Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में जोरदार स्वागत बायतु। भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत। भाजपा नेता सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता बालाराम मूंढ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ghamanda Ram
भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में जोरदार स्वागत बायतु। भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत। भाजपा नेता सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता बालाराम मूंढ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज सांचौर के सिद्धेश्वर ग्राम पंचायत का उद्घाटन सिद्धेश्वर और पालड़ी सांचौर के सिद्धेश्वर और पालड़ी ग्राम पंचायत का आजउद्घाटन1
- हर महीने ₹10 हजार की डिमांड, 5 महीने के ₹50 हजार लेते पकड़ा गया थानाधिकारी हर महीने ₹10 हजार की डिमांड, 5 महीने के ₹50 हजार लेते पकड़ा गया थानाधिकारी1
- घर विराजेंगे विघ्न विनाशक, गणेश प्रतिमाओं से सज गया स्वर्णनगरी का बाजार जैसलमेर। गणेश चतुर्थी को लेकर जैसलमेर में तैयारियां जोरों पर चल रही है। बाजार गणेश प्रतिमाओं से सज गए हैं। घरों पर विघ्न विनाशक को विराजमान करने के लिए लोग उत्साहित हैं। गणेश पंडाल सजाने, शोभायात्रा का आयोजन करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बाजार में इस समय दाएं तरफ सूंड वाले गणेश जी की मूर्तियां भी खासा बिक रही हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर इन दिनों बाजार भगवान गणेश की मूर्तियों से सजा हुआ है । यहां आकर्षक रंगों में रंगी गणपति की प्रतिमाएं लोगों को लुभा रही हैं। इसमें भी कलाकारों द्वारा गणेश के विभिन्न रूपों को बनाया गया है, जिसमें बाल गणेश से लेकर शिव रूप शामिल हैं।1
- छोटा रुणीचा धाम (गुमती - पाली) में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव/बीज के पावन अवसर पर विशाल मेले एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: भव्य भजन संध्या: प्रसिद्ध गायक धूल सिंह कडीवाल एवं पार्टी द्वारा बाबा रामदेव जी के भक्तिमय भजनों, हरजस और देशज शैली की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। विशेष प्रस्तुतियां: गुजरात एवं स्थानीय क्षेत्रों से आए कलाकार (मनोज निंबार्क, राजल बारोत गुजरात) अपनी प्रस्तुतियों से भजन संध्या में भक्ति रस घोलते हैं। विशाल मेला: भादवा सुदी बीज के अवसर पर यहाँ बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, जहाँ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मेले की रौनक रहती है। जय बाबा री!4
- 3:30 29% DB गेम्स : शेयर पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- आज रामदेवरा में बहुत बड़ी लंबी लाइन है भक्तों की आज चांदनी बीज आज रामदेवरा में किलोमीटर रेलवे की पटरी तक लोग खड़े आज चांदनी बीज1
- पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र रामकरण जयपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर अचानक रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कानाराम उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में कानाराम को एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- रानीवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: इनोवा कार झाड़ियों में पलटी, दो मासूम बहनों की मौत अहमदाबाद से सुंधा माता दर्शन के लिए जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पांच घायल रानीवाड़ा/जालोर। जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कागमाला-बिल्ड रोड पर अहमदाबाद से सुंधा माता दर्शन के लिए जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में 10 वर्षीय श्रेया और 7 वर्षीय सिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसा मंदिर से करीब 7 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में गुजरात के रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।1
- पाली-सोजत बाइपास पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक पाली। पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास रविवार को दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।2