logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।

More news from Budaun and nearby areas
  • सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
    4
    सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
हुकुम सिंह संवादाता
दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    2 hrs ago
  • बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण।


बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे।
गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।
दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी।
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *उसावां-बदायूं | क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ। विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमारलोधी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन डीसीडीऍफ़ रविंद्र सिंह ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, बालेश्वर यादव, संगीता जौहरी, आनंद सिंह, आशीष, नन्हे वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्तामौजूद है
    4
    *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन*
*स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन*
*उसावां-बदायूं | 
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ।
विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे।
अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमारलोधी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन डीसीडीऍफ़ रविंद्र सिंह  ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, बालेश्वर यादव, संगीता जौहरी, आनंद सिंह, आशीष, नन्हे वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्तामौजूद है
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    23 hrs ago
  • सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है
    1
    सहसवान  की थाना मु जरिया में पेट्रोल   Hp  गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है   चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B  L वर्मा के जूते चाटती है
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र - उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है। उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।
    1
    यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा 
गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र                                                -
उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है।
उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोबाइल विवाद में खूनी संघर्ष ! बदायूॅं के इंटर कॉलेज में लंच ब्रेक के दौरान छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले चाकू और डंडे, कई छात्र घायल, पुलिस जांच में जुटी बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह लंच ब्रेक के दौरान मोबाइल को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में चाकू और डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में भविष्य माथुर, आर्यन सोलंकी, सूर्य सोलंकी और समर्थ शामिल हैं। इनमें भविष्य, आर्यन और सूर्य को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपित छात्रों ने गाली-गलौज की थी जिसकी शिकायत उन्होंने अपनी क्लास के क्लास टीचर से की थी। लेकिन शिकायत करने के बाबजूद क्लास टीचर ने गाली देने वाले छात्रों से कुछ नहीं कहा ना हीं उन पर कोई कार्रवाई की गई शायद यही वजह रही कि आरोपित छात्रों के हौंसले हद से ज्यादा बढ़ गये थे। जिसका नतीजा आज काॅलेज में खूनी संघर्ष के रुप में सामने आया। घटना की सूचना पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी शहर राहुल पांडे जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    मोबाइल विवाद में खूनी संघर्ष ! बदायूॅं के इंटर कॉलेज में लंच ब्रेक के दौरान छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले चाकू और डंडे, कई छात्र घायल, पुलिस जांच में जुटी 
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह लंच ब्रेक के दौरान मोबाइल को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में चाकू और डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में भविष्य माथुर, आर्यन सोलंकी, सूर्य सोलंकी और समर्थ शामिल हैं। इनमें भविष्य, आर्यन और सूर्य को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपित छात्रों ने गाली-गलौज की थी जिसकी शिकायत उन्होंने अपनी क्लास के क्लास टीचर से की थी।  लेकिन शिकायत करने के बाबजूद  क्लास टीचर ने गाली देने वाले छात्रों से कुछ नहीं कहा ना हीं उन पर कोई कार्रवाई की गई शायद यही वजह रही कि आरोपित छात्रों के हौंसले हद से ज्यादा बढ़ गये थे। जिसका नतीजा आज काॅलेज में खूनी संघर्ष के रुप में सामने आया। घटना की सूचना पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी शहर राहुल पांडे जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.