Shuru
Apke Nagar Ki App…
मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews
Budaun taaja news
मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माता के भक्तों ने विराट दीप यज्ञ के साथ किया अखंड ज्योति का पूजन बदायूं | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा में 100 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों से युक्त ज्योति कलश का पूजन किया गया। सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के निवास पर विराट दीप यज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण केंद्र रही। मुख्य यजमान डीपी सिंह पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। मां गायत्री, अखंड दीप, ज्योति कलश का पूजन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थू लाल शर्मा, डा.सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।----------------------------- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी, बिल्सी रोड पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में श्रद्धालु 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित दीप और 2400 के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन करेंगे। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद होगा। यह जानकारी भारत स्काउट और गाइड के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने दी है।1
- मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews1
- बिहार में BJP आउट..अखिलेश यादव का सबसे बड़ा ब्यान...LIVE VIDEO 🔴 BADAUN से अखिलेश यादव का सियासी ब्यान" बिहार में बीजेपी नहीं जीतेगी..." इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि असली चुनावी जंग तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच होगी...1
- बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। BREAKING NEWS BADAYUN लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बड़ी खबर बदायूँ से... बदायूँ । सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बदायूँ जिले के उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह व उसावां थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की और सावन माह को सुगम व सौहार्द पूर्व संपन्न कराने की अपील की । वहीं बरेली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी जिले के गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वाईट अपर महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी वाईट एडीजी जॉन बरेली सावन माह को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूँ पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी थाना परिसरों में पत्रकारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर सहयोग की अपील की जा रही है। डीजे संचालकों को केवल धार्मिक गीत बजाने और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बरेली मंडल के उच्च अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ प्रमुख गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein 60% off jogipura Baroda Bank ke Bagal mein2
- SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान SLUG: बदायूं में अखिलेश का वार... बोले- BJP चुनाव में बेईमानी की तैयारी में, गोरखपुर पर भी बड़ा बयान संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 ANCHOR: बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक हमले किए। युवाओं के आंदोलन से लेकर शिक्षा, रोजगार, राम मंदिर चढ़ावा, गंगा एक्सप्रेसवे और आगामी विधानसभा चुनाव तक... अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है। साथ ही गोरखपुर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1: बदायूं की धरती से अखिलेश यादव ने युवाओं के मुद्दे को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का सामना किया है, वही सरकार की सच्चाई जानते हैं। उनका कहना था कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज भी युवाओं की पीड़ा नहीं समझ रहे। संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यदि सरकार संतों के विचारों का सम्मान करती तो उनके संदेशों को भी अपनाती, केवल नाम बदलने से सम्मान नहीं मिलता। ओमकार सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि वर्षों पुराने विश्वास और संघर्ष का रहा है। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। VO-2: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद हुए, नौकरियां छीनी गईं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों और छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी सच्चाई जनता जानती है और जवाब जनता ही देगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कहा कि वह खुद एक्सप्रेसवे से होकर आए ताकि ज़मीनी हकीकत देख सकें। कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा गांजा बिकता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रेसवार्ता के अंत में अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है, पीडीए की सरकार बनने जा रही है और भाजपा हार के डर से चुनाव में बेईमानी की तैयारी कर रही है।3
- #BADAUN मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा "स्वास्थ्य विभाग इतना बदहाल है कि अब उसे ही इलाज की जरूरत पड़ गई है...! #LIVE 🔴 #PRESS #CONFRERES1
- थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत एसबीआई बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत एसबीआई बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस द्वारा दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक मे टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तग 01. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भौपरा थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद 02.विटूल बंसल उर्फ ललित पुत्र राम कुमार बंसल निवासी 17/3 ज्योति इंकलेव वहादुरगढ जिला झज्जर (हरियाणा) हाल पता नंद नगरी सी 03 डिस्ट्रिक पार्क थाना नंदनगरी, दिल्ली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 187/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *पुलिस कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना बिनावर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा गंगा एक्सप्रेस-वे अंन्डर पास चैकिंग के दौरान मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि कस्बा बिनावर में स्टेट बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले व्यक्ति ईको गाडी द्वारा बिनावर से बदायू की तरफ आ रहे हैं तभी संदिग्ध ईको गाडी आती हुई दिखाई दी जिसे टार्च मारकर रोकने का प्रयास किया गया नही रुकी तथा तेज रफ्तार से आ रही ईको गाडी से एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने कि नियत से फायर किया गया और तेज रफ्तार से औरंगाबाद तिराहे कि तरफ मुड गयी जहाँ संतुलन खोकर गाडी कच्चे रास्ते मे फस गयी। एक व्यक्ति द्वारा पुन: पुलिस पर फायर किया गया जिससे आरक्षी सुधीर पाल घायल हो गया आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गयी जबावी फायरिंग में दो अभियुक्तगण 1. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी उपरोक्त के बाँये पैर में गोली लगी 2. विटूल बंसल उर्फ ललित उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्तगण व ईको गाडी को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल आरक्षी व अभियुक्तगण को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। * *विवरण पूछताछ —* अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब हम दोनो व हमारे अन्य साथी द्वारा मिलकर दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। हम फिर से दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए ईको गाडी से जा रहे थे कि आपके द्वारा हमे पकड़ लिया गया तथा हमारे अन्य साथी मौके से फरार हो गये। *बरामदगी का विवरण-* 6500/- रुपये नगद व 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 ईको कार नम्बर DL5CJ8911 *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 1. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भौपरा थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद। 02.विटूल बंसल उर्फ ललित पुत्र राम कुमार बंसल निवासी 17/3 ज्योति इंकलेव वहादुरगढ जिला झज्जर हाल पता नंद नगरी सी 03 डिस्ट्रिक पार्क थाना नंदनगरी, दिल्ली (हरियाणा)। *आपराधिक इतिहास –* नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1.मु0अ0सं0 474/2017 धारा 420 भादवि थाना रकाबगंज जनपद आगरा 2. मु0अ0सं0 476/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रकाबगंज जनपद आगरा 3. मु0अ0सं0 405/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद 4. मु0अ0सं0461/2021 धारा 420/468/471 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ 5. मु0अ0सं0 202/2022 धारा 34/406/420/468/471 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ 6. मु0अ0सं0 196/2024 धारा 317(2)/318(4)बीएनएस थाना जानसठ जनपद मुज्जफरनगर 7. मु0अ0सं0 397/2024 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 8. मु0अ0सं0 416/2024 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 9.मु0अ0सं0 07/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 10. मु0अ0सं0 044/2026 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 11. मु0अ0सं0 073/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 12. मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 13. मु0अ0सं0 151/2026 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़. *विटूल बंसल उर्फ ललित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 044/2026 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 2. मु0अ0सं0 073/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 3. मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 4. मु0अ0सं0 151/2026 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़. *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* प्रभारी निरीक्षक श्री अरिहन्त कुमार मय पुलिस टीम थाना बिनावर, बदायूँ1