logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया। ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है। सलग्न विभिन्न फोटो

2 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया। ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है। सलग्न विभिन्न फोटो

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया। ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है। सलग्न विभिन्न फोटो
    1
    बाली के बिजापुर में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, सुखाने ओर पकाने को रखी लाखो ईंटे गली, कर्ज में डूबे कजावा मालिक
बीजापुर। बीजापुर ग्राम में अचानक हुई बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों पर पकाने एवं सुखाने के लिए जमाई गई कच्ची ईंटें गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बीजापुर ग्राम के शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित कई ईंट भट्ठा संचालकों की तैयार एवं कजावा की कच्ची ईंटें बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गईं। अचानक मौसम बदलने से ईंटों को संभालने का अवसर भी नहीं मिल पाया।
ईंट भट्ठा मालिक शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठों पर लगाया गया था तथा कई स्थानों पर नई तैयार ईंटें सुखाने के लिए रखी हुई थीं। अचानक हुई बारिश से सभी कच्ची ईंटें भीगकर मिट्टी में बदल गईं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब पंद्रह मिनट तक हुई तेज बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
ईंट भट्ठा मालिकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर ईंटों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने भट्टों को चौपट कर दिया। अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की है।
सलग्न विभिन्न फोटो
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिरोही में नेशनल हाईवे 27 इन दिनों प्रॉपर्टी के खेल और अवैध निर्माण का अड्डा बनता जा रहा है। रसूख के दम पर नियम कायदों को किस तरह ठेंगे पर रखा जाता है, इसकी एक बानगी भुजेला हनुमान मंदिर के पास देखने को मिली है। यहाँ बना 'सीएमसी होटल' (CMC Hotel) न केवल प्रशासनिक मिलीभगत का सबूत दे रहा है, बल्कि सीधे तौर पर माननीय हाई कोर्ट के आदेशों को चुनौती दे रहा है।
    1
    सिरोही में नेशनल हाईवे 27 इन दिनों प्रॉपर्टी के खेल और अवैध निर्माण का अड्डा बनता जा रहा है। रसूख के दम पर नियम कायदों को किस तरह ठेंगे पर रखा जाता है, इसकी एक बानगी भुजेला हनुमान मंदिर के पास देखने को मिली है। यहाँ बना 'सीएमसी होटल' (CMC Hotel) न केवल प्रशासनिक मिलीभगत का सबूत दे रहा है, बल्कि सीधे तौर पर माननीय हाई कोर्ट के आदेशों को चुनौती दे रहा है।
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    12 min ago
  • आहोर भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न: विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन:-16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम भूति: गुरुवार को भुति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित रहीं। किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि "इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।" समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    आहोर 
भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न: विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन:-16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम
भूति: गुरुवार को भुति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष  लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित  रहीं।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि "इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।"
समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक  सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे।
शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह  खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों  व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Hameeram Dewasi
    1
    Post by Hameeram Dewasi
    user_Hameeram Dewasi
    Hameeram Dewasi
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जालौर शुक्रवार को सवेरे से शहर में आसमान में काले बादल छाए रहे वहीं कुछ रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई, मौसम में बदलाव के साथ ठंडक हुई है जिससे शहर वासियों ने गर्मी से निजात पाई है वही किसान रामलाल ने बताया कि बे मौसम बारिश से फसलों को नुकसान ही है वहीं कई गांव में फसलों को नुकसान भी हो चुका है
    3
    जालौर शुक्रवार को सवेरे से शहर में आसमान में काले बादल छाए रहे वहीं कुछ रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई, मौसम में बदलाव के साथ ठंडक हुई है जिससे शहर वासियों ने गर्मी से निजात पाई है वही किसान रामलाल ने बताया कि बे मौसम बारिश से फसलों को नुकसान ही है वहीं कई गांव में फसलों को नुकसान भी हो चुका है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आहोर रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:- हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:- आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।
    3
    आहोर 
रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:-
हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:-
आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति  का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी  ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.