logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

2 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण।


बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे।
गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।
दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी।
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली- कावड़ यात्रा को हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था कम यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली मास की दुकाने बंद शराब की दुकान भी ढक कर रहेगी -डीआईजी अजय कुमार साहनी
    1
    बरेली- कावड़ यात्रा को हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था कम यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली मास की दुकाने बंद शराब की दुकान भी ढक कर रहेगी -डीआईजी अजय कुमार साहनी
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट #sspBareilly कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट
    1
    कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट
#sspBareilly कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र - उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है। उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।
    1
    यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा 
गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र                                                -
उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है।
उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं के इंटर कॉलेज में खूनी बवाल! 3 छात्रों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
    2
    बदायूं के इंटर कॉलेज में खूनी बवाल! 3 छात्रों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.