लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- हापुड़ के JMS Group को बड़ी उपलब्धि! 🎖️ NCC की 160 सीटें मिलीं, कर्नल विजय शारदा ने बताई खास बातें हापुड़ से बड़ी खबर। JMS Group of Institutions, Hapur को सरकार की ओर से NCC की 160 सीटों की स्वीकृति मिली है। NCC के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इस मौके पर कर्नल विजय शारदा ने NCC की भूमिका, विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व और भविष्य के अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। देखिए Star Bharat News 24 की खास रिपोर्ट।1
- गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं प्रेस नोट ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है। गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।3
- बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं होगा विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं,विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन गणपति बप्पा का सम्मान करो, गंगा मैय्या का अपमान मत करो विसर्जन करो सिर्फ कुंड में! गणपति बप्पा मोरया - गंगा मैय्या को स्वच्छ रखो बृजघाट पुलिस1
- बागपत में पशु तस्करी का खुलासा: 6 पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार BAGHPAT DESK : शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मवीकलां गांव के पास पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। घेराबंदी कर गाड़ी रोकने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें क्रूरता से भरे 6 पशु बरामद हुए। पुलिस ने मौके से जावेद और साबिर, दोनों निवासी बागपत कस्बा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पशुओं को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। कार्रवाई एसपी सूरज राय के निर्देश पर की गई।1
- MP:जंप ब्लॉक इकाई की बैठक सम्पन्न, पांच नए पत्रकार संगठन से जुड़े*1
- मेरठ में हुआ वायु सेना का प्रदर्शन । रविवार सुबह हुआ एयर शो *हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान; आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान* *-सूर्यकिरण के नौ हॉक विमानों ने एयर शो में 30 मिनट तक दिखाए हैरतअंगेज करतब* *-जाबांज पायलटों ने हॉक विमानों के धुएं से कभी बनाया दिल तो कभी बनाया तिरंगा* *-करतब देख तालियों और जय हिंद के नारों से गूंज उठा न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप* मेरठ। रविवार की सुबह लगभग साढे़ बजे आसमान में सबसे पहले विमानों की गूंजती गर्जना सुनाई दी... फिर देखते ही देखते नौ विमान एक साथ नजर आए और हजारों निगाहें वहीं ठहर गईं। पलक झपकते विमान नीचे आए, तेजी से पलटे और फिर आसमान की ऊंचाई में पहुंच गए। कुछ क्षण बाद धुएं की लकीरों ने आसमान पर तिरंगा उकेर दिया। करीब 100 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने दिल की आकृति बनाई तो न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप तालियों और जय हिंद के नारों से गूंज उठी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के एयर शो का रविवार को दूसरा दिन था। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित एयर शो ने प्रदेश में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की योगी सरकार की पहल को भी नई ऊर्जा दी। करतबों के बीच मैदान लगातार तालियों और ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ के नारों से गूंजता रहा। *पांच मीटर के फासले पर क्रास हुए विमान* सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित एयर शो के दूसरे दिन शनिवार की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ थी। वायुसेना ने लगभग 30 मिनट तक रोमांच और शौर्य से भरा हवाई प्रदर्शन किया। हर करतब के साथ भारत माता की जय और जय हिंद के नारे वातावरण में गूंजते रहे। हिंडन एयरबेस से उड़ान भरकर आए हॉक एमके-132 विमानों ने ऐसा तालमेल दिखाया कि दर्शकों की आंखें कुछ देर के लिए जैसे आसमान पर जम गईं। कई बार दो विमान एक-दूसरे से बेहद कम दूरी पर साथ उड़ते दिखाई दिए। कभी विमान तेजी से नीचे आते और उसी रफ्तार में ऊपर उठ जाते तो कभी दो विमान आमने-सामने से क्रास होते हुए नजर आए। यह दृश्य आते ही मैदान में मौजूद लोगों के मुंह से अनायास चीख निकल गई और अगले ही पल तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। बच्चों और युवाओं में एयर शो का अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कोई हाथ से विमानों की दिशा बताता रहा तो कोई मोबाइल कैमरा आसमान की ओर किए रहा। बच्चों ने कहा कि विमान इतनी तेजी से कलाबाजी कर रहे थे कि आंखें हटाने का मन ही नहीं हुआ। कई बच्चों ने इसे पहली बार प्रत्यक्ष देखा और कहा कि प्रदर्शन ने उन्हें वायुसेना के बारे में जानने तथा देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। *तीन दशक से शौर्य दिखा रही सूर्यकिरण: