Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं के इंटर कॉलेज में खूनी बवाल! 3 छात्रों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
बदायूं के इंटर कॉलेज में खूनी बवाल! 3 छात्रों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BADAUN BREAKING उसावां में खेल महाकुंभ का आगाज़..! स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया शुभारंभ बदायूं के उसावां में लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "खेल मैदान से ही भविष्य के चैंपियन निकलते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। दातागंज विधानसभा के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच समर्पित किया गया है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।1
- SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।3
- बरेली के सत्तारनगर में मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद, विरोध के बाद स्वयं हटवाया निर्माण। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। वहीं निर्माण करा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे थे। गुरुवार को सत्तारनगर गांव में एक घर के परिसर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब नौ वर्ष पुरानी है। उनका दावा है कि मकान की नींव की खुदाई के दौरान पुरानी कब्र मिलने के बाद उनके पिता ने वहां मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद के अनुसार, उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि भविष्य में मजार के ऊपर गुंबद बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर विवाद बढ़ाने के बजाय उन्होंने स्वयं निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंबद हटवाने पर सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *उसावां-बदायूं | क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ। विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमारलोधी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन डीसीडीऍफ़ रविंद्र सिंह ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, बालेश्वर यादव, संगीता जौहरी, आनंद सिंह, आशीष, नन्हे वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्तामौजूद है4
- दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उसावा में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* संवाददाता हुकुम सिंह *उसावां-बदायूं | 30 जुलाई* क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ। विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।4
- BADAUN BREAKING अखिलेश यादव के कार्यक्रम में लगे 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' के नारे... VIDEO वायरल...! पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगते रहे नारे हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है1
- माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी भारत स्काउट और गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने दी है।1
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला किए जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायल छात्रों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों का हाल जाना। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल छात्रों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, बदायूं।3