उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया। उनको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से जमकर पीटा। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर छमा मांगते दिखे। बचाने आए उनके छोटे भाई और मित्र को भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया। हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए। यहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सचिन को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस हमलवारों की तलाश कर रही है। थाना सिविल लाइन इलाके के घंटाघर के पास बुधवार शाम को करीब 7 बजे सचिन राघव अपने छोटे भाई सुंदर और एक दोस्त प्रहलाद के साथ चाट खा रहे थे। तभी करीब 100 की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और सचिन राघव और उनके भाई को घेर लिया। भीड़ ने जय भीम के नारे लगाते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर लात घूंसों और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। सचिन राघव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। #aligarh #aligarhnews
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया। उनको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से जमकर पीटा। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर छमा मांगते दिखे। बचाने आए उनके छोटे भाई और मित्र को भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया। हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए। यहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सचिन को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस हमलवारों की तलाश कर रही है। थाना सिविल लाइन इलाके के घंटाघर के पास बुधवार शाम को करीब 7 बजे सचिन राघव अपने छोटे भाई सुंदर और एक दोस्त प्रहलाद के साथ चाट खा रहे थे। तभी करीब 100 की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और सचिन राघव और उनके भाई को घेर लिया। भीड़ ने जय भीम के नारे लगाते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर लात घूंसों और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। सचिन राघव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। #aligarh #aligarhnews
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।3
- बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट1
- नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* *1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।* *2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष। *बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।* *बरामदगी का विवरण* - कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस - तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 - इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम* *1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम *2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम *3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम *4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज *5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF *6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF2
- दोराहा चौकी क्षेत्र में चोरी, लाखों के जेवर और 25 हजार की नकदी पार बाजपुर। दोराहा चौकी क्षेत्र के गांव बाजपुर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा चोरों के संभावित रास्तों की जांच की।1
- किच्छा में BJP मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले—कांग्रेस की राजनीति पर उठाए सवाल किच्छा में BJP मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले—कांग्रेस की राजनीति पर उठाए सवाल1
- रामनगर ब्यूरो रिपोर्ट । युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरोन हमला कर दिया1
- teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे1