Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- आहोर रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:- हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:- आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।3
- गिरी मे जोरदार बारिश1
- Post by Hameeram Dewasi1
- झूँठा गाँव में स्थित वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे गाँव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की सजीव एवं मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जयकारों और भक्ति से गूंज उठा। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सोजत के प्रसिद्ध भजन गायक महेश वैरागी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बालाजी सेवा समिति के सदस्य ढगलाराम जी छीपा, लालचंद सोनी, अमरचंद जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकंद जी बोहरा, राजेश सेवकानी, संपत दर्जी, सुनील सोनी, अजय सोनी, घनश्याम सेन, कैलाश सोनी, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार: दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर लूट की वारदात ब्यावर में चांग चितार रोड निवासी सिंधी परिवार में शादी के बाद लूट की वारदात सामने आई है। लोकेश आसवानी की शादी 31 मार्च को पूजा नाम की युवती से हुई थी। 1 अप्रैल की रात दुल्हन ने खाना बनाने की बात कहकर दाल में कथित नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन के बाद पति, ससुर, ननद और बुआ बेहोश हो गए। अगली सुबह दुल्हन घर से गायब मिली परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चारों पीड़ितों को अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भीम विधानसभा प्रभारी धर्मवीर कीर का विधायक हरिसिंह रावत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया । पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर संगठन की संरचना पर चर्चा की गई । विधानसभा प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला बैठक में उपस्थित होने पर पार्टी के दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया । क़ीर ने सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाई ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बी.एल.ओ को सौपी मतदाता सूची चेक लिस्ट पाली में नगर निकाय चुनाव तैयारियो को लेकर गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में सुपरवाईजर एवं बूथ लेवल अधिकारियो की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि आगामी दिनो मे सम्पन्न होने वाले निकाय चुनाव के तहत बूथ लेवल अधिकारियो मतदाता सूची की चेक लिस्ट वितरण की गई। जिनका वे अपने मतदान क्षैत्र मे पठन कर त्रुटियो का निवारण एवं वेरिफाई कर पुन: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मे जमा करवाएगें । जिससे कि 13 अप्रेल को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,राजेश कुमार सैन, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी,पारसराम,सुरेश चौधरी, संजय चौधरी, अनिता पारीक, भगवान दास बाबानी, संजय भटनागर,धर्मेन्द्र सोलंकी, रामलाल, नेमीचंद,प्रवीण कुमार, मोहित माथुर आदि मौजूद रहे।1
- राशमी कस्बे में हनुमान जयंती के उपलक्ष में भव्य जुलूस विभिन्न प्रकार की हनुमान जी की झांकियां तथा कीर समाज निंबाहेड़ा के सुप्रसिद्ध अखाड़ा प्रदर्शन के द्वारा भव्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है1