रक्षा राज्य मंत्री* दूसरे दिन एयरशो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे। उन्होंने कहा कि सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम करीब 30 वर्षों से देश-दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर अपने प्रदर्शन से भारतीय वायुसेना की क्षमता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि आसमान में दिखने वाला यह प्रदर्शन केवल रोमांच नहीं, बल्कि साहस, पराक्रम, धैर्य और अनुशासन का परिचय है। ऐसे आयोजन युवाओं को सेना और वायुसेना से जुड़कर राष्ट्रसेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ में सूर्यकिरण का प्रदर्शन युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला अवसर रहा। उन्होंने कहा कि सेना के जवान कठिनतम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और वायुसेना के पायलट आसमान में जिस कौशल का प्रदर्शन करते हैं, उससे भारतीय सैन्य शक्ति का एक अलग आयाम सामने आता है। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरणा देते हैं। राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सेना प्रत्येक भारतीय के लिए सम्मान का विषय है। मेरठ क्रांति की धरती है और यहां सेना के प्रति लोगों का जुड़ाव हमेशा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ़ वीके सिंह, सीडीओ नुपूर गोयल, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तथा भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे। *दूसरे दिन भी मेरठ के तीन पायलटों का जलवा* सूर्यकिरण के इस प्रदर्शन में मेरठ से जुड़े तीन पायलटों की भी भूमिका रही। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमानों को उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन से प्रदर्शन के संचालन की कमान संभाली। स्थानीय पायलटों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। *मकान की छतों पर जमे रहे लोग* एयर शो देखने के लिए सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पहुंचे। इस दौरान जो जहां था, वह वहीं से एयर शो देखने के लिए रुक गया। कार्यक्रम वाले स्थल से दूर तक लोगों का हुजूम ही नजर आ रहा था। दूर स्थित मकानों की छतों पर खड़े होकर भी लोगों ने एयर शो के नजारे देखे। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया था। इस दौरान हर कोई विमानों की अठखेलियाँ अपने गैजेट्स में संजोकर रखना चाहता था। *हर उम्र के चेहरे पर दिखाई दिया रोमांच* हर उम्र के लोगों पर एयर शो का रोमांच दिखाई दिया। सबसे ज्यादा बच्चे रोमांचित नजर आए। विमान की गर्जना सुनते ही बच्चे आसमान की ओर उंगली उठाकर एक-दूसरे को विमान दिखाते रहे। जैसे ही दो विमान बेहद कम दूरी से आमने-सामने क्रास हुए, कई बच्चों के मुंह से एक साथ ‘ओह...’ निकल पड़ा। अगले ही पल तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। छात्र अविरल ने उत्साहित होकर कहा, जब दोनों विमान एक-दूसरे की तरफ आए तो लगा अब क्या होगा, लेकिन पायलट ने इतनी तेजी से विमान मोड़ा कि हम देखते ही रह गए। छात्रा अनन्या ने कहा, मैं एक भी करतब मिस नहीं करना चाहती थी। विमान आते ही मोबाइल ऊपर कर देती थी। जब तिरंगा बना तो सच में बहुत अच्छा लगा, उस समय वीडियो बनाना भी भूल गई और बस आसमान देखती रह गई। सौरभ ने कहा, पहले विमान सिर्फ टीवी और वीडियो में देखे थे, लेकिन आज सामने से इतनी ऊंचाई पर उड़ते देखा तो लगा जैसे कोई फिल्म चल रही हो। सबसे ज्यादा मजा तब आया जब सारे विमान एक साथ घूमे।4
- संडीला तहसील में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सहारा हरदोई/संडीला। तहसील परिसर संडीला में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया। प्रेरणा कैंटीन के शुरू होने से तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब परिसर में ही चाय, नाश्ता, जलपान और भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कैंटीन का उद्देश्य लोगों को खान-पान की सुविधा देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर उपलब्ध कराना भी है। कैंटीन के संचालन के लिए मिशन की ओर से दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। इसका संचालन 10 सदस्यीय एओपी के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आय में वृद्धि होने के साथ उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में सुधार की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। ‘समूह से समृद्धि की ओर’ की भावना के साथ शुरू की गई यह कैंटीन स्थानीय स्तर पर आजीविका बढ़ाने की पहल के रूप में देखी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया (आईएएस), बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी (आईएएस), उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, सीओ संडीला श्लोक गौतम (आईपीएस), बीडीओ संडीला गौरी राठौर समेत तहसील एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे1