Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर रविवार को भी देश व राज्य की राजधानी से सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्री हुए परेशान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितंबर 2025 में पाली में कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वादा किया था कि जालौर से देश की राजधानी दिल्ली व राज्य की राजधानी जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू की जाएगी लेकिन शायद रेल मंत्री अपना वादा भूल गए हैं जिस कारण आज भी जालौर जिले के यात्रियों को राजधानी के लिए सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यात्री राकेश बंसल ने बताया कि सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण निजी ट्रेवल्स की बसों में सफर करना पड़ता है जिसमें समय भी ज्यादा लगता है वह यात्री किराए भी ज्यादा है लेकिन जालौर जिले के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है
कमलेश शर्मा
जालौर रविवार को भी देश व राज्य की राजधानी से सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्री हुए परेशान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितंबर 2025 में पाली में कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वादा किया था कि जालौर से देश की राजधानी दिल्ली व राज्य की राजधानी जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू की जाएगी लेकिन शायद रेल मंत्री अपना वादा भूल गए हैं जिस कारण आज भी जालौर जिले के यात्रियों को राजधानी के लिए सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यात्री राकेश बंसल ने बताया कि सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण निजी ट्रेवल्स की बसों में सफर करना पड़ता है जिसमें समय भी ज्यादा लगता है वह यात्री किराए भी ज्यादा है लेकिन जालौर जिले के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है
- User5223Ladpura, Kota🙏on 1 February
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर शुक्रवार को सवेरे से शहर में आसमान में काले बादल छाए रहे वहीं कुछ रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई, मौसम में बदलाव के साथ ठंडक हुई है जिससे शहर वासियों ने गर्मी से निजात पाई है वही किसान रामलाल ने बताया कि बे मौसम बारिश से फसलों को नुकसान ही है वहीं कई गांव में फसलों को नुकसान भी हो चुका है3
- Post by Praveen Kumar1
- आहोर भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न: विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन:-16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम भूति: गुरुवार को भुति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित रहीं। किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि "इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।" समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।4
- Post by Hameeram Dewasi1
- मयूर दादावाड़ी में गुरु देव शासन पूजन का आयोजन सम्पन्न ! सिवाना। दादा जिनकुशल गुरुदेव की पावन भूमि मयूर दादावाड़ी में गुरु देव शासन पूजन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह पूजन कार्यक्रम लाभार्थी परिवार श्री जितेंद्रकुमारजी मालु (ADJP) परिवार की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक माह की पूर्णिमा (पूनम) के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर दादा जिनकुशल गुरुदेव के मयूर दादावाड़ी में विधिपूर्वक गुरु देव शासन पूजन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री गोडी पार्श्वनाथ जिनशासन सेवा मंडल द्वारा किया गया। पूजन में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष झंकारमल चौपड़ा, नरेन्द्र संकलेचा, हरीश गोलेच्छा, जोगेंद्र रांका, प्रवीण विनायकिया, मनोज भंसाली, तरुण बागरेचा, लक्ष गोलेच्छा सहित भावना मेहता, पूजा संकलेचा, रिद्धि रांका एवं चेतना भोजानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पूजन के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरु देव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया।1
- सिरोही में नेशनल हाईवे 27 इन दिनों प्रॉपर्टी के खेल और अवैध निर्माण का अड्डा बनता जा रहा है। रसूख के दम पर नियम कायदों को किस तरह ठेंगे पर रखा जाता है, इसकी एक बानगी भुजेला हनुमान मंदिर के पास देखने को मिली है। यहाँ बना 'सीएमसी होटल' (CMC Hotel) न केवल प्रशासनिक मिलीभगत का सबूत दे रहा है, बल्कि सीधे तौर पर माननीय हाई कोर्ट के आदेशों को चुनौती दे रहा है।1
- मेले में जेबकतरे पकड़े गए, पुलिस कर रही पूछताछः फालना के चार युवक श्रद्धालुओं की जेब काटते रंगे हाथ गिरफ्तार3
- आहोर रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:- हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:- आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।3