logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BADAUN BREAKING अखिलेश यादव के कार्यक्रम में लगे 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' के नारे... VIDEO वायरल...! पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगते रहे नारे हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है

3 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

BADAUN BREAKING अखिलेश यादव के कार्यक्रम में लगे 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' के नारे... VIDEO वायरल...! पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगते रहे नारे हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी भारत स्काउट और गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने दी है।
    1
    माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन      
बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का  पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी  भारत स्काउट और गाइड के  पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर  संजीव कुमार शर्मा ने दी है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
    2
    SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान

SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट...
VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे।
संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता।
ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी।
गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें।
कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है।
प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* *उसावां-बदायूं | क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ। विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमारलोधी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन डीसीडीऍफ़ रविंद्र सिंह ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, बालेश्वर यादव, संगीता जौहरी, आनंद सिंह, आशीष, नन्हे वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्तामौजूद है
    4
    *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन*
*स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन*
*उसावां-बदायूं | 
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ।
विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे।
अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमारलोधी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन डीसीडीऍफ़ रविंद्र सिंह  ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, बालेश्वर यादव, संगीता जौहरी, आनंद सिंह, आशीष, नन्हे वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्तामौजूद है
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    14 hrs ago
  • दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उसावा में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया *स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन* संवाददाता हुकुम सिंह *उसावां-बदायूं | 30 जुलाई* क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ। विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उसावा में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
*स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उसावां में शुभारम्भ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया उद्घाटन*
संवाददाता हुकुम सिंह 
*उसावां-बदायूं | 30 जुलाई*
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ।
विधायक "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे।
अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    16 hrs ago
  • बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव साथ में बदायूं सांसद आदित्य यादव जिला अध्यक्ष आशीष यादव मौजूद रहे
    1
    बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव साथ में बदायूं सांसद आदित्य यादव जिला अध्यक्ष आशीष यादव मौजूद रहे
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    17 hrs ago
  • बिहार में BJP आउट..अखिलेश यादव का सबसे बड़ा ब्यान...LIVE VIDEO 🔴 BADAUN से अखिलेश यादव का सियासी ब्यान" बिहार में बीजेपी नहीं जीतेगी..." इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि असली चुनावी जंग तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच होगी...
    1
    बिहार में BJP आउट..अखिलेश यादव का सबसे बड़ा ब्यान...LIVE VIDEO 🔴
BADAUN से अखिलेश यादव का सियासी ब्यान" बिहार में बीजेपी नहीं जीतेगी..."
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि असली चुनावी जंग तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच होगी...
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली में पत्नी से तंग आकर खुद को लगाई आग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। बरेली में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी से परेशान मौलाना ने खुद को आग लगा ली और तड़प तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना हुई सीसीटीवी में कैद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, फतेगंज पश्चमी क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना।
    1
    बरेली में पत्नी से तंग आकर खुद को लगाई आग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
बरेली में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी से परेशान मौलाना ने खुद को आग लगा ली और तड़प तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना हुई सीसीटीवी में कैद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल,
फतेगंज पश्चमी क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.