Shuru
Apke Nagar Ki App…
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बाबा नीम करोरी आश्रम
ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बाबा नीम करोरी आश्रम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा 20 मार्च 2026 महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित श्री नीब करौरी बाबा आश्रम के दर्शन किए। महामहिम राष्ट्रपति जी का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत श्री राधाकृष्ण पाठक जी, श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा जी तथा ग्रुप कैप्टन श्री संदीप भटेले (से0नि0) द्वारा किया गया। स्वागत के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। महामहिम राष्ट्रपति जी के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर श्री रामरूप पुजारी एवं श्री टी0सी0 शर्मा द्वारा उपस्थित रहकर पूजा संपन्न कराई गई। हनुमान मंदिर के दर्शन के पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी ने श्री नीब करौरी बाबा जी की समाधि स्थल/मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी को समाधि स्थल पर श्री अभिषेक पुजारी जी एवं श्री नरेंद्र मोहन अग्रवाल जी ने प्रसाद, पटुका, श्री नीब करौरी बाबा जी की छायाचित्र (फोटो) एवं कम्बल भेट किया। महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी ने महाराज जी की कुटिया के दर्शन किए तथा आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी को हनुमान मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर, समाधि स्थल, महाराज जी की कुटिया तथा संग्रहालय का सम्पूर्ण विवरण डॉ0 अनुराग पाठक जी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में अंत में महामहिम राष्ट्रपति जी ने दान पेटिका में लिफाफा (दान) डाला। दर्शन कार्यक्रम में दौरान माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी एवं माननीय प्रभारी मंत्री/माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग श्री संदीप सिंह जी उपस्थित रहे।4
- Post by Govind Chaudhary1
- भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी पूज्य महाराज जी से मिलने पधारीं।1
- मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख के जेवर व नगदी लेकर फरार1
- उससे उसकी भाषा में समझेगा आप इस वीडियो के माध्यम से आप समझ सकते हैं योगी जी का कितना सस्ता आदेश आया है1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by RPR NEWS TV1
- मथुरा गोवर्धन तहसील के ग्राम पंचायत नैनुपट्टी में किसानों की फसलों में ओलावृष्टि ओर गत रात्रि में हुई भारी बारिश में भयंकर नुकसान हुआ जिसे देखकर किसान बहुत दुखी है नगला पतराम नैनुपट्टी के किसान सुरेश ने 28000 रु में भेज पर खेत लेकर गेहूं की फसल लगाई जो ओला और बारिश से पूरी तरह से चौपट हो गई है पीड़ित किसान ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है सेदा के किसान सियाराम ने कहा कि मेरे खेत की पूरी फसल तेज हवा बारिश ओलावृष्टि से गिर गई है जिसमें बहुत नुकसान हुआ शासन प्रशासन ने मदद की गुहार है नगला टुडा निवासी किसान महावीरसिंह ने भी गेंहू और सरसों की फसल में नुकसान की कमर का टूटना बताया वही भारतीय किसान यूनियन मंच जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी ने सरकार ओर शासन प्रशासन से पीड़ित किसानों की फसलों के नुकसान की पूर्ति के प्रशासनिक टीम गठित कर गांव गांव बर्बाद हुई फसल के खातेदारों को चिह्नित करने की मांग की2