Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- ब्यावर भारी तूफानी ओलो की बारिश... अनेक पेड़ टूटे...1
- BNC, जोधपुर क्षेत्र के जूनाखेड़ापति मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें जोधपुर से आए भजन मंडली एवं भक्तगणों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज रही और हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।1
- मेले में जेबकतरे पकड़े गए, पुलिस कर रही पूछताछः फालना के चार युवक श्रद्धालुओं की जेब काटते रंगे हाथ गिरफ्तार3
- बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया। ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है। सलग्न विभिन्न फोटो1
- मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by Praveen Kumar1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1