Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालोर महोत्सव में जल परी के नाम पर फरोड कर रहे टिकट 50रु
Praveen Kumar
जालोर महोत्सव में जल परी के नाम पर फरोड कर रहे टिकट 50रु
More news from राजस्थान and nearby areas
- मयूर दादावाड़ी में गुरु देव शासन पूजन का आयोजन सम्पन्न ! सिवाना। दादा जिनकुशल गुरुदेव की पावन भूमि मयूर दादावाड़ी में गुरु देव शासन पूजन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह पूजन कार्यक्रम लाभार्थी परिवार श्री जितेंद्रकुमारजी मालु (ADJP) परिवार की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक माह की पूर्णिमा (पूनम) के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर दादा जिनकुशल गुरुदेव के मयूर दादावाड़ी में विधिपूर्वक गुरु देव शासन पूजन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री गोडी पार्श्वनाथ जिनशासन सेवा मंडल द्वारा किया गया। पूजन में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष झंकारमल चौपड़ा, नरेन्द्र संकलेचा, हरीश गोलेच्छा, जोगेंद्र रांका, प्रवीण विनायकिया, मनोज भंसाली, तरुण बागरेचा, लक्ष गोलेच्छा सहित भावना मेहता, पूजा संकलेचा, रिद्धि रांका एवं चेतना भोजानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पूजन के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरु देव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया।1
- बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया। ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है। सलग्न विभिन्न फोटो1
- Post by SIROHI TODAY NEWS1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *जयपुर में आंधी, तूफ़ान और उसके बाद बरसात और ओलावृष्टि* 03-04-2026 *.*1
- बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरुवार को जयपुर प्रवास के दौरान बालाजी भगवान को तेल सिंदूर व प्रसादी का भोग लगाकर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।इस दौरान उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए प्रदेश व देशवासियों के सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।इस दौरान उन्होंने ने उपस्थित साधु संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *बालोतरा: वीडियो बालोतरा जिले के कल्याणपुर का बताया जा रहा है।* मिडिया जानकारी के अनुसार, नकाबपोश बदमाश पिस्टल के साथ एक लड़की के अपहरण के इरादे से घर में घुस आए। हालांकि, पूरे परिवार के सामूहिक विरोध के चलते उन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा।पश्चिमी राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति वास्तव में बेहद चिंताजनक होती जा रही है। सोलर, क्रूड और अवैध मादक पदार्थों से जुड़े कारोबारों से आ रहे धन के कारण अपराधों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आए दिन अपहरण, धमकियां, गाड़ियों से टक्कर मारना और टायर जलाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।1
- रेवदर उपखण्ड मुख्यालय पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन कस्बे स्थित हनुमानजी मंदिर से किया गया । पवन पुत्र हनुमान के भजनों के साथ भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालु 'जय श्री राम-जय हनुमान' के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा हनुमानजी मंदिर, बूढेश्वर चौक, ठाकुरजी मंदिर, मुख्य बाज़ार, बस स्टेंड, सियाराम कुटिया, नया बाजार, राणा चौक सहित कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस हनुमानजी मंदिर पहुंची। जहां महाआरती का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसआई प्रकाश, गोविन्दलाल समेत पुलिस जाब्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा में हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रमण जैन, सुरेश सोनी, देवकिशन वैष्णव, प्रकाश सोनी, अरविन्द पुरोहित, हेमराज खण्डेलवाल, मोहन किशन पुरोहित, महेन्द्र अग्रवाल, सरेमल जैन, राजेश गर्ग, नरेन्द्र बंजारा, सागरमल सोनी, जितेन्द्र चौधरी, अनिल वैष्णव, पूरण राव समेत सैकड़ों श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रही। शोभायात्रा में इस बार कस्बे की 251 महिलाएं एक जैसी पोशाक पहनकर पहुंची। शोभायात्रा में मातृशक्ति भक्ति भाव दिखाते हुए डीजे की धुन पर झूमती नजर आई। शोभायात्रा के समापन पर प्रसादी वितरित की गई। रात में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इधर, कस्बे स्थित धोलकिया हनुमानजी मंदिर परिसर में भी प्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा । रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।1