Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Naini Hill's News
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।3
- नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* *1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।* *2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष। *बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।* *बरामदगी का विवरण* - कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस - तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 - इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम* *1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम *2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम *3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम *4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज *5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF *6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF2
- नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम नैनीताल में प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक उत्सव का विधिवत उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक सरिता आर्या और श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह त्योहार नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा माना जाता है।उद्घाटन समारोह के विशेष अवसर पर श्री राम सेवक सभा के कलाकारों ने बेहद सुंदर और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मेले के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में यहाँ कई पारंपरिक अनुष्ठान, झांकियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगी।1
- दोराहा चौकी क्षेत्र में चोरी, लाखों के जेवर और 25 हजार की नकदी पार बाजपुर। दोराहा चौकी क्षेत्र के गांव बाजपुर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा चोरों के संभावित रास्तों की जांच की।1
- रामनगर ब्यूरो रिपोर्ट । युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरोन हमला कर दिया1
- बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट1
- teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay1
- आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम बाजपुर। आंगनबाड़ी केंद्र हरसान सेमल में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त उमा जोशी रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला पाठक, सहायिका, लाभार्थी महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।1