जल्लापुर शयार मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी बीसलपुर,पीलीभीत।बीसलपुर क्षेत्र के गांव जल्लापुर शयार मार्ग पर जलभराव और सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से यह सड़क बेहद खराब हालत में है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को शिकायत देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर जलभराव और फिसलन के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं। खासकर बाइक सवार आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है।सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे इस मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।प्रदर्शन में राजेश सिंह, मजनू सिंह, नन्नू साहब, देवेंद्र सिंह, बंटू सिंह, सूरजभान सिंह, शीशपाल सिंह, राम अवतार अली, अली अहमद, शरीफ अहमद, रामकुमार, विपिन कुमार सिंह और दुलारे मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Post by यूपी समाचार1
- INTRO) नमस्कार, मैं हूँ सरफ़राज़ अहमद खान और आप देख रहे हैं Upnewstv24। आज पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक ऐतिहासिक दिन रहा। यहाँ पहली बार दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था - "भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यावरण, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और कृषिगत सतत् विकास"। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के दिग्गज शिक्षाविदों ने शिरकत की। (TRANSITION) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक बाबू राम पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्या और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की। (VITE - प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा) प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि यह पूरनपुर तहसील के किसी भी कॉलेज में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन एक ज्वलंत मुद्दा है, जिसका समाधान केवल बौद्धिक चर्चा और नवाचार से ही संभव है। उन्होंने कॉलेज की प्रगति का ज़िक्र करते हुए बताया कि जल्द ही यहाँ 100 कंप्यूटरों के साथ डिजिटल लैब और 2 करोड़ की लागत से कृषि भवन तैयार होने वाला है। (BODY - वक्ताओं के विचार) संगोष्ठी में अयोध्या से आए प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' और गन्ने जैसे कमर्शियल क्रॉप्स के महत्व पर जोर दिया। वहीं, ब्रज प्रांत की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि कृषि भारत की केवल आजीविका नहीं बल्कि गौरव है और हमें आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधनों को बचाना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर जे.एन. पांडेय की पुस्तक "आध्यात्मिक समाजवाद सतयुग स्थापना के चरण" का विमोचन भी किया गया। (OUTRO) इस संगोष्ठी में नेपाल से आए प्रोफेसर वीर बहादुर महतो ने भारत-नेपाल मैत्री संबंधों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें कॉलेज के प्रबंधक नितिन दीक्षित सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। कैमरामैन रिसंतु अग्रवाल के साथ, मैं सरफ़राज़ अहमद खान, Upnewstv24, पूरनपुर।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by Pankaj gupta1
- राज्य मंत्री संजय गंगवार ने अनीस अहमद उर्फ़ फूलबाबू के आरोपों का इस तरह किया खंडन। दिया चुप करने वाला जबाब, बताया खुद को जनप्रिय जनप्रतिनिधि..1
- स्कूल का मुख्य द्वार और फिर अचानक कैमरे का फोकस स्कूल के पास पड़ी 'पीली' और 'खंजा' ईंटों पर] गौरव यादव (ऑन कैमरा): "नमस्कार, मैं हूँ गौरव यादव और आप देख रहे हैं समृद्धि दर्पण। आज हम खड़े हैं बीसलपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जसकरनापुर में, जहाँ शिक्षा के नाम पर 'कायाकल्प' नहीं, बल्कि 'भ्रष्टाचार का तांडव' हुआ है। 13 लाख रुपये का बजट कहाँ गया? इसका जीता-जागता सबूत आज मैं आपको अपनी इस रिपोर्ट में दिखाऊंगा।"1
- यदि 2027 विधानसभा चुनाव में पुवायविधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता ने सेवा करने का अवसर दिया तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सभी सम्मानित क्षेत्रवासी यो के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा किसी भी सम्मानित क्षेत्रवासी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा सम्मान सर्वोपरि होगा1
- Post by यूपी समाचार1