Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है हनुमान जन्मोत्सव पर मंडी झम्मन लाल में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन,, मैनपुरी का सबसे पुराना 55,साल पुराना मंदिर के पुजारी जी ने बताया कि मंदिर में सुबह 5 बजे से पूजा अर्चना प्रारंभ हुई उसके बाद सुंदर कांड के बाद प्रसाद भी दिया गया आपको बताते चले मैनपुरी में मण्डी झम्मन लाल में व्यापारियों द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन हनुमान जयंती का पर्व पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। भक्त अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इस बार हनुमान जयंती पर सभी भक्तों को हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। मंदिरों में विशेष पूजा, महाआरती, भंडारे और शोभायात्राओं ने उत्सव को और भव्य बना दिया है। देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और हर तरफ जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे हैं। मैनपुरी में प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है मण्डी झम्मन लाल के सभी दुकानदार भाइयों ने मिलकर इस भंडारे में अपना पूरा सहयोग दिया है और पूरी मंडी बंद कर यह संदेश दिया है कि एकता में ही शक्ति है सभी हिन्दू भाई एकत्रित रहे और भगवान के प्रत्यक कार्यक्रम में शामिल हो कर भंडारे में अपना सहयोग करें वाइट,, कार्यकर्ता की वाइट,, मंदिर के पुजारी की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- लखनऊ : CM हेल्पलाइन नंबर 1076 पर पूरे उत्तर प्रदेश की शिकायतें सुनने वाली लड़कियां आज रो रही हैं।1
- उत्तर प्रदेश – रामपुर जिले के बिलासपुर में सुहागरात पर ही विवाद का मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि दुल्हन उत्तराखंड की रहने वाली है और वह इस शादी से खुश नहीं थी, परिजनों द्वारा जबरदस्ती शादी कराने के चलते उसने सुहागरात पर ही विरोध किया घटना के बाद दूल्हा दहशत में है और उसने साथ रहने से इनकार करते हुए कहा कि अगर उसे मजबूर किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है1
- रिपोर्ट अमित कौशिक बलात्कार के बाद जबरन गर्भपात, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता! मैनपुरी के ओछा थाना क्षेत्र का मामला: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया गया बलात्कार, गर्भवती होने पर दबंगों ने जबरन करवाया गर्भपात। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: पीड़िता ने 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक (SP) को दिया था प्रार्थना पत्र, जांच के नाम पर अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई। थानों के चक्कर काटने को मजबूर: पीड़िता का आरोप है कि थाने जाने पर थानेदार 'जांच चल रही है' कहकर हर बार टाल देते हैं। एसपी दफ्तर में दोबारा गुहार: न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने आज पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एक तरफ प्रदेश सरकार 'मिशन शक्ति' के जरिए महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं मैनपुरी के थाना ओछा में एक पीड़िता न्याय पाने के लिए सिस्टम से लड़ रही है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अपराध के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करवा दिया। आखिर कब तक न्याय के लिए दर-दर भटकती रहेगी पीड़िता? दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में पुलिस क्यों कर रही है आनाकानी क्या उच्च अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर लापरवाह पुलिसकर्मियों और अपराधियों पर कार्रवाई करेंगे महिला सुरक्षा के सरकारी दावे मैनपुरी में फेल होते नजर आ रहे हैं। थानेदार की उदासीनता के कारण एक मजबूर पीड़िता आज भी इंसाफ की आस में अधिकारियों की चौखट पर आंसू बहा रही है।1
- Post by Amit Kumar1
- मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर किरकिच में बुधवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आलू के खेत की रखवाली करने गए 22 वर्षीय युवक आलोक शाक्य की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर किरकिच निवासी आलोक शाक्य (पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने खेत पर बने कमरे में आलू और भूसे की रखवाली करने गया था। रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुसकर आलोक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और गला रेतकर उसकी जान ले ली। मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने जब कमरे के भीतर से शोर सुना तो गांव वालों को सूचित किया, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच वारदात की सूचना मिलते ही थाना एलाऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीमों ने मौके से साक्ष्य संकलन (एविडेंस कलेक्शन) किया है ताकि हमलावरों तक पहुँचा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक का बयान मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा। परिजनों ने फिलहाल किसी से भी पुरानी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।2
- समर्पण, संघर्ष और समाज सेवा की मिसाल – अतुल कश्यप! पत्रकार अतुल कश्यप जी महर्षि कश्यप जयंती के सफल आयोजन के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। उनका अथक प्रयास और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनका एक-एक खून का कतरा समाज के लिए समर्पित है। समाज उनकी इस निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भूल नहीं पाएगा। हम सभी की ओर से अतुल कश्यप जी को दिल से धन्यवाद एवं आभार। 🙏 आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 5 अप्रैल 2026 को महर्षि कश्यप चौक, कुरावली पर महर्षि कश्यप जयंती एवं गुहराज निषाद जयंती का दिव्य एवं भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य नगर भ्रमण एवं शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। 👉 आप सभी नगरवासी, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन के सहभागी बनें। 🙏 आपकी उपस्थिति ही हमारी ताकत है #महर्षिकश्यपजयंती #गुहराजनिषादजयंती #कुरावलीचलो #समाजएकता #AtulKashyap #कश्यपसमाज #भव्यआयोजन1
- मैनपुरी: युवक की इलाज के दौरान मौत, एफआईआर पर विवाद मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम चिर्रा निवासी अनिल कुमार की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के पिता द्वारा सगे भाइयों व भतीजों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के दिन कोई झगड़ा नहीं हुआ था। अनिल कुमार खुद डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने कार्य रुकवाकर उन्हें वापस भेज दिया। उसी शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि मृतक पहले से बीमार था और उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। वाइट, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1