खंडप से जसोल धाम रवाना हुआ 265 श्रद्धालुओं का जत्था माजीसा दर्शनार्थ के लिए निकली भव्य पदयात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते नजर आए श्रद्धालु खंडप।माजीसा की आरती और दर्शन के लिए खंडप से 265 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था रविवार को जसोल धाम के लिए रवाना हुआ। माजीसा नवयुवक मित्र मंडल खंडप के तत्वावधान में निकली इस भव्य पदयात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु और आसमान में उड़ता गुलाल... पूरी पदयात्रा को भक्तिमय उत्सव में बदलता नजर आया।पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। कई श्रद्धालु हाथों में माजीसा का ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं रास्तेभर जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी पदयात्रियों का स्वागत किया और उनके उत्साह को बढ़ाया।खंडप स्थित माजीसा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मााजेीसा आराधिका सीता देवी के सानिध्य में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही जत्था जसोल धाम के लिए रवाना हुआ, माजीसा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।पदयात्रा में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। डीजे की भक्ति धुनों पर महिला श्रद्धालु, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।श्रद्धालुओं का कहना है कि सोमवार को अलसवेरे जसोल धाम पहुंचकर माजीसा के दर्शन और आरती में शामिल होंगे।आरती के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों के मंगल की कामना की जाएगी।
खंडप से जसोल धाम रवाना हुआ 265 श्रद्धालुओं का जत्था माजीसा दर्शनार्थ के लिए निकली भव्य पदयात्रा, डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते नजर आए श्रद्धालु खंडप।माजीसा की आरती और दर्शन के लिए खंडप से 265 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था रविवार को जसोल धाम के लिए रवाना हुआ। माजीसा नवयुवक मित्र मंडल खंडप के तत्वावधान में निकली इस भव्य पदयात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु और आसमान में उड़ता
गुलाल... पूरी पदयात्रा को भक्तिमय उत्सव में बदलता नजर आया।पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। कई श्रद्धालु हाथों में माजीसा का ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं रास्तेभर जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी पदयात्रियों का स्वागत किया और उनके उत्साह को बढ़ाया।खंडप स्थित माजीसा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मााजेीसा आराधिका सीता देवी के सानिध्य में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही जत्था जसोल धाम
के लिए रवाना हुआ, माजीसा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।पदयात्रा में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। डीजे की भक्ति धुनों पर महिला श्रद्धालु, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।श्रद्धालुओं का कहना है कि सोमवार को अलसवेरे जसोल धाम पहुंचकर माजीसा के दर्शन और आरती में शामिल होंगे।आरती के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों के मंगल की कामना की जाएगी।
- पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र रामकरण जयपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर अचानक रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कानाराम उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में कानाराम को एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली में भाजपा एवं कांग्रेस ने की पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पाली। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह कांग्रेस के सभी 59 प्रत्याशियों को कांग्रेस भवन में एकत्रित कर जयपुर की ओर ले जाया गया है। इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत, प्रदीप हिंगड़, हकीम भाई और महबूब टी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस रणनीति को चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा शुक्रवार रात को ही अपने प्रत्याशियों को एकत्रित कर जोधपुर में जैसलमेर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में ले गई है जहां पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी की गई है।1
- गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था ( अवाले भरवाए ) 🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄 *🐄 गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था ( अवाले भरवाए )💧* *🗓️ 11 सिंतबर 2026 को* *🌼 अमावस्या के अवसर पर 🌼* *🐄 गौमाताओं व वन्य प्राणीयों हेतु आप सभी के सहयोग से जल की व्यवस्था की कई जगह अवाले भरवाए 🙂* *👉🏻 आप सभी भामाशाहों , दानवीरों , गौभक्तों के सहयोग से ये सेवा पिछले चार महीनों से प्रतिदिन की जा रही है आगे भी जारी रहेगी आप सभी का धन्यवाद और आभार🙏🏻* *🚩 गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩 ☎️ 7073274011 फोन पे , गूगल पे , पेटियम 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*1
- भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में जोरदार स्वागत बायतु। भाजपा नेता सतीश पूनिया का बायतु में किया गया जोरदार स्वागत। भाजपा नेता सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता बालाराम मूंढ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बाबा रामदेवजी की भादवा बीज पर हर साल भाती ध्वजा चढाया गया खारड़ा बाबा रामेदव जी बीज पर ध्वजा चढाया गया मेघवाल परिवार से राजबहादुर प्रवीण नरेश हिना भानाराम मनीषा पुष्पराज सिह गाँव खारडा बस स्टेण्ड1
- पाली। अरावली की पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित काटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र इन दिनों धार्मिक आस्था के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में हजारों की संख्या में हनुमान लंगूर दिखाई देते हैं। प्राकृतिक वातावरण, पेड़-पौधों और पहाड़ियों के बीच इन बंदरों का बसेरा पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। जवाई बांध और रणकपुर क्षेत्र से आने वाले पर्यटक भी सफारी के दौरान आसपास के प्राकृतिक क्षेत्र और वन्यजीवों को देखने पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में जीवदया की भावना भी देखने को मिलती है। लोग अपने साथ केले, मूंगफली, चना और बिस्कुट आदि लेकर आते हैं और बंदरों को भोजन कराते हैं। बंदरों के झुंड को भोजन करते देखना पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव बन जाता है। धार्मिक आस्था, हरियाली, पहाड़ और वन्यजीवों का यह संगम काटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र को एक खास पहचान देता है। 🙏🐒🌿4
- पाली-सोजत बाइपास पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक पाली। पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास रविवार को दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।2