मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार औढ़ेरी बंबा में गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच से लौट रहे एडिशनल एसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात करीब 9 बजे औढ़ेरी बंबा में अनियंत्रित होकर गिर गई। तेज बारिश के कारण कार में तेजी से पानी भर गया और एएसपी, चालक व एक हेड कांस्टेबल अंदर फंस गए। किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर तीनों कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी मंगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार, असलहा, लैपटॉप और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एएसपी और चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तेज बारिश, पुलिया पर तीव्र मोड़ और चेतावनी संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ।
मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार औढ़ेरी बंबा में गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच से लौट रहे एडिशनल एसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात करीब 9 बजे औढ़ेरी बंबा में अनियंत्रित होकर गिर गई। तेज बारिश के कारण कार में तेजी से पानी भर गया और एएसपी, चालक व एक हेड कांस्टेबल अंदर फंस गए। किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर तीनों कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी मंगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार, असलहा, लैपटॉप और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एएसपी और चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तेज बारिश, पुलिया पर तीव्र मोड़ और चेतावनी संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ।
- झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है। माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।1
- मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार औढ़ेरी बंबा में गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच से लौट रहे एडिशनल एसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात करीब 9 बजे औढ़ेरी बंबा में अनियंत्रित होकर गिर गई। तेज बारिश के कारण कार में तेजी से पानी भर गया और एएसपी, चालक व एक हेड कांस्टेबल अंदर फंस गए। किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर तीनों कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी मंगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार, असलहा, लैपटॉप और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एएसपी और चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तेज बारिश, पुलिया पर तीव्र मोड़ और चेतावनी संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ।1