माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी भारत स्काउट और गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने दी है।
माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी भारत स्काउट और गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने दी है।
- यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र - उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है। उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।1
- BADAUN BREAKING उसावां में खेल महाकुंभ का आगाज़..! स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया शुभारंभ बदायूं के उसावां में लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "खेल मैदान से ही भविष्य के चैंपियन निकलते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। दातागंज विधानसभा के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच समर्पित किया गया है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।1
- मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews1
- बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। BREAKING NEWS BADAYUN लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बड़ी खबर बदायूँ से... बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बदायूँ जिले के उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह व उसावां थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की और सावन माह को सुगम व सौहार्द पूर्व संपन्न कराने की अपील की । वहीं बरेली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी जिले के गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वाईट अपर महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी वाईट एडीजी जॉन बरेली सावन माह को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूँ पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी थाना परिसरों में पत्रकारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर सहयोग की अपील की जा रही है। डीजे संचालकों को केवल धार्मिक गीत बजाने और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बरेली मंडल के उच्च अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ प्रमुख गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein2
- SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।3
- BADAUN BREAKING अखिलेश यादव के कार्यक्रम में लगे 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' के नारे... VIDEO वायरल...! पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगते रहे नारे हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है1
- बरेली में पत्नी से तंग आकर खुद को लगाई आग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। बरेली में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी से परेशान मौलाना ने खुद को आग लगा ली और तड़प तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना हुई सीसीटीवी में कैद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, फतेगंज पश्चमी क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना।1