Shuru
Apke Nagar Ki App…
BADAUN BIG BREAKING कुंभ की तर्ज पर सज रहा कछला घाट! 1 KM लंबा फ्लोटिंग बैरिकेड्स वाला सुरक्षित घाट तैयार गहरे पानी को बनाया जाएगा रेड ज़ोन जाली और बैरिकेड्स से होगी सुरक्षा हर 1 KM पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट कछला घाट पर बनेगा सब-कंट्रोल रूम एडीजी का लक्ष्य: "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता....
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
BADAUN BIG BREAKING कुंभ की तर्ज पर सज रहा कछला घाट! 1 KM लंबा फ्लोटिंग बैरिकेड्स वाला सुरक्षित घाट तैयार गहरे पानी को बनाया जाएगा रेड ज़ोन जाली और बैरिकेड्स से होगी सुरक्षा हर 1 KM पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट कछला घाट पर बनेगा सब-कंट्रोल रूम एडीजी का लक्ष्य: "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता....
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BADAUN BIG BREAKING कुंभ की तर्ज पर सज रहा कछला घाट! 1 KM लंबा फ्लोटिंग बैरिकेड्स वाला सुरक्षित घाट तैयार गहरे पानी को बनाया जाएगा रेड ज़ोन जाली और बैरिकेड्स से होगी सुरक्षा हर 1 KM पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट कछला घाट पर बनेगा सब-कंट्रोल रूम एडीजी का लक्ष्य: "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता....1
- गायत्री शक्तिपीठ पर भक्तों ने किया गुरु सत्ता को नमन, किया पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। यज्ञ भगवान को लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि हुए। भव्य आरती के बाद कन्याभोज हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सुमित कुकरेती, लेखराज जायवाल, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं शक्ति है। गुरु के जीवन भर का तप शिष्य के उत्कर्ष के लिए होता है। गुरु की शक्ति शिष्य के चिंतन, चरित्र और आचरण को पवित्र करती है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने लोकमंगल और पर्यावरण संशोधनार्थ दंमंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। परिव्राजक बेचे लाल ने युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और और मां गायत्री पूजन कराया। 12 यज्ञोपवीत संस्कार, 20 दीक्षा संस्कार और 1 पुंसवन संस्कार हुए। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। राम कुमार सिंह फौजी ने भोजन व्यवस्था देखी। इस मौके पर जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, डा.सोहनपाल सुरेन्द्र पाल, भुवनेश शर्मा, अमिता माहेश्वरी, सुजाता माथुर, सीमा गुप्ता, ममता, वीरेंद्र रस्तोगी, नीलम, संजीव कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे। सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने संचालन किया।1
- थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रामपाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया *विधायक राजीव कुमार सिंह "ब्बू भैया" ने स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला* संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज, बदायूं | 29 जुलाई, लोकतंत्र सेनानी एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। विधायक "बब्बू भैया" ने विकासखंड समरेर के ग्राम कमां एवं विकासखंड म्याऊं के ग्राम जमालपुर स्थित खेल मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। विधायक ने आयोजन समिति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि दातागंज विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे। इस आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के अलावा महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हैं, जिनका प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क के साथ विजेता टीम को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि व अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समरेर एवं म्याऊं ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी, युवा साथी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- बदायूं: गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवस्थान पर पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं के ऊपर पुराने पीपल के पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर गई। हादसे में उषा (40) पत्नी रामौतार तथा अमीर बानो उर्फ इमरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरदेवी (55) पत्नी मोहनलाल, श्यामा देवी (60) पत्नी भूपाल और रामलली (50) पत्नी रामचंद्र घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।1