अमेठी के रामनगर बाजार में दबंगों का कहर, दो नाबालिग भाइयों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर होने पर रेफर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बाजार में बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने दो नाबालिग भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि पांच से छह युवकों ने रायपुर फुलवारी निवासी 11 वर्षीय शाहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम और उसके 14 वर्षीय भाई सहबान की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्र के हल्का उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी भी रामनगर बाजार पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और आरोपियों के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद रामनगर बाजार में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। :
अमेठी के रामनगर बाजार में दबंगों का कहर, दो नाबालिग भाइयों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर होने पर रेफर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बाजार में बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने दो नाबालिग भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि पांच से छह युवकों ने रायपुर फुलवारी निवासी 11 वर्षीय शाहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम और उसके 14 वर्षीय भाई सहबान की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्र के हल्का उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी भी रामनगर बाजार पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और आरोपियों के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद रामनगर बाजार में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। :
- देर रात गांव में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, डायल 112 पुलिस ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के भिच्छुक मिश्र धोएं गांव में बुधवार देर रात एक विशाल अजगर निकल आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी दीपक अटल ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम और दीपक अटल सहित ग्रामीणों ने अजगर को गांव से दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहली बार इतना बड़ा अजगर दिखाई दिया, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया था। हालांकि समय रहते पुलिस के पहुंचने और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और डायल 112 पुलिस के साथ-साथ स्थानीय निवासी दीपक अटल की सराहना की, जिनकी तत्परता और सहयोग से वन्यजीव को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।2
- कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा खुर्द से बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुन्नालाल पांडेय 'बम' ने किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में मुन्नालाल पांडेय बम, संजय पांडेय बम, सभाजीत पांडेय बम, धर्मवीर पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, रानू पांडेय, हैप्पी मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अमन पांडेय, रंजीत पांडेय, नन्हकऊ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतते रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।4
- हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान विधायक राहुल लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क और विकास के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों के दावों पर संबंधित पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 111 दुकानों का औचक निरीक्षण।* *ओवररेटिंग पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 27 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस।* अमेठी जिले के किसानों को निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर बुधवार को जनपद भर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने सभी 13 विकासखंडों में कुल 111 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन उर्वरकों के नमूने भी संकलित किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में ये नमूने मानक विहीन पाए जाते हैं तो संबंधित उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इसके अलावा कहीं रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे या अद्यतन नहीं किए गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। कुछ प्रतिष्ठान बंद भी मिले। इन अनियमितताओं के चलते 27 उर्वरक प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक की बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर मेसर्स राजेश खाद भंडार, फुरसतगंज तथा अमृतलाल खाद भंडार, फुरसतगंज के उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को उर्वरक वितरण के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यदि किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, क्षेत्र चकबंदी में है अथवा अन्य किसी तकनीकी कारण से समस्या उत्पन्न हो रही है, तब भी उसे उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की बाधा न डाली जाए। जिलाधिकारी संजय चौहान ने उर्वरक वितरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी 13 विकासखंडों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की थीं। इन टीमों को उर्वरक बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग तथा स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, उपायुक्त एनआरएलएम, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, क्षेत्रीय अधिकारी इफको तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। जनपद में 10,757 मीट्रिक टन यूरिया, 3,760 मीट्रिक टन डीएपी, 86.66 मीट्रिक टन एमओपी, 1,873 मीट्रिक टन एनपीके तथा 2,102 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के उर्वरक आपूर्ति कार्यक्रम के अनुसार जनपद को 8,400 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया भी प्राप्त हो जाएगी, जिससे किसानों की मांग पूरी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा कालाबाजारी, ओवररेटिंग, टैगिंग या अन्य अनियमितता किए जाने की शिकायत सत्य पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।2
- हत्यारों को फांसी या मुठभेड़ में गोली मिले: अंकित की पत्नी दो बच्चों संग ससुराल पहुंची, बोलीं- कठोर सजा चाहिए हत्यारों को फांसी या मुठभेड़ में गोली मिले: अंकित की पत्नी दो बच्चों संग ससुराल पहुंची, बोलीं- कठोर सजा चाहिए अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में बुधवार को एक बार फिर भावुक माहौल देखने को मिला। घटना के तीसरे दिन मृतक की पत्नी श्वेता यादव अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली से ससुराल पहुंचीं। पति को याद कर वह फूट-फूटकर रो पड़ीं और आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 पूरे बान सिंह निवासी 22 वर्षीय अंकित कश्यप की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, अंतरजातीय विवाह की रंजिश में हुई इस वारदात में नामजद आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की। मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच में दर्ज तथ्यों के आधार पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। ससुराल पहुंचीं श्वेता यादव ने कहा, "जिस बेरहमी से मेरे पति की हत्या की गई, दोषियों को भी वैसी ही कठोर सजा मिलनी चाहिए। मुख्य आरोपी सुखई यादव को फांसी दी जाए या पुलिस मुठभेड़ में गोली मारे। ऐसी सजा हो कि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सुखई यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि विवेचना तेजी से पूरी कर जल्द अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।1
- अंकित हत्याकांड: एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन अंकित हत्याकांड: एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन अमेठी। गौरीगंज के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में घटना के 38 घंटे बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजन एक करोड़ रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अड़े रहे। बुधवार को परिजनों और समर्थकों ने शव को अमेठी रोड पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जाम के चलते पुलिस ने महिला थाना और सैठा चौराहे से वाहनों का रूट डायवर्ट किया। सूचना मिलते ही सीओ अखिलेश वर्मा, कोतवाल रवि सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश के बाद शव को सड़क से हटवाया और परिजनों से वार्ता शुरू की। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा निवासी 22 वर्षीय अंकित कश्यप की सोमवार रात अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हत्या में बर्बरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।1