“राशन पर रिश्वत का खेल” — बेगूसराय में आपूर्ति पदाधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जन वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और एक कथित दलाल विद्या सागर को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े करती है, बल्कि गरीबों के हक के राशन पर चल रहे “कमीशन नेटवर्क” को भी उजागर करती है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत आज निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्या है पूरा मामला? मंसूरचक के रहने वाले पप्पू पासवान ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि PDS दुकान के अनाज की बिक्री के कमीशन और लाइसेंस नवीकरण के एवज में उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपियों ने ₹25 प्रति क्विंटल के हिसाब से पिछले चार महीनों के कमीशन की डिमांड की थी। निगरानी की जाल में फंसे 'साहब'; 🕸️ शिकायत का सत्यापन होने के बाद निगरानी ब्यूरो के डीएसपी रंजीत कुमार निराला के नेतृत्व में एक विशेष टीम (धावादल) का गठन किया गया। आज टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही ग्राम- लबटोल में रिश्वत का लेन-देन हुआ, टीम ने अधिकारी और दलाल दोनों को धर दबोचा। मुख्य बातें: गिरफ्तार अधिकारी: शैलेन्द्र कुमार (BSO, मंसूरचक) गिरफ्तार बिचौलिया: विद्या सागर (डीलर/दलाल) रिश्वत की राशि: ₹12,000/- नकद बरामद कार्रवाई: आरोपियों को अब भागलपुर के विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सावधान! यदि आपसे भी कोई सरकारी काम के बदले पैसे मांगे, तो डरे नहीं, निगरानी विभाग को सूचित करें। “जब राशन पर भी रिश्वत लगे, तो समझिए सिस्टम बीमार है — इलाज सिर्फ कार्रवाई नहीं, सुधार है।”

- गया शहर के बड़े हनुमान मंदिर नारायणी पुल बाईपास रोड गयाजी के पास हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारा एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- रफीगंज शहर के किराना पट्टी स्थित नरसिंह स्थान में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष सजावट कर भक्ति का माहौल बनाया गया। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। संध्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नरसिंह स्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ सज्जन सिंह, संचालक राज कुमार गुप्ता, धनराज विश्वकर्मा, धीरज सोनी, अमन विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, सत्येंद्र शौंडिक, कुंदन खत्री, अमन शौंडिक सहित कई लोग उपस्थित रहे।1
- प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कौरी उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी, चतरा को सूचना मिली थी कि चक से कौरा मार्ग के रास्ते शराब माफिया वाहनों के माध्यम से अवैध शराब बिहार भेजने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। गुरुवार को कौरा मोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से शराब ले जा रहे दो आरोपियों—सोनू कुमार और वाहन चालक प्रिंस कुमार (साकिन थाना मनातु, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जप्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें आईकोनिक (375 एमएल 23 बोतल, 180 एमएल 24 बोतल), स्टर्लिंग रिजर्व (180 एमएल 22 बोतल, 375 एमएल 24 बोतल), ब्लेंडर प्राइड (375 एमएल 7 बोतल), किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (500 एमएल 4 कार्टन), किंगफिशर अल्ट्रा (500 एमएल 24 बोतल) तथा रॉयल स्टैग (375 एमएल 2 कार्टन) शामिल हैं। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस जवान भी शामिल थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।1
- प्रतापपुर पुलिस की नाकेबंदी में फंसी अवैध शराब से भरी गाड़ी; 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो शातिर दबोचे गए!1
- गया मे ward नो 37 मे बना सडक 6 महीने मे जहाँ तहा टुटा1
- Gandhinagar1
- Post by जन सेवक1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाती गांव में जल संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार की संध्या करीब 6:00 बजे चेंव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाती गांव के ग्रामीण महेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उन्हें इस जल संकट से राहत मिलेगी।1