logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत एसबीआई बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत एसबीआई बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस द्वारा दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक मे टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तग 01. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भौपरा थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद 02.विटूल बंसल उर्फ ललित पुत्र राम कुमार बंसल निवासी 17/3 ज्योति इंकलेव वहादुरगढ जिला झज्जर (हरियाणा) हाल पता नंद नगरी सी 03 डिस्ट्रिक पार्क थाना नंदनगरी, दिल्ली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 187/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *पुलिस कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना बिनावर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा गंगा एक्सप्रेस-वे अंन्डर पास चैकिंग के दौरान मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि कस्बा बिनावर में स्टेट बैंक पर टप्पेबाजी करने वाले व्यक्ति ईको गाडी द्वारा बिनावर से बदायू की तरफ आ रहे हैं तभी संदिग्ध ईको गाडी आती हुई दिखाई दी जिसे टार्च मारकर रोकने का प्रयास किया गया नही रुकी तथा तेज रफ्तार से आ रही ईको गाडी से एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने कि नियत से फायर किया गया और तेज रफ्तार से औरंगाबाद तिराहे कि तरफ मुड गयी जहाँ संतुलन खोकर गाडी कच्चे रास्ते मे फस गयी। एक व्यक्ति द्वारा पुन: पुलिस पर फायर किया गया जिससे आरक्षी सुधीर पाल घायल हो गया आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गयी जबावी फायरिंग में दो अभियुक्तगण 1. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी उपरोक्त के बाँये पैर में गोली लगी 2. विटूल बंसल उर्फ ललित उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्तगण व ईको गाडी को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल आरक्षी व अभियुक्तगण को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। * *विवरण पूछताछ —* अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब हम दोनो व हमारे अन्य साथी द्वारा मिलकर दिनांक 09.07.2026 को कस्बा बिनावर स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। हम फिर से दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए ईको गाडी से जा रहे थे कि आपके द्वारा हमे पकड़ लिया गया तथा हमारे अन्य साथी मौके से फरार हो गये। *बरामदगी का विवरण-* 6500/- रुपये नगद व 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 ईको कार नम्बर DL5CJ8911 *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 1. नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भौपरा थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद। 02.विटूल बंसल उर्फ ललित पुत्र राम कुमार बंसल निवासी 17/3 ज्योति इंकलेव वहादुरगढ जिला झज्जर हाल पता नंद नगरी सी 03 डिस्ट्रिक पार्क थाना नंदनगरी, दिल्ली (हरियाणा)। *आपराधिक इतिहास –* नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1.मु0अ0सं0 474/2017 धारा 420 भादवि थाना रकाबगंज जनपद आगरा 2. मु0अ0सं0 476/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रकाबगंज जनपद आगरा 3. मु0अ0सं0 405/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद 4. मु0अ0सं0461/2021 धारा 420/468/471 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ 5. मु0अ0सं0 202/2022 धारा 34/406/420/468/471 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ 6. मु0अ0सं0 196/2024 धारा 317(2)/318(4)बीएनएस थाना जानसठ जनपद मुज्जफरनगर 7. मु0अ0सं0 397/2024 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 8. मु0अ0सं0 416/2024 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 9.मु0अ0सं0 07/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खतौली जनपद मुज्जफरनगर 10. मु0अ0सं0 044/2026 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 11. मु0अ0सं0 073/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 12. मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 13. मु0अ0सं0 151/2026 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़. *विटूल बंसल उर्फ ललित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 044/2026 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 2. मु0अ0सं0 073/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 3. मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(2)/17(4)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ 4. मु0अ0सं0 151/2026 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़. *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* प्रभारी निरीक्षक श्री अरिहन्त कुमार मय पुलिस टीम थाना बिनावर, बदायूँ

3 hrs ago
user_Journalist Shivam Bhardwaj
Journalist Shivam Bhardwaj
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • BADAUN BIG BREAKING कुंभ की तर्ज पर सज रहा कछला घाट! 1 KM लंबा फ्लोटिंग बैरिकेड्स वाला सुरक्षित घाट तैयार गहरे पानी को बनाया जाएगा रेड ज़ोन जाली और बैरिकेड्स से होगी सुरक्षा हर 1 KM पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट कछला घाट पर बनेगा सब-कंट्रोल रूम एडीजी का लक्ष्य: "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता....
    1
    BADAUN BIG BREAKING 
कुंभ की तर्ज पर सज रहा कछला घाट!
1 KM लंबा फ्लोटिंग बैरिकेड्स वाला सुरक्षित घाट तैयार
गहरे पानी को बनाया जाएगा रेड ज़ोन
जाली और बैरिकेड्स से होगी सुरक्षा
हर 1 KM पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट
कछला घाट पर बनेगा सब-कंट्रोल रूम
एडीजी का लक्ष्य: "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट"
इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता....
