बेटियों के जन्म पर चावण्डा ने रचा गौरव का नया अध्याय #newsjanawaz बेटियों के जन्म पर चावण्डा ने रचा गौरव का नया अध्याय 225 बालिकाओं के नाम जुड़ी ₹5,100 की बचत, ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान’ से दिया सशक्त संदेश, मंत्री जोगाराम पटेल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण जोधपुर/ चावंडा बेटियों के जन्म को उत्सव, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने की दिशा में ग्राम पंचायत चावण्डा ने अनूठी पहल करते हुए सामाजिक सरोकार का नया उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत चावण्डा की सरपंच/प्रशासक श्रीमती अमराव कंवर मोहनसिंह राजपुरोहित की पहल पर सोमवार को आयोजित ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान समारोह’ में चावण्डा एवं बासनी सैफा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान जन्मी 225 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियों के नाम ₹5,100 की राशि की बचत से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पहल की गई। बेटी के जन्म को सम्मान से जोड़ने की पहल कार्यक्रम का उद्देश्य ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को गांव-गांव तक मजबूत करना तथा बेटियों के जन्म को परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गौरव का अवसर बनाना रहा। प्रत्येक बालिका के लिए ₹5,100 की राशि, सम्मान किट, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। वर्ष 2021 से अब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में जन्मी 225 बालिकाओं को इस पहल से लाभान्वित किया गया। इससे कुल ₹ 11 लाख से अधिक की राशि बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत के रूप में जुड़ी। सरपंच अमराव कंवर ने कहा कि बेटी केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और भविष्य है। बेटियों के जन्म पर सम्मान और उनके भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा की शुरुआत सकारात्मक सामाजिक सोच को मजबूत करेगी। मंत्री जोगाराम पटेल ने की शिरकत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल ने शिरकत की। उन्होंने ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान समारोह’ के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पंचायत समिति केरू की प्रधान अनुश्री पूनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चावण्डा की सरपंच/प्रशासक अमराव कंवर मोहनसिंह राजपुरोहित ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोविन्द टांक, अशोक भाखर, श्रीमती सरस्वती राजपुरोहित, उपसरपंच श्रीमती मंजूकंवर सहित जनप्रतिनिधि, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिलालेखों में दर्ज जानकारी के अनुसार खुशालसिंह, रामसिंह, बाबूसिंह, श्रीमती शारदादेवी राजपुरोहित, सुरेश, श्रीमती तुलसी सहित समस्त वार्ड पंच एवं किशनसिंह,मोतीसिंह, शैतानसिंह,राजूसिंह, सुमेरसिंह, सुरेंद्रसिंह, मनोहरसिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन #newsjanawaz छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन जोधपुर। NSUI जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित 26 सूत्रीय मांगों को लेकर JNVU केंद्रीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। वार्ता नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। डॉ. सोलंकी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार हैं। फीस वृद्धि, पीएचडी प्रवेश, NEP, छात्रावास, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और परीक्षा परिणाम सहित 26 मांगों के समाधान की मांग की गई है।1
- मुझे नमस्कार सभी को राम-राम सुबह की गुड मॉर्निंग यह हमारा खेत है जिसमें हमने तरबूज की बेल लगाई है इस पर छोटे-छोटे और कुछ बड़े साइज के तरबूज लग चुके हैं यह फसल बहुत अच्छी हो रही है बिना खाद के भी बिना किसी भी जहरीले पदार्थ सब प्रेम वगैरा के बिना भी यह बहुत अच्छी गो कर रही है खेत में से अगर आपको डंडे वगैरा या फिर मैं तेरी तरबूझकर चाहिए तो हमसे संपर्क करें हमारे खेत की सब्जी बहुत अच्छी है और यह सब्जी बहुत अच्छी बनती है यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है यह ताजी सब्जी हमने बहुत बार बनाई है हमने इस सब्जी को बहुत ज्यादा बचा भी है तो सभी को यह सब्जी बहुत अच्छी पसंद भी आई है अगर आप भी यह सब्जी वगैरह लेना चाहते हो तो हमसे संपर्क करो और लाइक कमेंट शेयर करो और धन्यवाद सभी का हमारे और साथ देने के लिए1
