Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज सांचौर के सिद्धेश्वर ग्राम पंचायत का उद्घाटन सिद्धेश्वर और पालड़ी सांचौर के सिद्धेश्वर और पालड़ी ग्राम पंचायत का आजउद्घाटन
डुगर दरजी बागली
आज सांचौर के सिद्धेश्वर ग्राम पंचायत का उद्घाटन सिद्धेश्वर और पालड़ी सांचौर के सिद्धेश्वर और पालड़ी ग्राम पंचायत का आजउद्घाटन
More news from राजस्थान and nearby areas
- भादरवा बीज पर दाता वीर मामाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु जालौर। जिले के कोलर गांव के पास स्थित प्रसिद्ध दाता वीर मामाजी मंदिर में आज भादरवा बीज के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में जालौर जिले सहित आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने दाता वीर मामाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होने का विश्वास है। कई श्रद्धालु अपने जीवन में आए दुख-दर्द दूर होने और मनोकामनाएं पूरी होने की आस्था के चलते हर वर्ष मंदिर पहुंचते हैं। भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी रखी गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा अनुसार चढ़ावे चढ़ाए मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा अर्पित कर दाता वीर मामाजी का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भादरवा बीज के इस अवसर पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में दाता वीर मामाजी के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाया। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ जालौर1
- बालोतरा | पूर्व मंत्री स्व. मदन कौर की प्रतिमा का अनावरण, वीर तेजाजी जाट समाज छात्रावास परिसर में पूर्व मंत्री स्व. मदन कौर की 91वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा का अनावरण कर स्व. मदन कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. मदन कौर के राजनीतिक जीवन के साथ-साथ बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सुधार के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया, 91वीं जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 1,100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया,1
- खंडप से जसोल धाम रवाना हुआ 265 श्रद्धालुओं का जत्था माजीसा दर्शनार्थ के लिए निकली भव्य पदयात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते नजर आए श्रद्धालु खंडप।माजीसा की आरती और दर्शन के लिए खंडप से 265 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था रविवार को जसोल धाम के लिए रवाना हुआ। माजीसा नवयुवक मित्र मंडल खंडप के तत्वावधान में निकली इस भव्य पदयात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु और आसमान में उड़ता गुलाल... पूरी पदयात्रा को भक्तिमय उत्सव में बदलता नजर आया।पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। कई श्रद्धालु हाथों में माजीसा का ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं रास्तेभर जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी पदयात्रियों का स्वागत किया और उनके उत्साह को बढ़ाया।खंडप स्थित माजीसा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मााजेीसा आराधिका सीता देवी के सानिध्य में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही जत्था जसोल धाम के लिए रवाना हुआ, माजीसा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।पदयात्रा में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। डीजे की भक्ति धुनों पर महिला श्रद्धालु, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।श्रद्धालुओं का कहना है कि सोमवार को अलसवेरे जसोल धाम पहुंचकर माजीसा के दर्शन और आरती में शामिल होंगे।आरती के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों के मंगल की कामना की जाएगी।3
- पाली। अरावली की पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित काटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र इन दिनों धार्मिक आस्था के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में हजारों की संख्या में हनुमान लंगूर दिखाई देते हैं। प्राकृतिक वातावरण, पेड़-पौधों और पहाड़ियों के बीच इन बंदरों का बसेरा पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। जवाई बांध और रणकपुर क्षेत्र से आने वाले पर्यटक भी सफारी के दौरान आसपास के प्राकृतिक क्षेत्र और वन्यजीवों को देखने पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में जीवदया की भावना भी देखने को मिलती है। लोग अपने साथ केले, मूंगफली, चना और बिस्कुट आदि लेकर आते हैं और बंदरों को भोजन कराते हैं। बंदरों के झुंड को भोजन करते देखना पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव बन जाता है। धार्मिक आस्था, हरियाली, पहाड़ और वन्यजीवों का यह संगम काटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र को एक खास पहचान देता है। 🙏🐒🌿4
- बाबा रामदेवजी की भादवा बीज पर हर साल भाती ध्वजा चढाया गया खारड़ा बाबा रामेदव जी बीज पर ध्वजा चढाया गया मेघवाल परिवार से राजबहादुर प्रवीण नरेश हिना भानाराम मनीषा पुष्पराज सिह गाँव खारडा बस स्टेण्ड1
- छोटा रुणीचा धाम (गुमती - पाली) में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव/बीज के पावन अवसर पर विशाल मेले एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: भव्य भजन संध्या: प्रसिद्ध गायक धूल सिंह कडीवाल एवं पार्टी द्वारा बाबा रामदेव जी के भक्तिमय भजनों, हरजस और देशज शैली की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। विशेष प्रस्तुतियां: गुजरात एवं स्थानीय क्षेत्रों से आए कलाकार (मनोज निंबार्क, राजल बारोत गुजरात) अपनी प्रस्तुतियों से भजन संध्या में भक्ति रस घोलते हैं। विशाल मेला: भादवा सुदी बीज के अवसर पर यहाँ बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, जहाँ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मेले की रौनक रहती है। जय बाबा री!4
- आज रामदेवरा में बहुत बड़ी लंबी लाइन है भक्तों की आज चांदनी बीज आज रामदेवरा में किलोमीटर रेलवे की पटरी तक लोग खड़े आज चांदनी बीज1
- 3:30 29% DB गेम्स : शेयर पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पाली-सोजत बाइपास पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक पाली। पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास रविवार को दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।2