोरदार हवा से जमना खास क्षेत्र में धान की फसल गिरी, किसान चिंतित* *धनौरा / अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के जमना खास क्षेत्र में बीती रात चली तेज हवा से किसानों की खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल के गिरने से दाने खराब होने लगे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। स्थानीय किसान रामवीर सिंह ने बताया कि उनकी 3 बीघा धान की फसल पूरी तरह गिर गई है। हवा के साथ हुई नमी से बालियों में अंकुरण शुरू हो गया है, जिससे धान का भाव नहीं मिलेगा। वहीं किसान ब्रजपाल यादव का कहना है कि इस बार धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा ने सारी मेहनत बर्बाद कर दी। फसल गिरने से कटाई में भी दिक्कत आएगी और मजदूरी का खर्च भी बढ़ जाएगा। एक अन्य किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन को चाहिए कि गिरदावरी करा कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने तहसील प्रशासन से सर्वे करा कर नुकसान की भरपाई की मांग की है। *जोरदार हवा से जमना खास क्षेत्र में धान की फसल गिरी, किसान चिंतित* *नौगावां सादात* *जोरदार हवा से जमना खास क्षेत्र में धान की फसल गिरी, किसान चिंतित* *धनौरा / अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के जमना खास क्षेत्र में बीती रात चली तेज हवा से किसानों की खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल के गिरने से दाने खराब होने लगे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। स्थानीय किसान रामवीर सिंह ने बताया कि उनकी 3 बीघा धान की फसल पूरी तरह गिर गई है। हवा के साथ हुई नमी से बालियों में अंकुरण शुरू हो गया है, जिससे धान का भाव नहीं मिलेगा। वहीं किसान ब्रजपाल यादव का कहना है कि इस बार धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा ने सारी मेहनत बर्बाद कर दी। फसल गिरने से कटाई में भी दिक्कत आएगी और मजदूरी का खर्च भी बढ़ जाएगा। एक अन्य किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन को चाहिए कि गिरदावरी करा कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने तहसील प्रशासन से सर्वे करा कर नुकसान की भरपाई की मांग की है। गिर गई है। हवा के साथ हुई नमी से बालियों में अंकुरण शुरू हो गया है, जिससे धान का भाव नहीं मिलेगा। वहीं किसान ब्रजपाल यादव का कहना है कि इस बार धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा ने सारी मेहनत बर्बाद कर दी। फसल गिरने से कटाई में भी दिक्कत आएगी और मजदूरी का खर्च भी बढ़ जाएगा।1
- मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किसान-मजदूर रात्रि महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहलवान की खुराक बादाम है, जबकि बीजेपी की खुराक मस्जिद है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे के जरिए चुनावी राजनीति करती है और किसानों से जुड़े वास्तविक सवाल पीछे छूट जाते हैं। यह बयान टिकैत के संबोधन के दौरान दिया गया। महापंचायत में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी, गन्ने के दाम बढ़ाने, बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान और जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं। आलू, गेहूं और गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। महापंचायत में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की।1
- हापुड़ में तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन का रविवार को भव्य समापन हुआ। कुचेसर रोड चौपला के पास आयोजित महासम्मेलन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे।1
- लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।1