logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किसान-मजदूर रात्रि महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहलवान की खुराक बादाम है, जबकि बीजेपी की खुराक मस्जिद है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे के जरिए चुनावी राजनीति करती है और किसानों से जुड़े वास्तविक सवाल पीछे छूट जाते हैं। यह बयान टिकैत के संबोधन के दौरान दिया गया। महापंचायत में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी, गन्ने के दाम बढ़ाने, बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान और जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं। आलू, गेहूं और गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। महापंचायत में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

1 day ago
user_सुब्हान
सुब्हान
TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किसान-मजदूर रात्रि महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहलवान की खुराक बादाम है, जबकि बीजेपी की खुराक मस्जिद है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे के जरिए चुनावी राजनीति करती है और किसानों से जुड़े वास्तविक सवाल पीछे छूट जाते हैं। यह बयान टिकैत के संबोधन के दौरान दिया गया। महापंचायत में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी, गन्ने के दाम बढ़ाने, बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान और जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं। आलू, गेहूं और गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। महापंचायत में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हसनपुर- विधानसभा 42 से आजाद समाज पार्टी का बड़ा ऐलान, चौधरी शाहनवाज़ को टिकट मिलते ही समर्थकों में जश्न फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, अमरोहा :-हसनपुर,विधानसभा-42 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी ने चौधरी शाहनवाज़ को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की खबर मिलते ही समर्थक चौधरी शाहनवाज़ के आवास पर पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया, तो वहीं मौके पर जश्न का माहौल नजर आया। इस मौके पर चौधरी शाहनवाज़ ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहे हैं और लोगों की समस्याओं में उनका साथ देने का प्रयास करते रहे हैं। आगे भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चौधरी शाहनवाज़ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं, टिकट के ऐलान के बाद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला। चुनावी मैदान में एंट्री के बाद अब हसनपुर की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है
    4
    हसनपुर- विधानसभा 42 से आजाद समाज पार्टी का बड़ा ऐलान, चौधरी शाहनवाज़ को टिकट मिलते ही समर्थकों में जश्न फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, 
अमरोहा :-हसनपुर,विधानसभा-42 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी ने चौधरी शाहनवाज़ को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की खबर मिलते ही समर्थक चौधरी शाहनवाज़ के आवास पर पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया, तो वहीं मौके पर जश्न का माहौल नजर आया। इस मौके पर चौधरी शाहनवाज़ ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहे हैं और लोगों की समस्याओं में उनका साथ देने का प्रयास करते रहे हैं। आगे भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चौधरी शाहनवाज़ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं, टिकट के ऐलान के बाद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला। चुनावी मैदान में एंट्री के बाद अब हसनपुर की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • नगर पालिका मिलेगा संभव दिवस ईओ दिनेश कुमार ने जनसंभव में की जन शिकायतों की सुनवाई कल 12 शिकायतें हुए दर्ज, 9 शिकायतों को मौके पर किया गया निस्तारण, बाकी शिकायतों को जल्द निपटने के दिए अधिशासी अधिकारी ने निर्देश Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका मिलेगा संभव दिवस 
ईओ दिनेश कुमार ने जनसंभव में की जन शिकायतों की सुनवाई कल 12 शिकायतें हुए दर्ज, 9 शिकायतों को मौके पर किया गया निस्तारण, बाकी शिकायतों को जल्द निपटने के दिए अधिशासी अधिकारी ने निर्देश
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरोहा में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद! टीन की आड़ में हरे आम के पेड़ों का कटान, SDM की छापेमारी से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद में कथित भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जे और प्लाटिंग के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बछरायूं नगर के गजरौला रोड स्थित एक फैक्ट्री के पीछे टीन की ऊंची चादरों से बाउंड्री बनाकर आम का हरे पेड़ों का कथित अवैध कटान कराया जा रहा था।बताया जा रहा है कि बाहर से गतिविधियां दिखाई न दें, इसके लिए पूरे क्षेत्र को टीन की चादरों से घेर दिया गया था। तहसील प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि टीन की बाउंड्री के अंदर हरे आम के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर के अंदर कटे हुए आम के पेड़ और कटान में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मिलीं। इसी दौरान जेसीबी और कटी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटाने का प्रयास किया गया।प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से मिली लकड़ी और वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या जमीन पर प्लाटिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधि के लिए पेड़ों का कटान कराया जा रहा था और इसमें किसी भूमाफिया की भूमिका है या नहीं। पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।एसडीएम ने वन विभाग और पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।टीन की दीवारों के पीछे कथित पेड़ कटान पर प्रशासन की छापेमारी के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब प्रशासनिक जांच में भूमाफिया कनेक्शन और पेड़ों की कटाई की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