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गायत्री शक्तिपीठ पर भक्तों ने किया गुरु सत्ता को नमन, किया पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। यज्ञ भगवान को लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि हुए। भव्य आरती के बाद कन्याभोज हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सुमित कुकरेती, लेखराज जायवाल, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं शक्ति है। गुरु के जीवन भर का तप शिष्य के उत्कर्ष के लिए होता है। गुरु की शक्ति शिष्य के चिंतन, चरित्र और आचरण को पवित्र करती है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ दंमंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। परिव्राजक बेचे लाल ने युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और और मां गायत्री पूजन कराया। 12 यज्ञोपवीत संस्कार, 20 दीक्षा संस्कार और 1 पुंसवन संस्कार हुए। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। राम कुमार सिंह फौजी ने भोजन व्यवस्था देखी। इस मौके पर जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, डा.सोहनपाल सुरेन्द्र पाल, भुवनेश शर्मा, अमिता माहेश्वरी, सुजाता माथुर, सीमा गुप्ता, ममता, वीरेंद्र रस्तोगी, नीलम, संजीव कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे। सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने संचालन किया।
    1
    गायत्री शक्तिपीठ पर भक्तों ने किया गुरु सत्ता को नमन, किया पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन 
बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। यज्ञ भगवान को लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि हुए। भव्य आरती के बाद कन्याभोज हुआ। 
गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सुमित कुकरेती, लेखराज जायवाल, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं शक्ति है। गुरु के जीवन भर का तप शिष्य के उत्कर्ष के लिए होता है। गुरु की शक्ति शिष्य के चिंतन, चरित्र और आचरण को पवित्र करती है। 
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ दंमंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। परिव्राजक बेचे लाल ने युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और और मां गायत्री पूजन कराया। 12 यज्ञोपवीत संस्कार, 20 दीक्षा संस्कार और 1 पुंसवन संस्कार हुए। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। राम कुमार सिंह फौजी ने भोजन व्यवस्था  देखी।
इस मौके पर जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, डा.सोहनपाल सुरेन्द्र पाल, भुवनेश शर्मा, अमिता माहेश्वरी, सुजाता माथुर, सीमा गुप्ता, ममता, वीरेंद्र रस्तोगी, नीलम, संजीव कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे। सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने संचालन किया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश बदायूं के बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी के मंदिर में धार्मिक आस्था और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बिल्सी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ माता रानी का विधि-विधान से श्रृंगार और पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद उन्होंने अपने इष्ट मित्रों एवं श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से मंदिरों में साफ-सफाई बनाए रखने, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने तथा पेयजल, विद्युत, पेंटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संरक्षण एवं रखरखाव में सहयोग करने की अपील की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश
बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश
बदायूं के बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी के मंदिर में धार्मिक आस्था और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बिल्सी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ माता रानी का विधि-विधान से श्रृंगार और पूजा-अर्चना की।
पूजन के बाद उन्होंने अपने इष्ट मित्रों एवं श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से मंदिरों में साफ-सफाई बनाए रखने, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने तथा पेयजल, विद्युत, पेंटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संरक्षण एवं रखरखाव में सहयोग करने की अपील की।
धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक उसावां: बुधवार देर शाम एडीजी के निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांवड़िया वालंटियरों एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वालंटियरों से अपील की कि वे यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और संयम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश को साझा न करें और ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। बैठक में कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और वालंटियरों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अतुल बजरंगी, सूरज चौहान, शिवम वर्मा, जय नंदन यादव,सुनील बजरंगी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल कीकार्यकर्ता मौजूद
    3
    एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक
एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक
उसावां: बुधवार देर शाम एडीजी के निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांवड़िया वालंटियरों एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वालंटियरों से अपील की कि वे यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और संयम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश को साझा न करें और ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
बैठक में कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और वालंटियरों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अतुल बजरंगी, सूरज चौहान, शिवम वर्मा, जय नंदन यादव,सुनील बजरंगी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल कीकार्यकर्ता मौजूद
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    15 hrs ago
  • दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रामपाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया *विधायक राजीव कुमार सिंह "ब्बू भैया" ने स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला* संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज, बदायूं | 29 जुलाई, लोकतंत्र सेनानी एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। विधायक "बब्बू भैया" ने विकासखंड समरेर के ग्राम कमां एवं विकासखंड म्याऊं के ग्राम जमालपुर स्थित खेल मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। विधायक ने आयोजन समिति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि दातागंज विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे। इस आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के अलावा महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हैं, जिनका प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क के साथ विजेता टीम को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि व अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समरेर एवं म्याऊं ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी, युवा साथी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रामपाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया 
*विधायक राजीव कुमार सिंह "ब्बू भैया" ने स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला*
संवाददाता हुकुम सिंह 
दातागंज, बदायूं | 29 जुलाई, 
लोकतंत्र सेनानी एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
विधायक "बब्बू भैया" ने विकासखंड समरेर के ग्राम कमां एवं विकासखंड म्याऊं के ग्राम जमालपुर स्थित खेल मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक ने आयोजन समिति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि दातागंज विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे।
इस आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के अलावा महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हैं, जिनका प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क के साथ विजेता टीम को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि व अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में समरेर एवं म्याऊं ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी, युवा साथी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    17 hrs ago
  • बदायूं: गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवस्थान पर पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं के ऊपर पुराने पीपल के पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर गई। हादसे में उषा (40) पत्नी रामौतार तथा अमीर बानो उर्फ इमरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदेवी (55) पत्नी मोहनलाल, श्यामा देवी (60) पत्नी भूपाल और रामलली (50) पत्नी रामचंद्र घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    1
    बदायूं: गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवस्थान पर पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं के ऊपर पुराने पीपल के पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर गई।

हादसे में उषा (40) पत्नी रामौतार तथा अमीर बानो उर्फ इमरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदेवी (55) पत्नी मोहनलाल, श्यामा देवी (60) पत्नी भूपाल और रामलली (50) पत्नी रामचंद्र घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.