- 11 अगस्त को रोडवेज-लोक सेवा बस चालकों में भिड़ंत, मौके पर मचा हंगामा1
- आदर्श कॉलोनी नोहर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में कनखल हरिद्वार से पधारे कथावाचक पं. जय प्रकाश शास्त्री ने कावड़ लाने के लिए जा रहे युवकों को किया प्रोत्साहित आदर्श कॉलोनी नोहर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में कनखल हरिद्वार से पधारे कथावाचक पं. जय प्रकाश शास्त्री ने कावड़ लाने के लिए जा रहे युवकों को किया प्रोत्साहित1
- 9 दिन बाद भावुक माहौल में खत्म हुआ निजी बस ऑपरेटरों का आंदोलन, अनशन तुड़वाते ही छलक पड़े आंसू सरदारशहर। कच्चा बस स्टैंड पर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से पिछले 9 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार शाम गमगीन और भावुक माहौल के बीच समाप्त हो गया। आंदोलन के समापन के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं। पिछले 8 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पांच बस ऑपरेटरों का थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशन टूटते ही पांचों अनशनकारियों की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल भावुक हो गया। 15 दिन की अस्थाई व्यवस्था पर बनी सहमति आंदोलन समाप्त होने से पहले कच्चा बस स्टैंड बस ऑपरेटर यूनियन, व्यापार मंडल, प्रशासनिक अधिकारियों और थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबी वार्ता हुई। वार्ता के बाद सहमति बनी कि फिलहाल आगामी 15 दिनों तक अस्थाई व्यवस्था के तहत निजी बसें कच्चा बस स्टैंड पर हाथ ठेला संचालकों के साथ खड़ी नहीं होंगी। बस ऑपरेटरों ने निर्णय लिया कि इस दौरान उनकी बसें मजिस्ट्रेट आवास के पास सड़क किनारे खड़ी की जाएंगी और यही स्थान अस्थाई बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाएगा। जूस पिलाते ही छलक पड़े आंसू जब थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने आमरण अनशन पर बैठे पांचों बस ऑपरेटरों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया तो सभी भावुक हो गए। मंच पर बैठे अनशनकारियों की आंखों में आंसू देखकर वहां मौजूद समर्थक भी भावुक हो उठे। इसके बाद पूरा कच्चा बस स्टैंड “बस ऑपरेटर जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। यूनियन अध्यक्ष बोले—लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कच्चा बस स्टैंड पर केवल निजी बसें ही लगनी चाहिए और हाथ ठेला संचालकों को हटाने के लिए अब यूनियन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। राजेंद्र सिंह ने आंदोलन को निजी बस ऑपरेटर यूनियन की जीत बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। 210 गांवों के यात्रियों और विद्यार्थियों को देखते हुए लिया फैसला आमरण अनशन पर बैठे राजेंद्र कुमार सारण ने भावुक स्वर में कहा कि पिछले 9 दिनों के आंदोलन में जिन लोगों ने उनका साथ और समर्थन दिया, वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरदारशहर से जुड़े करीब 210 गांवों के ग्रामीणों और यात्रियों को हो रही परेशानी तथा जल्द शुरू होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त करने का उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों को यातायात की परेशानी से राहत दिलाना भी है। फिलहाल 15 दिनों की अस्थाई व्यवस्था के बाद कच्चा बस स्टैंड को लेकर प्रशासन और बस ऑपरेटरों के बीच आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।1
- अमित शाह की खामोशी ही उनका 'कन्फेशन': राहुल गांधी का तंज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक कड़ा बयान साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति में सच बोलने का साहस नहीं होता, तो उसकी खामोशी ही सब कुछ बयां कर देती है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा: "जब किसी व्यक्ति में सच बोलने का साहस नहीं होता, तो उसकी खामोशी ही उसके बदले बोलती है। अमित शाह की खामोशी ही उनका 'कन्फेशन' (स्वीकारोक्ति) है।" राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बयान को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से कई मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की है, जबकि भाजपा की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।1