    2
    अमरोहा में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद! टीन की आड़ में हरे आम के पेड़ों का कटान, SDM की छापेमारी से मचा हड़कंप
अमरोहा जनपद में कथित भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जे और प्लाटिंग के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बछरायूं नगर के गजरौला रोड स्थित एक फैक्ट्री के पीछे टीन की ऊंची चादरों से बाउंड्री बनाकर आम का हरे पेड़ों का कथित अवैध कटान कराया जा रहा था।बताया जा रहा है कि बाहर से गतिविधियां दिखाई न दें, इसके लिए पूरे क्षेत्र को टीन की चादरों से घेर दिया गया था। तहसील प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि टीन की बाउंड्री के अंदर हरे आम के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर के अंदर कटे हुए आम के पेड़ और कटान में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मिलीं। इसी दौरान जेसीबी और कटी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटाने का प्रयास किया गया।प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से मिली लकड़ी और वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या जमीन पर प्लाटिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधि के लिए पेड़ों का कटान कराया जा रहा था और इसमें किसी भूमाफिया की भूमिका है या नहीं। पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।एसडीएम ने वन विभाग और पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।टीन की दीवारों के पीछे कथित पेड़ कटान पर प्रशासन की छापेमारी के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब प्रशासनिक जांच में भूमाफिया कनेक्शन और पेड़ों की कटाई की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तहसील नौगांवा सादात स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। यूजीसी वापस हो वापस हो आरक्षण हटाओ नौगांवा सादात।।।। तहसील नौगांवा सादात स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर में एकत्र हुए और उन्होंने अपनी बैठक का आयोजन किया बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें उसके बाद ग्राम बादशाहपुर से रैली के रूप में नौगांवा तहसील पहुंचे रैली में सभी के हाथों में यूजीसी रोलबैक लिखित तखतियां बैनर लेकर नारे लगा रहे थे यूजीसी काला कानून वापस लो आरक्षण हटाओ एससी एसटी का दुरुपयोग रोको कहते हुए तहसील नौगामा सादात के प्रांगण में पहुंचे। लेकिन वहां पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन तहसीलदार शिवम कुमार को देते हुए कहा यह काला कानून वापस होना चाहिए एससी एसटी का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए जांच होने के बाद ही एससी एक्ट लगाना चाहिए आरक्षण जाति के नाम से नहीं जरूरतमंद को मिलना चाहिए। इस अवसर पर राजपालसिंह, शिवम राजपूत, खचेड़ू सिंह चौहान, विवेक कुमार चौहान,अजीत सिसोदिया, सौरभ त्यागी, प्रदीप राजपूत, योगेश कुमार, योगेंद्र कुमार, मनीष चौहान, रवि चौहान, पंकज त्यागी, राजीव त्यागी, भूपेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
    1
    तहसील नौगांवा सादात   स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
यूजीसी वापस हो वापस हो आरक्षण हटाओ 
नौगांवा सादात।।।। तहसील नौगांवा सादात   स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर में एकत्र हुए और उन्होंने अपनी बैठक का आयोजन किया बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें उसके बाद   ग्राम बादशाहपुर से रैली के रूप में नौगांवा तहसील पहुंचे रैली में सभी के हाथों में यूजीसी रोलबैक लिखित तखतियां बैनर लेकर नारे लगा रहे थे यूजीसी काला कानून वापस लो आरक्षण हटाओ एससी एसटी का दुरुपयोग रोको कहते हुए तहसील नौगामा सादात के प्रांगण में पहुंचे। लेकिन वहां पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन तहसीलदार शिवम कुमार को देते हुए कहा यह काला कानून वापस होना चाहिए एससी एसटी का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए जांच होने के बाद ही एससी एक्ट लगाना चाहिए आरक्षण जाति के नाम से नहीं जरूरतमंद को मिलना चाहिए। इस अवसर पर राजपालसिंह, शिवम राजपूत, खचेड़ू सिंह चौहान, विवेक कुमार चौहान,अजीत सिसोदिया, सौरभ त्यागी, प्रदीप राजपूत, योगेश कुमार, योगेंद्र कुमार, मनीष चौहान, रवि चौहान, पंकज त्यागी, राजीव त्यागी, भूपेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुराने विद्यार्थी बने मैडम की ढाल स्कूल जाते समय मैडम को बंदरों के झुंडाने घेरा स्टूडेंटों ने बंदरों को खदेड़ा
    1
    पुराने विद्यार्थी बने मैडम की ढाल स्कूल जाते समय मैडम को बंदरों के झुंडाने घेरा स्टूडेंटों ने बंदरों को खदेड़ा
