Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीम विधानसभा प्रभारी कीर का भाजपा विधायक ने स्वागत किया , पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक ली भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भीम विधानसभा प्रभारी धर्मवीर कीर का विधायक हरिसिंह रावत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया । पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर संगठन की संरचना पर चर्चा की गई । विधानसभा प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला बैठक में उपस्थित होने पर पार्टी के दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया । क़ीर ने सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाई ।
धर्मवीर क़ीर जिला आईटी सहसंयोज
भीम विधानसभा प्रभारी कीर का भाजपा विधायक ने स्वागत किया , पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक ली भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भीम विधानसभा प्रभारी धर्मवीर कीर का विधायक हरिसिंह रावत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया । पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर संगठन की संरचना पर चर्चा की गई । विधानसभा प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला बैठक में उपस्थित होने पर पार्टी के दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया । क़ीर ने सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाई ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भीम विधानसभा प्रभारी धर्मवीर कीर का विधायक हरिसिंह रावत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया । पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर संगठन की संरचना पर चर्चा की गई । विधानसभा प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला बैठक में उपस्थित होने पर पार्टी के दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया । क़ीर ने सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाई ।1
- गिरी मे जोरदार बारिश1
- झूँठा गाँव में स्थित वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे गाँव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की सजीव एवं मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जयकारों और भक्ति से गूंज उठा। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सोजत के प्रसिद्ध भजन गायक महेश वैरागी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बालाजी सेवा समिति के सदस्य ढगलाराम जी छीपा, लालचंद सोनी, अमरचंद जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकंद जी बोहरा, राजेश सेवकानी, संपत दर्जी, सुनील सोनी, अजय सोनी, घनश्याम सेन, कैलाश सोनी, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार: दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर लूट की वारदात ब्यावर में चांग चितार रोड निवासी सिंधी परिवार में शादी के बाद लूट की वारदात सामने आई है। लोकेश आसवानी की शादी 31 मार्च को पूजा नाम की युवती से हुई थी। 1 अप्रैल की रात दुल्हन ने खाना बनाने की बात कहकर दाल में कथित नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन के बाद पति, ससुर, ननद और बुआ बेहोश हो गए। अगली सुबह दुल्हन घर से गायब मिली परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चारों पीड़ितों को अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- थाना अधिकारी राजू राम सीरवी व नवल किशोर की निगरानी में रायपुर में हनुमान जयंती की भव्य रैली संपन्न गुरुवार शाम 5: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रायपुर कस्बे में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। रैली की शुरुआत मेला चौक स्थित हनुमान जी मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जयघोष के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। इसके बाद रैली रायपुर के मुख्य बाजार, झूठा गली सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रैली में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रायपुर थाना अधिकारी राजू राम सीरवी और जवाजा थाना अधिकारी नवल किशोर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों अधिकारियों ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रैली के प्रत्येक चरण पर निगरानी बनाए रखी। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस की सक्रियता और आमजन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। रैली केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। आयोजन की सफलता में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- आज की ताजा खबर ब्यावर जिले के अंदर मौसम ने 5 मिनट के अंदर अपना असर दिखा दिया ब्यावर के अंदर बहुत शानदार खतरनाक बारिश होगी और बहुत खतरनाक आंधी तूफान आया और ऑल पर गिरे और कुछ लोगों को नुकसान भी होगा मकान के ऊपर छत पर लगे हुए चादर वह भी उड़ गए @लोकल न्यूज़ मगरा1
- सेंदड़ा (ब्यावर) हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या, भक्तों ने झूमकर किया भक्ति रस का आनंद हर वर्ष की भाति इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव चैत्र सुदी पूर्णिमा दिनांक 02/04/2026 वार गुरुवार को हनुमान जी घाटी मेघड़दा भव्य भजन संध्या आयोजन रखा गया दोपहर को पूजा अर्चना तथा चोला चढ़ाकर शाम को ध्वाजारोहण कर महाआरती के साथ भव्य भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना के साथ भजन गायक रवि राजस्थानी द्वारा की गई इस अवसर पर भजन गायक रवि राजस्थानी, चंदू भाई मारवाड़ी , राकेश वैष्णव,तथा अन्य भजन गायक अपने सुंदर भजनो प्रस्तुति दी तथा भक्तों ने भाव विभोर नृत्य किया इस अवसर पर बालाजी युवा मित्र मण्डल मेघड़दा अध्यक्ष डूंगर राम दामेर ने बताया समस्त ग्राम वासी व बालाजी युवा मित्र मण्डल उपाध्यक्ष अर्जुनलाल भाटी, उपसरपंच संपत लाल सैनी प्रचार प्रसार मंत्री, सुरेन्द्र जाटोलिया कोषाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, संयोजक धर्माराम तंवर, चंदप्रकाश जांगिड़, पत्रकार मोहन लाल जाटोलिया,जगदीश नायक, दीनाराम जाटोलिया, दामोदर भाटी, पेमाराम भाटी चंदन भाटी, सरपंच श्री कालूराम तंवर,पारस जाटोलिया,अशोक चौहान, जयपाल तंवर , गौतम भाटी, लोकेश तंवर, राहुल तंवर, दिनेश भाटी , ओमप्रकाश सोनी,नोरत गुर्जर किशोर तंवर, प्रितम तंवर,सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन सहयोग किया सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया ।3
- राशमी कस्बे में हनुमान जयंती के उपलक्ष में भव्य जुलूस विभिन्न प्रकार की हनुमान जी की झांकियां तथा कीर समाज निंबाहेड़ा के सुप्रसिद्ध अखाड़ा प्रदर्शन के द्वारा भव्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है1