- बेटियों के जन्म पर चावण्डा ने रचा गौरव का नया अध्याय #newsjanawaz बेटियों के जन्म पर चावण्डा ने रचा गौरव का नया अध्याय 225 बालिकाओं के नाम जुड़ी ₹5,100 की बचत, ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान’ से दिया सशक्त संदेश, मंत्री जोगाराम पटेल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण जोधपुर/ चावंडा बेटियों के जन्म को उत्सव, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने की दिशा में ग्राम पंचायत चावण्डा ने अनूठी पहल करते हुए सामाजिक सरोकार का नया उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत चावण्डा की सरपंच/प्रशासक श्रीमती अमराव कंवर मोहनसिंह राजपुरोहित की पहल पर सोमवार को आयोजित ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान समारोह’ में चावण्डा एवं बासनी सैफा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान जन्मी 225 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियों के नाम ₹5,100 की राशि की बचत से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पहल की गई। बेटी के जन्म को सम्मान से जोड़ने की पहल कार्यक्रम का उद्देश्य ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को गांव-गांव तक मजबूत करना तथा बेटियों के जन्म को परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गौरव का अवसर बनाना रहा। प्रत्येक बालिका के लिए ₹5,100 की राशि, सम्मान किट, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। वर्ष 2021 से अब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में जन्मी 225 बालिकाओं को इस पहल से लाभान्वित किया गया। इससे कुल ₹ 11 लाख से अधिक की राशि बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत के रूप में जुड़ी। सरपंच अमराव कंवर ने कहा कि बेटी केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और भविष्य है। बेटियों के जन्म पर सम्मान और उनके भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा की शुरुआत सकारात्मक सामाजिक सोच को मजबूत करेगी। मंत्री जोगाराम पटेल ने की शिरकत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल ने शिरकत की। उन्होंने ‘बेटी जन्म गौरव सम्मान समारोह’ के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पंचायत समिति केरू की प्रधान अनुश्री पूनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चावण्डा की सरपंच/प्रशासक अमराव कंवर मोहनसिंह राजपुरोहित ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोविन्द टांक, अशोक भाखर, श्रीमती सरस्वती राजपुरोहित, उपसरपंच श्रीमती मंजूकंवर सहित जनप्रतिनिधि, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिलालेखों में दर्ज जानकारी के अनुसार खुशालसिंह, रामसिंह, बाबूसिंह, श्रीमती शारदादेवी राजपुरोहित, सुरेश, श्रीमती तुलसी सहित समस्त वार्ड पंच एवं किशनसिंह,मोतीसिंह, शैतानसिंह,राजूसिंह, सुमेरसिंह, सुरेंद्रसिंह, मनोहरसिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- छत्तरगढ आरसीपी कॉलोनी मेंमें दिन ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना पुलिस में मामला दर्ज छत्तरगढ । कस्बे के आरसीपी कॉलोनी में क्वॉटर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के क्वार्टर का ताला तोड़कर नगदी व सोने, चांदी के जेवरात चोरी हुए घटना आज बुधवार को दिन में हुई दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि वह पटवार कॉलोनी में पटवारी के यहां कार्यकर्ता है दोपहर को क्वार्टर आया तो देखा तो गेट के ताले टूटे हुए थे वह गेट भी टूटा हुआ था तत्काल प्रभाव से अपने घर वालों को सूचना दी जिस पर उसकी पत्नी जो आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है वह भी मौके पर पहुंचे वह क्वार्टर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे जिसमें करीब डेढ़ 2 लख रुपए नगदी वह सोने चांदी के जेवरात है जो नहीं मिले जिसकी सूचना तत्काल प्रभाव से छत्तरगढ़ पुलिस को दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मौका मोबाइल न किया गया प्राथमिक रिपोर्ट भी प्रार्थी से ली गई प्रथम रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की छतरगढ़ आरसीपी कॉलोनी के क्वार्टर विभाग ने खाली करवाने के बाद कॉलोनी अपराधियों का गढ़ जा रही है में क्वार्टर खाली करवाये अधिकांश क्वार्टर खाली है जिसमें नशेड़ी, चोरों , वह शराबियों का अड्डा बनती जा रही है जिसे पुलिस में प्रशासन के बीच सर दर्द बना हुआ है इन दोनों छतरगढ़ इलाके भर में चिट्टा , मेडिकल दवाइयां का नशा तेजी से बढ़ रहा है जो इस कॉलोनी के सूने क्वार्टर में छुप जाते हैं वह आपराधिक घटना भी कर देते हैं जिसे तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए प्रशासन से भी मांग की गई है1