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचनअजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए, 'अजमेर लेखिका मंच' और 'सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.)' द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान विशेषज्ञ जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नवीनतम पुस्तकों का विमोचन किया गया। यह विमोचन समारोह 20 सितंबर, 2026 को मेरवाड़ा एस्टेट (भागचंद जी की कोठी), अजमेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बसंत सिंह सोलंकी (सचिव, राजस्थान साहित्य अकादमी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री टीकमचंद बोहरा 'अनजाना' (आई.ए.एस.) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर एन. लक्ष्मी अय्यर (सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हिंदी विभाग) की गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का आकर्षण डॉ. कमर अब्बास द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन था, जो हाल ही में प्रकाशित हुई हैं। जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया, वे निम्नलिखित हैं: 1. इमर्जिंग डायमेंशन ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस : ब्रिजिंग नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी , लेखक: डॉ कमर अब्बास 2. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशनस इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स, लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा 3. डिजिटल लीडरशिप इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स , लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा इन पुस्तकों के विमोचन से पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में नए और समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण साहित्य उपलब्ध हुआ है, जिसे उपस्थित साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक, अजमेर लेखिका मंच परिवार और डॉ. मधु खंडेलवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    2
    अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचनअजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन
अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन
अजमेर में  पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए, 'अजमेर लेखिका मंच' और 'सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.)' द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान  विशेषज्ञ  जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के  डॉ. कमर अब्बास की तीन नवीनतम पुस्तकों का विमोचन किया गया।
यह विमोचन समारोह 20 सितंबर, 2026 को  मेरवाड़ा एस्टेट (भागचंद जी की कोठी), अजमेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बसंत सिंह सोलंकी (सचिव, राजस्थान साहित्य अकादमी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री टीकमचंद बोहरा 'अनजाना' (आई.ए.एस.) उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर एन. लक्ष्मी अय्यर (सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हिंदी विभाग) की गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह का आकर्षण डॉ. कमर अब्बास द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन था, जो हाल ही  में प्रकाशित हुई हैं। जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया, वे निम्नलिखित हैं:
1. इमर्जिंग डायमेंशन ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस  : ब्रिजिंग नॉलेज, टेक्नोलॉजी  एंड सोसाइटी , लेखक: डॉ कमर अब्बास
2. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशनस इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स, लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा 
3. डिजिटल लीडरशिप इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स  , लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा
इन पुस्तकों के विमोचन से पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में नए और समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण साहित्य उपलब्ध हुआ है, जिसे उपस्थित साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक, अजमेर लेखिका मंच परिवार और डॉ. मधु खंडेलवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरोहा व्यूरो रिपोर्ट शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अली नगर के रहने वाले हैं
    1
    अमरोहा व्यूरो रिपोर्ट शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अली नगर के रहने वाले हैं
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hasanpur, Amroha•
    18 hrs ago
  • अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम अमरोहा से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर शमी के अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि, शमी या राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा रहा है।दरअसल दिल्ली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने और अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ रिपोर्टों में शमी या उनके भाई के अमरोहा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।शमी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव रहा है और इसी वजह से उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 विधानसभा चुनाव में शमी के उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य में यदि शमी या किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक ऐलान होता है, तभी उनकी चुनावी एंट्री की पुष्टि मानी जाएगी।
    2
    अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम
अमरोहा से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर शमी के अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि, शमी या राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा रहा है।दरअसल दिल्ली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने और अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं।
कुछ रिपोर्टों में शमी या उनके भाई के अमरोहा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।शमी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव रहा है और इसी वजह से उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 विधानसभा चुनाव में शमी के उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य में यदि शमी या किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक ऐलान होता है, तभी उनकी चुनावी एंट्री की पुष्टि मानी जाएगी।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.