एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक उसावां: बुधवार देर शाम एडीजी के निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांवड़िया वालंटियरों एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वालंटियरों से अपील की कि वे यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और संयम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश को साझा न करें और ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। बैठक में कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और वालंटियरों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अतुल बजरंगी, सूरज चौहान, शिवम वर्मा, जय नंदन यादव,सुनील बजरंगी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल कीकार्यकर्ता मौजूद
एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक उसावां: बुधवार देर शाम एडीजी के निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांवड़िया वालंटियरों एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने वालंटियरों से अपील की कि वे यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और संयम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश को साझा न करें और ऐसी किसी भी सूचना की
तत्काल पुलिस को जानकारी दें। बैठक में कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और वालंटियरों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अतुल बजरंगी, सूरज चौहान, शिवम वर्मा, जय नंदन यादव,सुनील बजरंगी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल कीकार्यकर्ता मौजूद
- एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक एडीजी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष ने कांवड़िया वालंटियरों संग की बैठक उसावां: बुधवार देर शाम एडीजी के निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांवड़िया वालंटियरों एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वालंटियरों से अपील की कि वे यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने में सक्रिय भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और संयम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश को साझा न करें और ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। बैठक में कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और वालंटियरों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर अतुल बजरंगी, सूरज चौहान, शिवम वर्मा, जय नंदन यादव,सुनील बजरंगी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल कीकार्यकर्ता मौजूद3
- दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रामपाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया *विधायक राजीव कुमार सिंह "ब्बू भैया" ने स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला* संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज, बदायूं | 29 जुलाई, लोकतंत्र सेनानी एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। विधायक "बब्बू भैया" ने विकासखंड समरेर के ग्राम कमां एवं विकासखंड म्याऊं के ग्राम जमालपुर स्थित खेल मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। विधायक ने आयोजन समिति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि दातागंज विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे। इस आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के अलावा महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हैं, जिनका प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क के साथ विजेता टीम को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि व अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समरेर एवं म्याऊं ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी, युवा साथी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन दातागंज (बदायूं)। सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन दातागंज (बदायूं)। विकासखंड दातागंज की ग्राम पंचायत सैजनी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में एलएन अकैडमी विद्यालय का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और संस्कारों की पाठशाला भी हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएन अकैडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनित कुमार व उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। विद्यालय के प्रेरणा स्रोत हरवंश किशोर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और यह विद्यालय उसी उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य शेखर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुप्रभात मिश्रा एवं मंदाकिनी उपस्थित रहे। समारोह में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक जुल्फिकार हुसैन, हुकुम सिंह,सौरभ शर्मा,कुंवरपाल, राकेश कुमार सिंह महेश पाल गौतम पुनीत कुमार बिजनेस कुमार, अवनीश कुमार, अभिनव सक्सेना, रेखा यादव और प्रेमलता सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।2
- || BADAUN || DATAGANJ || लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला विधायक "बब्बू भैया" ने किया शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" बुधवार को अपने पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। विकासखंड समरेर के ग्राम कमां और म्याऊँ के ग्राम जमालपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि "खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मजबूत व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला हैं।" उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल, जबकि महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है तथा विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।1
- गायत्री शक्तिपीठ पर भक्तों ने किया गुरु सत्ता को नमन, किया पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। यज्ञ भगवान को लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि हुए। भव्य आरती के बाद कन्याभोज हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सुमित कुकरेती, लेखराज जायवाल, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं शक्ति है। गुरु के जीवन भर का तप शिष्य के उत्कर्ष के लिए होता है। गुरु की शक्ति शिष्य के चिंतन, चरित्र और आचरण को पवित्र करती है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ दंमंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। परिव्राजक बेचे लाल ने युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और और मां गायत्री पूजन कराया। 12 यज्ञोपवीत संस्कार, 20 दीक्षा संस्कार और 1 पुंसवन संस्कार हुए। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। राम कुमार सिंह फौजी ने भोजन व्यवस्था देखी। इस मौके पर जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, डा.सोहनपाल सुरेन्द्र पाल, भुवनेश शर्मा, अमिता माहेश्वरी, सुजाता माथुर, सीमा गुप्ता, ममता, वीरेंद्र रस्तोगी, नीलम, संजीव कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे। सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने संचालन किया।1
- दातागंज क्षेत्र के सैंजनी में स्थित एलएन अकैडमी विद्यालय का माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन दातागंज (बदायूं)। संवाददाता हुकुम सिंह विकासखंड दातागंज की ग्राम पंचायत सैजनी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में एलएन अकैडमी विद्यालय का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और संस्कारों की पाठशाला भी हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएन अकैडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनित कुमार व उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। विद्यालय के प्रेरणा स्रोत हरवंश किशोर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और यह विद्यालय उसी उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य शेखर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुप्रभात मिश्रा एवं मंदाकिनी उपस्थित रहे। समारोह में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक जुल्फिकार हुसैन, हुकुम सिंह,सौरभ शर्मा,कुंवरपाल, राकेश कुमार सिंह महेश पाल गौतम पुनीत कुमार बिजनेस कुमार, अवनीश कुमार, अभिनव सक्सेना, रेखा यादव और प्रेमलता सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो बाइक से टकरा कर पलटा, बाइक सवार समेत दो की हुई मौत बदायूं। गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो और बाइक में सीधी भिडं़त हो गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक एवं टैम्पो सवार दो लोगों की जान चली गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए है। घायलो का बिल्सी सीएचसी में इलाज चल रहा है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी सुरेश पाल तोमर अपने गांव निवासी निर्मला देवी, फूलचंद्र, लल्लू सिंह एवं अन्य ग्रामीणों के साथ बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर गए थे। बताते है कि गंगा स्नान करने के बाद सभी टैम्पो से वापस अपने घर को लौट रहे थे। बताते है कि टैम्पो कछला- मुजरिया मार्ग पर गांव बितरोई के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज गति की बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई जिसके परिणाम स्वरूप टैम्पो पलट गया वही बाइक सवार भी लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरा। टैम्पो के पलटने से मची चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायलो को निकालने का काम शुरू कर दिया। बताते है कि करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को टैम्पो से निकाला गया जिसमें सुरेश पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को बिल्सी सीएचसी इलाज के लिए भेज दिया। बताते है कि बिल्सी सीएचसी से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को हायर सेंटर भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते है कि मुजरिया पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है जबकि घायलो का इलाज जारी है। हादसे में मौत का शिकार बने ग्रामीणों के परिजनों में चीत्कार मची हुई है।1