*दौरे तक सिमटी सख्ती? सीडीओ के निरीक्षण से चमके ब्लॉक, व्यवस्था पर उठे सवाल* सुल्तानपुर जिले में इन दिनों मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लगातार विकासखंडों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में लम्भुआ सर्किल के ब्लॉकों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। जैसे ही उच्च अधिकारी के दौरे की सूचना मिलती है, ब्लॉक परिसरों में अचानक साफ-सफाई, फाइलों की साज-सज्जा और कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ जाती है। कार्यालयों में गतिविधियां तेज हो जाती हैं और व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखाई देने लगती है। हालांकि स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या यह सक्रियता सिर्फ निरीक्षण तक ही सीमित रहती है? सामान्य दिनों में कई कार्यालयों की हालत अलग नजर आती है—फाइलें धूल फांकती हैं और कर्मचारी समय पर उपलब्ध नहीं होते। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि बड़े अधिकारियों की निगरानी और सख्ती लगातार बनी रहे तो व्यवस्था स्थायी रूप से सुधर सकती है। अब देखना यह है कि यह बदलाव लंबे समय तक कायम रहता है या फिर दौरा खत्म होते ही व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाती है।

- जिला सुल्तानपुर से बोल रहा हूं की हमारे यहां रास्ता बहुत गड़बड़ है ऑपरेटर जी से कहता हूं कि गुलाब बंद कर दीजिए लेकिन ऑपरेटर जी ने नहीं सुनते बोलते हैं कि प्रधान जी से जाकर बोलो सड़क बनवाई लेकिन प्रधान भी सड़क नहीं बनवाते आप सब से गुजारिश है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और प्रधानमंत्री के पास पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करें1
- Post by Ram Murat1
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।* *कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार* कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- बसपा के पूर्व कद्दावर नेता ने थामा सपा का दामन मायावती के करीबी रहे सिद्दीकी अब अखिलेश संग पीडीए फार्मूले को मजबूती देने की रणनीति मानी जा रही1
- बदलापुर सरकारी अस्पताल का स्थिति आपको देख सकते हैं1
- Post by RAJA JAUNPUR NEWS1
- *काशी द्वार योजना पर पिंडरा विधायक का बड़ा बयान: किसानों की सहमति के बिना नहीं ली जाएगी जमीन* पिंडरा, वाराणसी। वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने काशी द्वार योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान आसपास की ग्राम सभाओं के सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता है तो उसकी जमीन किसी भी स्थिति में जबरदस्ती नहीं ली जाएगी। न तो किसी अधिकारी द्वारा दबाव बनाया जाएगा और न ही किसी किसान के घर पर अनावश्यक दबाव डाला जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है और वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा में अमन-चैन और सौहार्द का माहौल है, जिसे किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करती है। विकास कार्य जनहित में होंगे, लेकिन किसानों की सहमति सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि काशी द्वार योजना क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई है। योजना के तहत सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और जिन किसानों की जमीन स्वेच्छा से ली जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा और नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शंका की स्थिति में सीधे जनप्रतिनिधियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने दोहराया कि विकास और किसानों के हित दोनों साथ-साथ चलेंगे।****शीतला प्रसाद की रिपोर्ट***1
- पट्टी विकासखंड क्षेत्र के कोतवाली पट्टी अंतर्गत ग्राम अमुवाही निवासिनी उर्मिला पत्नी कृष्णानंद उपाध्याय ने पट्टी पुलिस को बुधवार की दोपहर प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया भूमि धरी जमीन है सब लोग अपनी जमीन में कब्जा दखल हैं मैं अपने कब्ज की जमीन में माकान बना रही हूं विपक्षी माकान नहीं बनने दे रहे हैं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं मां बहन गाली देते हुए फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं पीड़ित का कहना है मेरे पास मकान नहीं है मैं किराए पर कमरा लेकर रहती हूं इसलिए अपनी जमीन में निर्माण कर रही थी इसके बाद भी विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे है,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर फोरलेन पर एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार सख्श घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदत से जिसे बदलापुर CHC में भर्ती करवाया । बताते चले कि घायल सख्श सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गाँव निवासी रामकरन के बताया जा रहा है।1