सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला किए जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायल छात्रों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों का हाल जाना। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल छात्रों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, बदायूं।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला किए जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। बताया
जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायल छात्रों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों का हाल जाना। एसएसपी ने मामले को
गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल छात्रों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, बदायूं।
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट । थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।1
- यज्ञ उपासना, संस्कार, परिवार सद्भाव, समृद्धि और नैतिक चेतना का प्रतीक : संजीव शर्मा गायत्री महायज्ञ से आलोकित हुआ गांव चमारी, लोक मंगल के लिए गूंजे वैदिक मंत्र - उझानी : नगर के समीपवर्ती ग्राम चमारी स्थित प्राचीन ग्राम देवता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री महायज्ञ में ग्राम की समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। वेदमंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ से पूर्व देवकन्याओं ने हाथों में कलश एवं दुग्धधारा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और धर्ममय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, विचारों की पवित्रता और जीवन में संस्कारों का जागरण होता है। जब समाज यज्ञ, उपासना और सत्संस्कारों से जुड़ता है तो परिवारों में सद्भाव, गांव में समृद्धि और राष्ट्र में नैतिक चेतना का विस्तार होता है। भारतीय संस्कृति का पुर्न जागरण यज्ञीय जीवनशैली अपनाने से ही संभव है। उपाचार्य रामवीर ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस मौके पर धनपाल, राजीव, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में युवाशक्ति ने समाज में सदाचार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कार संवर्धन का संकल्प लिया।1
- BADAUN BREAKING उसावां में खेल महाकुंभ का आगाज़..! स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक "बब्बू भैया" ने किया शुभारंभ बदायूं के उसावां में लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "खेल मैदान से ही भविष्य के चैंपियन निकलते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। दातागंज विधानसभा के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच समर्पित किया गया है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।1
- मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews1
- पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद चल रही महिला को पुलिस ने 23 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसावां: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद चल रही महिला को पुलिस ने 23 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी महिला घटना के बाद से फरार चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन निवासी पंकज पुत्र हरप्रसाद ने आठ जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पंकज की पत्नी नीलम के गांव के ही सुवांशु उर्फ छुटक्कू से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पंकज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीलम और सुवांशु उर्फ छुटक्कू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से नीलम फरार चल रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील चौधरी, महिला आरक्षी वंशशिखा, वर्षा सैनी तथा पुलिसकर्मी शिवम और शुभम की टीम ने आरोपी महिला के घर पर दबिश दी। पुलिस ने नीलम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में दूसरे नामजद आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।2