SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार
की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
- #BADAUN मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा "स्वास्थ्य विभाग इतना बदहाल है कि अब उसे ही इलाज की जरूरत पड़ गई है...! #LIVE 🔴 #PRESS #CONFRERES1
- बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। BREAKING NEWS BADAYUN लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बड़ी खबर बदायूँ से... बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बदायूँ जिले के उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह व उसावां थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की और सावन माह को सुगम व सौहार्द पूर्व संपन्न कराने की अपील की । वहीं बरेली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी जिले के गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वाईट अपर महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी वाईट एडीजी जॉन बरेली सावन माह को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूँ पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी थाना परिसरों में पत्रकारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर सहयोग की अपील की जा रही है। डीजे संचालकों को केवल धार्मिक गीत बजाने और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बरेली मंडल के उच्च अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ प्रमुख गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein2
- SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।3
- संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब सांसद डिंपल यादव हाथ में एक सांकेतिक दान पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचीं। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सपा सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में अखिलेश यादव समेत कई सांसद मौजूद रहे, लेकिन डिंपल यादव की दान पेटी और उनका मीडिया से "चंदा दीजिए" कहना सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा वायरल हो गया.. #DimpleYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Parliament #MonsoonSession #Ayodhya #RamMandir #PoliticalNews1
- "भदोही का नाम बदलना अच्छी बात, लेकिन संत रविदास के विचार भी अपनाइए" — पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "उन्होंने भदोही का नाम बदल दिया, अच्छी बात है। उम्मीद है कि संत रविदास जी के नाम पर जिले का नाम रखा है तो उनके विचार भी पढ़ेंगे और अपनाएंगे। ये एक रंग के लोग कभी भी उनके विचारों पर नहीं चल सकते।"1
- बदायूं के रामा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप: परिजनों ने लापरवाही, अवैध वसूली और मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल बदायूं। जिले के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक डॉ. बी.आर. गुप्ता पर इलाज को लेकर गंभीर लापरवाही, अवैध रूप से धन वसूली तथा मारपीट कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज के इलाज के नाम पर उनसे लगभग 6 लाख रुपये खर्च कराए इसके बावजूद उन्हें मरीज से नहीं मिलने दिया गया। उनका कहना है कि जब मरीज की स्थिति सामने आई तो मरीज के सिर में कीड़े पड़ चुके थे, जिसे वे अस्पताल की कथित लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं। इसके अलावा परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और ईंटों व कांच की बोतलों से हमला किया। उनका दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे लोगों को संरक्षण दे रखा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना रहता है। परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारीयों से रामा हास्पीटल में कार्यरत लापरवाह डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई एवं रामा हास्पीटल पर वैन लगाने की मांग की है।1