Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद। आस्था बरेली न्यूज लाईव
रामबीर
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद। आस्था बरेली न्यूज लाईव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- सावन और उर्स को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर ड्रोन से होगी निगरानी बरेली में इस बार सावन और आला हजरत उर्स लगभग एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी अनुराग आर्या का कहना है कि दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वीओ (Visual): बरेली में सावन और आला हजरत उर्स को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए जिले को 3 सुपर जोन, 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। हर एक किलोमीटर पर पुलिसकर्मी और हर चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी। सभी कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों का पहले से निरीक्षण किया जा चुका है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर जत्थे के साथ एक नोडल पुलिस अधिकारी रहेगा और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। यात्रा के दौरान करीब 3 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी संभालेंगे। वहीं 6 से 8 अगस्त तक होने वाले आला हजरत उर्स के लिए भी अलग सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उर्स के दौरान करीब 1700 पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। पहली बार पूरे आयोजन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि परंपरा के अलावा किसी भी नई गतिविधि की अनुमति नहीं होगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट: एसएसपी अनुराग आर्या – (सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर बयान)3
- सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।4
- नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल नवादा में देखने को मिली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ नवादा पहुंचे, जहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। बरेली की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। नवादा में पीस कमेटी की टीम ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत कर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, आजम खान, जुल्फिकार अली, पूर्व सांसद उस्मान अल्वी, निक्की मिर्जा और गुल्लन खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर, नवादा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सहित पुलिस बल और एलआईयू टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की इस पहल के दौरान अमन, शांति और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया। नवादा में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बरेली की धरती पर सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए अमन और भाईचारे के साथ आगे बढ़ सकते हैं।1
- संयुक्त जनादेश पार्टी जिन्दाबाद जनभागीदारी यात्रा के तहत जागरूक करना।1
- "भुता थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।" "भुता थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।"1